anish .: सामाजिक "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     



सामाजिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामाजिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बदलेगा बक्सर रेलवे स्टेशन की सूरत दिखेगा एयरपोट जैसा नजारा जाने कब से होगा काम शुरू

BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर / जो महर्षी विस्वामित्र की नगरी है राम की शिक्षा स्थली है वामन की जन्मभूमि है अब उस बक्सर के रेलवेस्टेशन को बेहतर बनाने जा रही है केन्द्र सरकार बताते चले की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण प्रस्तावित है। करीब 130 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही बक्सर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा।


दिया जाएगा एयरपोर्ट जैसा आधुनिक लुक 

प्रस्तावित योजना के अनुसार स्टेशन भवन को आकर्षक, आधुनिक और एयरपोर्ट जैसा स्वरूप दिया जाएगा। डिजाइन में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी शामिल की जाएगी, ताकि क्षेत्रीय पहचान बनी रहे। स्टेशन परिसर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण और वर्ल्ड-क्लास वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज को पहले से अधिक चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा।

हाईटेक सुरक्षा के साथ बेहतर प्रबंधन

पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाएगी। एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे सुरक्षा और संचालन की मॉनिटरिंग रियल टाइम में हो सके। और सुरक्षा की भरपूर इंतजाम रहेगा।


जाम से मिलेगी मुक्ती,पार्किंग की सुविधा

स्टेशन के आसपास पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध होना इस परियोजना का बड़ा लाभ माना जा रहा है। दक्षिण दिशा में खुला क्षेत्र, इटाढ़ी रेलवे गुमटी से लेकर पांडेयपट्टी तक उपलब्ध भूमि के कारण बड़े स्तर पर विकास संभव है। जहा पार्किंग को बसनाने की बात आ रही है ताकि आने वाले लोगो को जाम से निजात मिल सके 

योजना के तहत:

दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग

बेहतर एंट्री और एग्जिट पॉइंट

सर्कुलेटिंग एरिया का वैज्ञानिक विकास

इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

भविष्य की व्यावसायिक संभावनाएं

खाली भूमि पर भविष्य में फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बजट होटल विकसित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। और यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत भी मिलेगी।


पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

बक्सर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। श्रीराम सर्किट से जुड़े इस क्षेत्र में विश्वामित्र की नगरी होने के कारण पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं। स्टेशन के आधुनिकीकरण से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है इसके साथ ही भदौरा–गहमर के बीच रेल लाइन को गाजीपुर से जोड़ने की प्रस्तावित योजना से बक्सर का यूपी के गंगा पार क्षेत्रों से सीधा संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार और आवागमन को नया आयाम मिलेगा।


जिले से सटे क्षेत्रों को लाभ

इस विकास योजना का लाभ केवल बक्सर तक सीमित नहीं रहेगा। रघुनाथपुर, डुमरांव, चौसा और दिलदारनगर जैसे आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का फायदा मिलेगा। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। बक्सर स्टेशन का यह कायाकल्प क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बदलेगा बक्सर रेलवे स्टेशन की सूरत दिखेगा एयरपोट जैसा नजारा जाने कब से होगा काम शुरू

FRK की कमी के कारण बाधित धान ख़रीददारी के मुद्दे पर माननीय प्रधानमंत्री जी को बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने लिखा पत्र

BY ADMIN

M V BIHAR NEWS

PATNA/बिहार में इन दिनों FRK (फोर्टिफ़ाइड राइस कर्नेल) की गंभीर कमी के कारण धान की खरीद प्रक्रिया लगभग ठप हो चुकी है। राज्य के कई ज़िलों से लगातार यह शिकायतें मिल रही हैं कि जैसे ही FRK का स्टॉक समाप्त हुआ, PACS और अन्य क्रय केंद्रों पर धान की तौल और खरीद रोक दी गई। इसका सीधा दुष्परिणाम यह हुआ है कि किसान अपनी उपज लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं और गहरे आर्थिक संकट में फँसते जा रहे हैं।

यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य—दोनों सरकारों की संयुक्त विफलता को उजागर करती है। केंद्र सरकार ने फोर्टिफ़िकेशन नीति के तहत FRK को अनिवार्य तो कर दिया, लेकिन उसकी समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की। वहीं बिहार सरकार भी यह सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रही कि पूरे खरीद मौसम के दौरान FRK की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे।

इस गंभीर विषय पर कल दिनांक 03.02.2026 को मेरी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव से मुलाक़ात हुई। सचिव द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि 15 फरवरी तक FRK की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी। लेकिन मेरा सवाल है कि तब तक किसानों को जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई कौन करेगा? जिन किसानों का धान क्रय केंद्रों पर पड़ा है, जिनके सिर पर कर्ज़, पारिवारिक खर्च और अगली फसल की तैयारी का दबाव है—उनकी चिंता कौन करेगा?


