ब्रह्मपुर विधानसभा में आज होगा NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 चुनाव का होगा शंखनाद
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर, 11 सितम्बर 2025: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आज (NDA) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति तथा संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।
स्थानीय स्तर पर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री धीरज पाठक बक्सर ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक एकता को मजबूत करेगा बल्कि 2025 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जोश और ऊर्जा से भरने का काम करेगा। वहीं, विपक्ष भी इस सम्मेलन पर नजर बनाए हुए है।
ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाला यह सम्मेलन आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी को और तेज करेगा और इसे एनडीए के चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल
दिनांक--- 11 सितंबर ( बृहस्पतिवार)
स्थान --- उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर का मैदान
समय --- 10.30 am।
बिहार के पूर्व DGP व वर्तमान में कथा वाचक गुप्तेश्वर जी महाराज ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा — मनीष कश्यप का पाकिस्तान से है संबंध
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर : बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) और वर्तमान में प्रसिद्ध कथा वाचक के रूप में पहचान बना चुके गुप्तेश्वर जी महाराज ने एक चौंकाने वाली बात अपने फेसबुक पर कही है, कि यूट्यूबर और स्वयंभू पत्रकार मनीष कश्यप के संबंध पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। हालांकि उनका यह लिखना यू कहे तो अस्पताल प्रशासन की इस रवैए की तरफ इशारा कर रहा है
फेसबुक पोस्ट में क्या कहा गया?
गुप्तेश्वर जी महाराज ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि बिहार में मनीष कश्यप नाम के एक पत्रकार हैं । अभी एक डॉक्टर साहेब ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से मनीष के निजी संबंध है । पाकिस्तानी जनरल ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पटना के मनीष कश्यप को सेट कर गोला ,बम ,बारूद ,मिसाइल और एटम बम के साथ अकेले पटना PMCH (patna medical college and hospital ) को उड़ाने के लिए भेज दिया । मनीष को पीएमसीएच पर हमला कर उसको उड़ाना था । सैकड़ों डॉक्टर और हजारों मरीज की जिंदगी खतरे में थी।इसी बीच पीएमसीएच के डॉक्टरों को जनरल मुनीर की साजिश का पता चल गया । सैकड़ों देश भक्त डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम को डाल कर देश के लिए शहादत देने का संकल्प लेते हुए बम गोली मिसाइल की परवाह किए बिना मनीष कश्यप पर हमला कर दिया जो अकेले थे । उनको घायल किया लेकिन चूँकि वो हिंसा में विश्वास नहीं करते इसलिए मनीष की हत्या नहीं की । अपने इस शौर्य पराक्रम से बहादुर डॉक्टर लोगों ने पीएमसीएच के सैकड़ों डॉक्टरों और हज़ारों मरीजों की जान बचा ली । पता चला है कि मनीष कश्यप के पास से Ak 47 सहित भारी संख्या में गोली बम और मिसाइलें बरामद की गई हैं । वही बहादुर डॉक्टर लोग अब एटम बम की खोज कर रहे हैं जो मनीष कश्यप लेकर गए थे । आशा है जल्दी उसकी भी बरामदगी हो ही जाएगी । मैं भारत सरकार से अपील करता हूँ कि पाकिस्तानी एजेंट आतंकवादी मनीष की पीएमसीएच को उड़ाने की योजना को अपनी जान जोखिम में डाल कर ध्वस्त करने के लिए उन डॉक्टरों को चिन्हित कर जीते जी उनको परमवीर चक्र देकर सम्मानित किया जाए । हमे ऐसे राष्ट्र भक्त ओजस्वी तेजस्वी पराक्रमी डॉक्टरों पर गर्व है । उन्होंने बिहार ही नहीं पूरे देश में अपने समुदाय का और्बदेश का भी नाम रौशन किया है । बिहार या देश के चिकित्सकों के संघ ने भी अभी तक इन महापुरुषों को सम्मानित नहीं किया ,ये चिंता की बात है । इससे इन वीरों का मनोबल गिरेगा । इस अभियान में भाग लेने वाले सभी डॉक्टर बंधुओं के पुरुषार्थ को मेरा विनम्र प्रणाम !जब तक ऐसे भारत माँ के सपूत हैं तब तक देश की आन बान शान को कोई खतरा नहीं ।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल
इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में हलचल मच गई है। कई लोग इसे एक पूर्व DGP के जिम्मेदार बयान के रूप में देख रहे हैं, वहीं कुछ इसे राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश के रूप में भी देख रहे हैं। तो कुछ लोग यह भी कह रहे है कि उन्होंने ऐसा लिख कर डॉक्टरों के गाल पर जोरदार तमाचा जडा है. हालांकि इस पूरे मामले में अब तक मनीष कश्यप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर इस घटना का विरोध कर रहे हैं 
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
हालांकि, पूर्व DGP के इस पोस्ट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी की पड़ताल कर रही हैं और यदि जरूरत पड़ी तो मनीष कश्यप से पूछताछ भी की जा सकती है।
वही इस खबर की पुष्टि M V ONLINE BIHAR NEWS नहीं करता है. की वास्ता में जो पोस्ट पूर्व DGP के द्वारा की गई है उसमे कितनी सच्चाई है। हालाकि मनीष कश्यप का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है.
गुप्तेश्वर जी महाराज का यह बयान आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक और सामाजिक बहस का कारण बन सकता है। अब सबकी नजरें मनीष कश्यप की प्रतिक्रिया और सुरक्षा एजेंसियों की जांच पर टिकी है
पूर्व I.R.S. अधिकारी एवं समाजसेवी बिनोद चौबे ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, मंदिरों के पुजारियों को मासिक भत्ता देने की रखी मांग
* डा. बी एन चौबे फाउंडेशन की तरफ से दो ज्ञापन दिये गए।
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर :- बिहार के पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे बिनोद चौबे ने आज बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न मंदिरों में सेवा दे रहे पुजारियों को मासिक भत्ता दिलाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बिनोद चौबे ने कहा
"बिहार के हिन्दू मंदिर/मठ, जैन मंदिर, गुरुद्वारा और बौद्ध मंदिर/मठ के पंडित, पुजारी और पुरोहित, सिख ग्रंथी की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें सरकार की तरफ़ से प्रतिमाह 25,000 से 30,000 रुपय तक न्यूनतम भत्ता तथा इनके बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, और आवास मुहैया कराया जाए। इन पण्डित, पुजारियों और पुरोहितों के वज़ह से सांस्कृतिक, अध्यात्मिक और धार्मिक विकास तथा समाज को एक जुट रखने और आगे की पीढ़ियों को इन सब के बारे में संदेश देने में इन लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए यह भी कहा है कि हजारों मंदिरों में ऐसे पुजारी कार्यरत हैं, जो बेहद दयनीय आर्थिक स्थिति में जी रहे हैं। वे बिना किसी नियमित आय के केवल धार्मिक आस्थाओं के आधार पर सेवा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इन पुजारियों को एक निश्चित मासिक भत्ता प्रदान कर उनके जीवन यापन को सम्मानजनक बनाए
सामाजिक न्याय की दिशा में एक कदम
बिनोद चौबे ने ज्ञापन में बक्सर के अध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए, इसे पूरे बिहार का अध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी तथा केंद्र बनाया जाए। इसे काशी, अयोध्या, प्रयागराज तथा उज्जैन के तौर पर एक धार्मिक स्थान की तरह विकसित किया जाये। यहां पूरे भारत तथा विदेशों से लोग आएंगे। यह एक पर्यटन स्थल की तरह भी विकसित होगा। इससे न केवल स्थानीय बल्कि पूरे बिहार को आर्थिक लाभ मिलेगा। रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार के राजस्व में भी विभिन्न रूप से वृद्धि होगी।
मंदिरों के रख-रखाव और धार्मिक धरोहरों की रक्षा
उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुजारी आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, तो मंदिरों की व्यवस्था, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहरें भी सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह एक नियमित प्रणाली बनाकर सभी पंजीकृत मंदिरों के पुजारियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कर उन्हें मासिक सहयोग राशि दे।
राज्यपाल ने दिया आश्वासन
बिनोद चौबे द्वारा दिए गए ज्ञापन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गंभीरता से लिया और कहा कि यह मुद्दा अत्यंत संवेदनशील एवं विचारणीय है। और अश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को लेकर बिहार सरकार से विचार विमर्ष करेंगे और आगे की कारवाई करेंगे.