उल्लेखनीय है कि बिहार में इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 36.85 लाख टन निर्धारित किया गया था, जबकि अब तक केवल 18.76 लाख टन धान की ही खरीद हो पाई है। पहले जानबूझकर धान खरीद का लक्ष्य कम रखा गया और फिर जो लक्ष्य तय किया गया, उसे पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएँ तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र सरकार ने बिहार के साथ लगातार दोयम दर्जे का व्यवहार अपनाया है। चाहे किसानों की आय का प्रश्न हो, MSP पर खरीद की व्यवस्था हो या FRK जैसी अनिवार्य शर्तों की पूर्ति—हर मोर्चे पर बिहार को नज़रअंदाज़ किया गया है। इसका सीधा खामियाजा बिहार के अन्नदाता भुगत रहे हैं।

किसान ने समय पर बुआई की, कठिन परिस्थितियों में फसल तैयार की और पूरी उम्मीद के साथ धान लेकर क्रय केंद्र पहुँचा। इसके बावजूद यदि सरकारी अव्यवस्था और नीतिगत असंवेदनशीलता के कारण उसकी उपज नहीं खरीदी जा रही है, तो इसमें किसान का कोई दोष नहीं है। FRK की कमी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रशासनिक और नीतिगत विफलता का परिणाम है।

यह भी स्पष्ट है कि FRK एक मल्टी-विटामिन पोषक तत्व है, जिसे धान कुटाई के दौरान प्रति क्विंटल चावल में एक किलो की मात्रा में मिलाया जाता है। चावल में FRK मिलाने के बाद ही उसे FRK-टैग दिया जाता है। सरकार की ओर से FRK की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश की एक कंपनी को टैग किया गया है। यह कंपनी एसएफसी को FRK उपलब्ध कराती है और एसएफसी के माध्यम से मिलरों तक पहुँचाया जाता है। दुर्भाग्यवश, टैग की गई कंपनी द्वारा एसएफसी को FRK की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे पूरी धान खरीद श्रृंखला टूट गई है।


अतः मैं केंद्र और राज्य सरकार से यह माँग करता हूँ कि FRK की पर्याप्त आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए, धान खरीद की अवधि बढ़ाई जाए और जिन किसानों की खरीद FRK की कमी के कारण नहीं हो सकी है, उन्हें आर्थिक सुरक्षा एवं उचित मुआवज़ा दिया जाए। किसान किसी तरह की रियायत नहीं, बल्कि अपने श्रम का न्यायपूर्ण मूल्य चाहता है। यदि इस गंभीर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो यह मुद्दा आने वाले दिनों में किसानों के व्यापक असंतोष और बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी।

FRK की कमी के कारण बाधित धान ख़रीददारी के मुद्दे पर माननीय प्रधानमंत्री जी को बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने लिखा पत्र,

माता-पिता के आशीर्वाद से सजा बाल मेले का शानदार संसार, एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने खिलाया लज़ीज़ व्यंजन और दिखाया व्यापारिक समझ

                 

BY ADMIN 

MV BIHAR NEWS 

बक्सर / सदर प्रखंड अंतर्गत कमरपुर पंचायत के कृतपुरा गांव स्थित एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल परिसर उस समय उल्लास, रचनात्मकता और भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब विद्यालय में भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन विद्यालय की निर्देशिका वंदना राय के बुजुर्ग सासु मां और ससुर,  श्रीमती बनारसी देवी एवं श्री विजय कुमार राय  ने संयुक्त रूप से किया।

फीता कटते ही वातावरण भावुक हो गया, जब पृष्ठभूमि में गूंज उठा गीत - “हे मात-पिता तुम्हें वंदन, जो मुझे इस दुनिया में लाया…” इस भावनात्मक क्षण ने भारतीय परंपरा में माता-पिता के सर्वोच्च स्थान को जीवंत कर दिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा माता-पिता को सर्वोपरि मानते हुए उन्हीं के करकमलों से उद्घाटन कराया जाना कार्यक्रम की सबसे खास और प्रेरणादायी झलक रही।


उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, उनके हाथों बने व्यंजनों का स्वाद लिया और बच्चों से शुद्धता व स्वच्छता से जुड़े सवाल भी किए। मेले की रौनक देखते ही बनती थी। बच्चों ने पानीपुरी, चाउमीन, बर्गर, मंचूरियन, समोसा, जलेबी, गाजर का हलवा, बिस्कुट, चिप्स, चॉकलेट आदि के आकर्षक स्टॉल लगाए थे। इन सबके बीच चाउमीन की मांग सबसे अधिक रही। खास बात यह रही कि बच्चे स्वयं ही खरीद-बिक्री की जिम्मेदारी संभालते नजर आए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ स्पष्ट दिखी।

                                         

विद्यालय की निर्देशिका वंदना राय ने बताया कि बाल मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और बाजार की बुनियादी समझ भी हासिल कर सकें। वहीं प्रधानाध्यापक त्रिलोचन कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर कलात्मक और रचनात्मक विकास के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं और बाल मेला इसका बेहतरीन उदाहरण है।

                                     

खाने-पीने के स्टॉलों के साथ-साथ मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस स्लाइडिंग, जंपिंग यार्ड, प्लेन स्लाइडर, झूला जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके अलावा रंग-बिरंगे गुब्बारे, बांसुरी और तरह-तरह के खिलौनों ने मेले की रंगत को और बढ़ा दिया। छोटे से लेकर बड़े खिलौनों तक की खूब बिक्री हुई और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।

कार्यक्रम का प्रबंधन संभाल रहीं उप निर्देशिका जिज्ञासा कुमारी ने बताया कि उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में अभिभावक मेले में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार, बच्चों और अभिभावकों की सामूहिक मेहनत को दिया।


बाल मेले में खुशी कुमारी, मानवी राय, साक्षी कुमारी, मोनालिका, अनुराधा, लक्ष्मी, प्रतिज्ञा, सपना, अदिति सिंह, कुमार प्रगति, अनमोल कुमार, पियूष पाठक सहित कई बच्चों ने स्टॉलों की जिम्मेदारी निभाई। शिक्षकों में लालसा मिश्रा, नूतन राय, नीलम कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, मधु कुमारी, मिस तनु, प्रमोद कुमार, नितीश कुमार, बैजनाथ पांडेय, अनुज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

                                       

कुल मिलाकर एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल का यह बाल मेला न सिर्फ बच्चों की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का मंच बना, बल्कि माता-पिता के प्रति सम्मान, संस्कार और भावनात्मक जुड़ाव का भी सुंदर संदेश दे गया।

माता-पिता के आशीर्वाद से सजा बाल मेले का शानदार संसार, एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने खिलाया लज़ीज़ व्यंजन और दिखाया व्यापारिक समझ

मुखिया हो तो ऐसा! निजी खर्च से बनाया 10 लाख का रोड, बांटे 500 कंबल—बेबसों के बने सहारा 

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर/राजपुर –मगराव आज के समय मे हर काम के लिए लोभ हर किसी को राहत है। लेकिन बक्सर जिले में एक ऐसा भी पंचायत है जिस पंचायत के प्रतिनिधि के ऊपर यह कहावत फिट बैठती है। मुखिया हो तो ऐसा! जब जनता के लिए काम करने की बात आई तो ( आनंद प्रकाश सिंह ) ने किसी सरकारी फंड का इंतज़ार नहीं किया। उन्होंने अपने निजी पैसों से करीब 10 लाख रुपये खर्च कर पक्की सड़क का निर्माण करवा दिया। 


यही नहीं उनके द्वारा  बीते तकरीबन 11 वर्षों से कठोर सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों की पीड़ा समझते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है। वही 14 जनवरी को भी 500 कंबल वितरित किए, जिससे जरूरतमंदों के चेहरों पर उम्मीद की किरण दिखाई दी। इस नेक पहल के बाद गांव के लोग मुखिया की जमकर सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब दूसरों ने वादे किए, उनके मुखिया ने उन्हें पूरा कर दिखाया। 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने ऐसे जनप्रतिनिधि पर गर्व जताते हुए कहा कि “ये पहली बार है जब हमने देखा कि कोई मुखिया अपने पैसों से सड़क बनवाता है । और 500 कंबल वितरण किए जो कई परिवारों को राहत दी है। “वादे बहुत सुने थे, लेकिन काम करने वाले ऐसे मुखिया कम मिलते हैं।” सरकारी योजनाएँ आने में समय लगाती हैं, लेकिन मुखिया जी ने पहल करके मिसाल पेश कर दी।” अगर पंचायतें ऐसे नेतृत्व में काम करती रहीं तो विकास अपने आप गांव तक पहुँच जाएगा।” ऐसा नेता हर गांव में होने चाहिए।”

वही इस कार्य को करने वाले मुखिया ने कहा की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है, इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि उनके हर सुख-दुख में साथ रहूँ।” सड़क का निर्माण किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि गांव की जरूरत थी—इसलिए हमने तुरंत काम पूरा किया।” गरीबी और ठंड को समझना होगा। अगर हम सब थोड़ा-थोड़ा भी मदद करें तो कोई बेसहारा नहीं रहेगा।”

“अगर हर पंचायत में ऐसे लोग हों तो गांवों की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी।”

मुखिया हो तो ऐसा! निजी खर्च से बनाया 10 लाख का रोड, बांटे 500 कंबल—बेबसों के बने सहारा”

विचारों की ज्योति जली—विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद का भव्य कार्यक्रम, वर्षा पांडेय रहीं अध्यक्ष