स्थानीय लोगों में सराहना
इस पहल की खबर फैलते ही स्थानीय धार्मिक संगठनों और आम जनता ने बिनोद चौबे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मांग उन लोगों के लिए आवाज है, जो वर्षों से धर्म की सेवा कर रहे हैं, लेकिन खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हालांकि ज्ञापन देने के समय बिनोद चौबे के साथ हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व पंडित भक्ति शरण शास्त्री, जैन धर्म से शशांक जैन, सिख धर्म से कृपाल सिंह तथा साथ में कमला कान्त तिवारी, शंभूनाथ चौबे मौजूद रहे. इनके अलावा डॉ सरोज चौबे, सुजीत दूबे, गिरीश चंद्र दूबे, शैलेंद्र ओझा, संजय कुमार, और शैलेंद्र तिवारी थे.
पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी एवं समाजसेवी बिनोद चौबे की यह पहल एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव की ओर संकेत करती है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस मांग को कितनी प्राथमिकता देती है और कब तक पुजारियों को यह सम्मानजनक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
नियाज़ीपुर में खुला 'बावर्ची रेस्टोरेंट', जहां लगेगा स्वाद का तड़का
M V ONLINE BIHAR NEWS
BY ADMIN
बक्सर :- बक्सर जिले के नियाज़ीपुर बाजर स्थित कन्हैया पाठक के मकान में आज एक नए और आधुनिक रेस्टोरेंट 'बावर्ची' का उद्घाटन हुआ। इस रेस्टोरेंट के खुलने से स्थानीय लोगों को अब स्वादिष्ट और विविध व्यंजनों का आनंद लेने का एक नया स्थान मिल गया है।
रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में पाठक श्री की माता जी कंचन देवी, शोभा देवी के साथ नीतीश यादव,प्रवीन ओझा के द्वारा फीता काट कर किया गया। 'बावर्ची रेस्टोरेंट' के मालिक अनीश कुमार पाठक ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले भोजन और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना है।
रेस्टोरेंट में भारतीय, चाइनीज, और तंदूरी व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इसके अलावा, विशेष अवसरों के लिए पार्टी हॉल और होम डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। वहीं विजय कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम आए हुए ग्राहकों को बेहतर स्वाद दे और गुणवत्ता से भरपूर
स्थानीय निवासियों ने 'बावर्ची रेस्टोरेंट' के उद्घाटन का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रेस्टोरेंट न केवल स्वादिष्ट भोजन प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। हालाकि इस मौके पर दिलीप पाठक,वीरेंद्र यादव,भरत मिश्र,मौजूद रहे.