BY ADMIN
M V BIHAR NEWS 

बक्सर। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में श्रीमती वर्षा पांडेय की अध्यक्षता में युवा जागृति कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु विवेकानंद जी के जीवन व राष्ट्र विषयक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


क्विज प्रतियोगिता में बक्सर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर समाज के कुछ विलक्षण एवं प्रेरणादायी युवाओं को भी सम्मानित किया गया। नेत्रहीन क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता अनु चौधरी के माता-पिता, बक्सर की बेटी एवं वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तेजस्विनी, फिजिकल फिटनेस ट्रेनर अनिकेत कुमार तथा रक्तवीर श्री बजरंगी मिश्रा को उनके विशिष्ट योगदान हेतु सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीडीसी निहारिका छवि रहीं, जबकि डीपीओ पंकज द्विवेदी, शिक्षाविद् प्रदीप पाठक, अखिल भारतीय संगठन सचिव (पूर्व क्षेत्र) वाल्मीकि कुमार, एम.पी. हाई स्कूल के प्राचार्य एवं जिला सामाजिक समरसता संयोजक संजय राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती वर्षा पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को स्वयं को केवल अपने भविष्य तक सीमित नहीं रखना होगा, बल्कि राष्ट्र के भविष्य से जोड़ना होगा। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए आर्थिक स्वावलंबन के साथ-साथ स्वदेश के प्रति स्वाभिमान और स्वदेशी के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पेन्दु मिश्रा ने किया। आयोजन में संगठन के सम्मानित सदस्यों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं सैकड़ों की संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। प्रमुख रूप से जयप्रकाश मिश्रा, प्रकाश पांडेय, प्रेम प्रकाश चौबे, ट्रिनिटी स्कूल के निदेशक धीरज कुमार, श्रवण तिवारी, श्रीकृष्ण चौबे, संजय सिंह (राजनेता), भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, शोभा चौबे, रीना, संगीता सिंह, मंजू तिवारी, लक्ष्मी, मीरा एवं मीना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्विज प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्लोबल विजडम, ट्रिनिटी स्कूल, एम.पी. हाई स्कूल एवं श्री राधा वल्लभ करियर एकेडमी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वही स्वामी विवेकानंद की जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।

विचारों की ज्योति जली—विवेकानंद जयंती पर भारत विकास परिषद का भव्य कार्यक्रम, वर्षा पांडेय रहीं अध्यक्ष

सेवाज्ञ संस्थानम् की बिहार इकाई के द्वारा गरीबो के बीच बाटी गई कंबल

BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर/सेवाज्ञ संस्थानम् की बिहार इकाई द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना के अंतर्गत बक्सर स्थित नाथबाबा मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना एवं मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करना रहा। 
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सेवाज्ञ संस्थानम् के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर श्री विजय नारायण पांडेय जी, श्री अविनाश मिश्र (सह मीडिया प्रमुख, सेवाज्ञ संस्थानम्), श्री आशु मिश्र, श्री विकास मिश्र, श्री मणिशंकर मिश्र (उप मुख्य शिक्षक, बलिहार मंडल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री भोला यादव, श्री अमित शाह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 
सेवाज्ञ संस्थानम् के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक मिश्र ने बताया कि हमारे लिए सेवाज्ञ संस्थानम् एक वट वृक्ष है जिसकी छाँव में हम सभी सुकून पाते हैं और आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण जी महाराज से प्रेरणा लेकर भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाई जा सके।

सेवाज्ञ संस्थानम् की बिहार इकाई के द्वारा गरीबो के बीच बाटी गई कंबल

NDA प्रत्याशी आनंद मिश्रा के समर्थन में भोजपुरी गायक पवन सिंह 1 नवंबर को बक्सर में करेंगे रोड-शो

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWE

बक्सर-बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन क्षेत्र बक्सर के एनडीए द्वारा समर्थित उम्मीदवार आनंद मिश्रा के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का रोड-शो आयोजित किया गया है, जिसकी तिथि तय कर ली गई है—1 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

विवरण

  • आयोजन स्थान: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान से कुँवर सिंह चौक होते हुए पी पी रोड,मुनीम चौक,जमुना चौक,ठठेरी बाज़ार मोड़,से होकर मेन रोड,मॉडल थाना,ज्योति चौक,आईटीआई न्यू रोड से होकर हवाई अड्डा जाएगी।

  • समय: दोपहर 2 बजे से शुरुआत, रोड-शो का समापन लगभग शाम 4 बजे होगा।

  • इसमें पवन सिंह के साथ आनंद मिश्रा, स्थानीय भाजपा/एनडीए नेता तथा समर्थक शामिल होंगे।

  • रोड-शो के दौरान NDA प्रत्याशी के लिए वोट का करेंगे पॉवर स्टार अपील


उद्देश्य

आनंद मिश्रा ने कहा कि यह रोड-शो सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास, रोजगार और युवा सशक्तिकरण के लिए एक संदेश होगा। पवन सिंह के आने से युवा वर्ग में उत्साह बढ़ने की संभावना है।

प्रत्याशा एवं प्रभाव

  • स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवन सिंह की लोकप्रियता युवा मतदाताओं को अभिकर्षित कर सकती है।

  • रोड-शो में भारी जनसैलाब की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे बक्सर क्षेत्र की राजनीतिक दिशा पर असर पड़ेगा।

NDA प्रत्याशी आनंद मिश्रा के समर्थन में भोजपुरी गायक पवन सिंह 1 नवंबर को बक्सर में करेंगे रोड-शो

डुमराँव विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज जाने किस मामले में

आचार संहिता उल्लंघन का है कि मामला, नया भोजपुर में मचा हड़कंप

वोट के लिए नाम चमकाने की कोशिश पर उठे कई सवाल

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : आचार संहिता लागू होने के बावजूद नया भोजपुर गांव में पुराने घाट पर नया शिलापट्ट लगाए जाने के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी कुमार दिनेश के द्वारा नया भोजपुर थाने में स्थानीय विधायक अजीत कुमार सिंह कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. माना जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.


दरअसल, वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत लगभग 15 लाख रुपये की लागत से भैंसहा नदी किनारे घाट का निर्माण कराया गया था. उस समय एक बोर्ड भी लगाया गया था, जो अब पुराना हो गया था. लेकिन इस बार चुनावी मौसम में विधायक के निर्देश पर वहां नया शिलापट्ट लगवाया जा रहा था. इसका उद्देश्य, ग्रामीणों की नजर में एक बार फिर अपनी उपलब्धि को चमकाना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि प्रतिनिधि अपने कार्यकाल में जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते, लेकिन चुनाव आते ही पुरानी योजनाओं पर भी श्रेय लेने की होड़ मच जाती है.


इस बीच, डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने जांच कराई और जांच में आचार संहिता उल्लंघन की पुष्टि हुई. इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.



फिलहाल, यह मामला जिले की सियासत में गरमाहट लेकर आया है. एक ओर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर वोट के लिए पुरानी योजनाओं पर नया शिलापट्ट लगवाने की विधायक की कोशिशों की चारों ओर निंदा हो रही है.

डुमराँव विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज जाने किस मामले में

महावीर पूजा समिति ट्रस्ट, नियाज़ीपुर के द्वारा इस बार भी आयोजित होगा महावीर पूजनोत्सव और 3 दिवसीय विराट खेल महोत्सव

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- जिले के नियाज़ीपुर में महावीर पूजा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में इस बार भी बड़े धूमधाम से महावीर पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही 3 दिवसीय विराट खेल महोत्सव भी आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के युवा खिलाड़ी के साथ देश के कई अन्य राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

समिति के वरिष्ट कार्यकर्ता मनोज पाठक ने बताया कि महावीर पूजनोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न होगा। शरद पूर्णिमा के दो दिन पूर्व से चलता है यह कार्यक्रम पिछले 47 वर्षों से होते हुए आ रहा है. इसमे बक्सर जिले समेत आसपास के क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

खेल कार्यक्रम का विवरण 

5 अक्टूबर 25 राज्य स्तरीय विराट घोड़ा दौड़ शील्ड प्रतियोगिता (नंकद, दो दाँत एवं पाठा घोड़ा सभी रेस अलग-अलग होगी ।

6 अक्टूबर 25 संपूर्ण खेल-कूद प्रतियोगिता (5000 मी. शिल्ड प्रतियोगिता, 3000 मी., 1600 मी., 800 मी., 400 मी., 100 मी. लम्बी कूद-उच्ची कूद गोला फेंकना, भाला फेंकना आदि)

7 अक्टूबर 25 विराट दंगल के साथ पुरस्कार वितरण एवं महावीर पूजनोत्सव ।

महावीर पूजा समिति ट्रस्ट समिति के पदाधिकारि मार्कण्डेय पाठक ने बताते हुए कहा कि इस दंगल में न सिर्फ बिहार, बल्कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस अखाड़े पर होने वाला मुकाबला पारंपरिक दंगल की ऐतिहासिक धरोहर को पुनर्जीवित करेगा। इस दंगल का उद्देश्य युवाओं को भारतीय परंपरा और व्यायाम की संस्कृति से जोड़ना है। अखाड़े में विशेष तैयारियां की जा रही हैं और स्थानीय लोग भी इस आयोजन को लेकर 

महावीर पूजा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य सिर्फ धार्मिक आस्था को जीवित रखना ही नहीं बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं में जोश और उत्साह का संचार करना भी है। धर्म और खेल दोनों ही समाज को जोड़ने का काम करते हैं।” पूरे गांव और आसपास के इलाकों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग और युवा वर्ग आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व को उजागर करेगा बल्कि खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देगा।

महावीर पूजा समिति ट्रस्ट, नियाज़ीपुर के द्वारा इस बार भी आयोजित होगा महावीर पूजनोत्सव और 3 दिवसीय विराट खेल महोत्सव

समाहरणालय में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, मौजूद रही सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडेय

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : समाहरणालय में आज हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के कई अधिकारी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेष उपस्थिति सोशल एक्टिविस्ट सह भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय वर्षा पांडेय की रही, जिन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और उसके संरक्षण पर अपने विचार रखी। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, साहित्यिक महत्व और इसे जन-जन की भाषा बनाए रखने की जिम्मेदारी पर चर्चा की।

सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडेय ने अपने संबोधन में कहा, “हिंदी हमारी पहचान और हमारी संस्कृति की धरोहर है। इसे केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा मानकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हिंदी को डिजिटल और आधुनिक माध्यमों में अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि इसका महत्व और भी बढ़ सके। आज की युवा पीढ़ी को अंग्रेज़ी के आकर्षण से ऊपर उठकर हिंदी को गर्व और आत्मविश्वास के साथ अपनाने की आवश्यकता है। हिंदी को अपनाना किसी भाषा का विरोध नहीं बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प है।

साहित्यकार की है जन्मभूमि 

उन्होंने इस अवसर पर याद दिलाते हुए कहा कि बक्सर, जो सुप्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य शिवपूजन सहाय की जन्मभूमि है, यहाँ उनके नाम पर एक भव्य हिंदी ग्रंथालय की स्थापना के लिए प्रयास किए जाए। इस ग्रंथालय में बिहार सहित देश के प्रख्यात साहित्यकारों और कवियों की रचनाओं का संग्रह होगा, ताकि नई पीढ़ी को ज्ञान, साहित्य और संस्कृति से जोड़कर हिंदी के महत्व का बोध कराया जा सके ।


समाहरणालय में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, मौजूद रही सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडेय

हिंदी दिवस पर समाहरणालय में हुआ कार्यक्रम,अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने दिया हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- समाहरणालय परिसर में आज हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, कर्मियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अधिकारियों ने हिंदी भाषा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, पहचान और गौरव की प्रतीक है.

हिंदी दिवस के इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह के द्वारा जिलेवासियों एवं सभाकक्ष में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की सशक्त कड़ी है। यह केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और पहचान की अभिव्यक्ति है।

बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी हमारे सरकारी कामकाज की आधारभूत भाषा है। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी अपने दैनिक कार्यों और प्रशासनिक दायित्वों में गर्वपूर्वक हिंदी का प्रयोग करें आइए, हम यह संकल्प लें कि हम हिंदी को सम्मान दें, इसे आत्मविश्वास के साथ अपनाएँ और नई पीढ़ी तक इसकी शक्ति पहुँचाएँ। यही हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता है।"

बताते चलें कि 

14 सितम्बर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी भाषा को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकृत किया था। इसलिए प्रत्येक वर्ष हम 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। हिन्दी भाषा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। हमारे विशाल और बहुभाषी राष्ट्र के नागरिकों एवं राज्यवासियों को एक मंच पर लाने में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी-भाषा का अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार हिन्दी भाषी राज्य है और यहाँ 1950 से ही राजभाषा अधिनियम लागू है। राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। सरकार का दृढ़ निश्चय है कि शासन के सभी स्तरों पर हिन्दी का पूर्ण प्रयोग किया जाय।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध जनों के द्वारा अपने-अपने विचारों को रखा गया। जिनके नाम इस प्रकार से हैं:-

श्री धुन लाल प्रेमातुर सेवानिवृत शिक्षक

डॉ शशांक शेखर अध्यक्ष पत्रकार संघ 

श्रीमती वर्षा पांडे सामाजिक कार्यकर्ता

श्री विजय शंकर मिश्रा पूर्व प्रधानाध्यापक एमपी स्कूल

विमल शिक्षक लाखन डिहरा

श्री अनुराग मिश्रा प्रधानाध्यापक

शर्मा परवीन शिक्षक

शुभ नारायण पाठक पत्रकार दैनिक जागरण

निधि कुमारी वूशु खिलाड़ी

डॉ श्री निवास चतुर्वेदी 

डॉ रासबिहारी शर्मा

सावित्री सिंह शिक्षक

अनीता सिंह शिक्षक 

डॉ विमलेश कुमार सिंह 

धनंजय कुमार प्रधानाध्यापक 

हेमंत चौबे 

कार्यक्रम का संचालन सामान्य शाखा प्रभारी वरीय उप समाहर्ता बक्सर श्री आदित्य कुमार के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में श्री विद्यानाथ पासवान जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर एवं सामान्य शाखा के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

हिंदी दिवस पर समाहरणालय में हुआ कार्यक्रम, अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों ने दिया हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश

बक्सर स्टेशन पहुचे दानापुर मंडल के DRM विनोद कुमार अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- गुरुवार को दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार विशेष गरुड़ यान से बक्सर स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, फूट ओवर ब्रिज और पैनल रूम की स्थिति देखी। साफ-सफाई में गंभीर लापरवाही मिलने पर डीआरएम ने सफाई इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुराने माल गोदाम का निरीक्षण करते समय डीआरएम ने वहां से गुजरती स्कूल बसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जर्जर गोदाम से गुजरने वाले रास्ते पर बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। इस पर उन्होंने तुरंत ड्राप गेट लगाने और बाहरी वाहनों की आवाजाही रोकने का आदेश दिया।

डीआरएम ने साफ चेतावनी दी कि यदि सुरक्षा में कोई चूक होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई, जबकि यात्रियों ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से स्टेशन की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

बक्सर स्टेशन पहुचे दानापुर मंडल के DRM विनोद कुमार अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सिमरी में पत्नी से मिलने पहुचा पति तो कर दिया पिटाई FIR दर्ज

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :-  जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की यह ख़बर है जहां पत्नी को मनाने गए एक पति की जमकर पिट पिटती दी गई. मामला पति-पत्नी के रिश्तों से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि युवक को अस्पताल तक पहुंचना पड़ा।

मिली रहीं जानकारी के अनुसार, बक्सर सदर प्रखंड के बोगसा गांव निवासी शशिकांत राय,जो दिनेश राय के  पुत्र हैं, वो अपनी पत्नी को मनाने ससुराल गए थे। बताया यह भी जाता है कि तकरीबन पांच साल पहले इनकी शादी सिमरी बकुलहा पट्टी निवासी सिद्धनाथ पांडेय के बेटी से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया। इसी बीच शशिकांत की पत्नी पांच वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली आई।

पत्नी को वापस लाने की जिद में शशिकांत राय मंगलवार को ससुराल पहुंचे। हालांकि, पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। तो शशिकांत ने थाने का रुख भी अपनाया. लेकिन वहां से उन्हें आवेदन देने की सलाह देकर लौटा दिया गया। बिना आवेदन दिए युवक वापस लौट आया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

देर शाम सिमरी मिशन मोड़-बलिहार मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि शशिकांत घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। आनन-फानन में डायल-112 की टीम को, सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही शशिकांत के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है 

सिमरी में पत्नी से मिलने पहुचा पति तो कर दिया पिटाई FIR दर्ज

बक्सर जिले के जोकही गांव में भाजपा नेता डॉक्टर राजेश मिश्रा के टीम द्वारा चलाया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर / विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के जोकही गांव में भाजपा नेता डॉक्टर राजेश मिश्रा के टीम द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सामग्री का वितरण किया गया. जबकि दूसरी तरफ स्वयं भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध चिकित्सक राजेश मिश्रा बक्सर जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयोजित रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के बैठक भाग लेने समाहरणालय पहुंचे. गौरतलब हो कि समाहरणालय सभाकक्ष में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लगभग पच्चीस एजेंडों पर मुहर लगी |


भाजपा नेता डॉ मिश्रा ने कहा

1. सदर अस्पताल में ICU बेड की उपलब्धता |

2. अल्ट्रासाउंड का नियमित संचालन | 

3. शव-परीक्ष (Post Mortem) के लिए शवगृह (Mortuary) का मरम्मत |

4. सदर अस्पताल में अविलंब लिफ्ट का संचालन |

5. रोगी कल्याण समिति के मद में पड़े धनराशि का उचित उपयोग |



6. अस्पताल की साफ सफाई |सहित कई अहम मुद्दों पर स्वास्थ्य विभाग से वार्तालाप हुई, इन सभी समस्याओं का त्वरित निदान मेरा प्रथम उद्देश्य है ताकि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ भारत मिशन को मजबूती मिल सकें और जनता जनार्दन को राहत मिल सकें |

आगे कहा कि बक्सर की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना मेरा प्रथम लक्ष्य है ताकि एक एक जान को समय रहते बचाई जा सकें |इस मौके पर उमेश दुबे उर्फ चुन्नू दुबे, रंजीत सिंह, अश्विनी सिन्हा, अनमोल राय, प्रवीण कुमार, नागेश पाल, रोहित कुमार, जयशंकर सिंह, संजय पाठक, अश्विनी ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे |

बक्सर जिले के जोकही गांव में भाजपा नेता डॉक्टर राजेश मिश्रा के टीम द्वारा चलाया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

श्रवण तिवारी बने जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- बक्सर जिले के सामाजिक कार्यों में सक्रिय और जनसमस्याओं को उठाने वाले श्रवण तिवारी को जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके इस चयन से स्थानीय लोगों और समर्थकों में खुशी की लहर है। श्रवण तिवारी लंबे समय से उपभोक्ता अधिकारों और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनका मानना है कि उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जनजागरूकता समाज के लिए बेहद जरूरी है।


नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पूरी निष्ठा के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं को समाधान तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा। जिले में कोई भी उपभोक्ता शोषण का शिकार न हो, यही मेरा लक्ष्य रहेगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रवण तिवारी का परिषद में शामिल होना बक्सर जिले के लिए सकारात्मक कदम है। उनका अनुभव और सक्रियता जिले के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित होगा।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने भी श्रवण तिवारी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उपभोक्ता संरक्षण परिषद और अधिक प्रभावी होगी।

श्रवण तिवारी बने जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य

मुखिया प्रतिनिधि ने उत्तरी नैनीजोर की बाढ़ समस्या से जिलाधिकारी को कराया अवगत, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी नैनीजोर पंचायत में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव की सड़कों और खेतों में पानी भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव ने जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह को स्थिति से लिखित अवगत कराया और क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग उठाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव की निचली बस्तियों में पानी घुस जाने से लोग पलायन करनेको मजबूर हैं।  वहीं, किसान अपनी फसलों के नष्ट होने से चिंतित हैं। मवेशियों के चारे और पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है।

मुखिया प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि अगर जल्द राहत कार्य शुरू नहीं किया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने, ग्रामीणों के लिए सुरक्षित ठहराव स्थल बनाने और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

जिलाधिकारी ने समस्या का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे और स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है।वहीं यह भी कहा कि आपदा की टीम के साथ समीक्षात्मक बैठक की जा रही है.

यह बाढ़ न केवल ग्रामीणों की आजीविका पर संकट बनकर आई है बल्कि जीवन-यापन को भी बेहद कठिन बना दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से इस दिशा में कदम उठाता है।



मुखिया प्रतिनिधि ने उत्तरी नैनीजोर की बाढ़ समस्या से जिलाधिकारी को कराया अवगत, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग

विश्वामित्र सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा, राजकुमार चौबे बोले-तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता,बलिदान और गौरव का प्रतीक है

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- विश्वामित्र सेना के बैनर तले भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर देशभक्ति का परिचय दिया। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विश्वामित्र सेना के प्रमुख राजकुमार चौबे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इस ध्वज में हमारे वीर सैनिकों की कुर्बानियां, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संघर्ष और देश की एकता की भावना समाहित है।”

यात्रा बक्सर के अहिरौली कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ जो विभिन्न मार्गों से होती हुई पूरे नगर में भ्रमण की जहां देशभक्ति गीतों के साथ लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। पूरे आयोजन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा।


राजकुमार चौबे ने युवाओं से अपील की कि वे तिरंगे के सम्मान और देश की एकता के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी। देश के प्रति प्रेम और एकता की भावना जागृत करनी है विश्वामित्र सेना ने इस यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की याद दिलाई और देश के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

विश्वामित्र सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा, राजकुमार चौबे बोले-तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता,बलिदान और गौरव का प्रतीक है

सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने निकाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर :- देशभक्ति और शहीदों के सम्मान की अनोखी मिसाल पेश करते हुए सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के गोलंबर चौक से हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और शहीद अमर रहें जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे।


डॉ. राजेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा,

"यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हमें गर्व है कि हम उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।" और हमलोग गुरुवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाएंगे जहा शहीदों के सम्मान में तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे | यह यात्रा किला मैदान से शाम चार बजे शहर के विभिन्न मार्गों से गोलंबर तक जाएगी जहां तिरंगा पदयात्रा का समापन होगा

यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और देशभक्ति गीतों की धुन पर माहौल भावुक और ऊर्जावान बना रहा। बता दे की तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन ग्राम पंचायत बरूना में तीन शहीद परिवारों से मिलकर डॉक्टर मिश्रा ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया और भारत माता की तस्वीर भेट किया 

वही बक्सर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूना में शहीद राधिका रमण प्रसाद, शहीद मनोज सिंह, शहीद उमेश यादव के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शहीदों के परिजनों से भाजपा नेता डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मुलाकात किया.

यात्रा में शामिल लोगों में व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय कसेरा, चिंताहरण मिश्रा, अंकित राय, संतोष मिश्रा, सत्यम तिवारी, जगलाल सिंह, मोनू महाराज, राज कुमार वर्मा, जयशंकर सिंह, रंजीत सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू कुमार चौरसिया, रवि कसेरा,नीरज चौरसिया, अश्विनी सिन्हा, रोहित कुमार, नागेश पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे |

यह तिरंगा यात्रा बक्सर में राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई और लोगों ने डॉ. मिश्रा के इस प्रयास की सराहना की।


सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने निकाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/