रेस्टोरेंट के उद्घाटन के साथ ही नियाज़ीपुर में एक नए स्वाद का तड़का लग गया है, जो निश्चित रूप से खाद्य प्रेमियों को आकर्षित करेगा। वहीं बावर्ची रेस्टोरेंट के सहयोगी के रूप मे कृष्णा कुमार,सुनील मिश्रा,कृष्णा कुमार,नागेन्द्र राय,ने आपनी अहम भूमिका निभाई है
बदल गया स्कूल का टाइम टेबल, नई समय-सारिणी लागू
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बिहार :- गर्मी के बढ़ते प्रकोप और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार के सभी स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया गया है। बिहार शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए सभी सरकारी विद्यालय के लिए नई समय-सारिणी लागू की है।
नया समय और बदलाव
शिक्षा विभाग के अनुसार, अब सुबह की पाली में संचालित स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। यह बदलाव मुख्य रूप से गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सुबह के समय स्कूलों की शुरुआत करने से बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सकेगा।
गर्मी के कारण निर्णय
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेजी से बढ़ते तापमान के कारण छात्रों को लू लगने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय में बदलाव जरूरी था।
स्कूलों को निर्देश
- सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे।
- प्रार्थना – सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक।
- पहली घंटी – सुबह 7 से 7:40 बजे तक।
- दूसरी घंटी – सुबह 7:40 से 8:20 बजे तक।
- तीसरी घंटी- सुबह 8:20 से 9:00 बजे तक।
- फिर सुबह 9:00 से 9:40 बजे तक मध्यान्ह अवकाश/एमडीए यानी टिफिन।
- चौथी घंटी- सुबह 9:40 से 10:20 बजे तक।
- पांचवीं घंटी- सुबह 10:20 से 11:00 बजे तक।
- छठी घंटी- सुबह 11:00 से 11:40 बजे तक।
- आखिरी घंटी- सुबह 11:40 से 12:20 बजे तक।
अभिभावकों की प्रतिक्रिया
अभिभावकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस बदलाव से बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सकेगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
पटना के केंद्रीय राजस्व भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
सीमा शुल्क पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने बताया सीमा शुल्क बढ़ाने का महत्व
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
PATNA:- पटना स्थित केंद्रीय राजस्व भवन में अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीमा शुल्क पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमा शुल्क की भूमिका और इसके बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2025 के अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस का विषय हैः "सीमा शुल्क अपनी प्रतिबद्धता को दक्षता, सुरक्षा और समृद्धि से पूरा करना है"।
यह विषय वैश्विक व्यापार संचालन की दक्षता बढ़ाने, सुरक्षा बनाए रखने और आर्थिक समृद्धि में योगदान देने के प्रति कस्टम्स अधिकारियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गनाइजेशन (WCO) अपने सदस्य देशों को इस विषय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है ताकि वे अपने प्रयासों को प्रदर्शित कर सकें और वैश्विक व्यापार के साथ सुरक्षा में योगदान करने के लिए मजबूत कस्टम्स प्रक्रियाओं की भूमिका को उजागर कर सकें। इसके साथ साथ उन्होंने सीमा शुल्क पटना के द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में किए गए जब्ती कार्य की प्रशंसा की एवं अधिकारीयों को नए तकनिकी को अपनाने पर बल दिया।
सीमा शुल्क के महत्व पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान डॉ. यशोवर्धन पाठक ने मौजूद अधिकारियों से वार्ता लाप करते हुए कहा कि सीमा शुल्क विभाग न केवल राजस्व संग्रह करता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वैध व्यापार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक तकनीक और डिजिटलीकरण के माध्यम से सीमा शुल्क प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी
वरिष्ठ अधिकारी, पिंकी कुमारी ने कहा कि, "सीमा शुल्क व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है, क्योंकि यह देश की आर्थिक व्यवस्था की नींव होती है। इससे घरेलू उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलता है और भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा संतुलित रहती है।" हालांकि इस अवसर पर, संयुक्त आयुक्त के अलावे सहायक आयुक्त, अधीक्षक, निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप राय ने की बिहार के राज्यपाल से मुलाकात इस विषय पर हुई चर्चा
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
PATNA/बक्सर :- भाजपा के वरिष्ठ नेता और बक्सर जिले के प्रभावशाली राजनेता एवं वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय ने हाल ही में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। यह मुलाकात पटना स्थित राजभवन में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
प्रदीप राय ने राज्यपाल से मिलकर बिहार के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित मुद्दों को उठाया। उन्होंने बक्सर जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की।
राज्यपाल से विकास योजनाओं पर चर्चा
मुलाकात के दौरान, प्रदीप राय ने राज्यपाल को बताया कि बक्सर और अन्य ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की और इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
रोजगार और किसानों की समस्याओं पर फोकस
इस मुलाकात में रोजगार के अवसर पैदा करने और किसानों की समस्याओं को हल करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। प्रदीप राय ने राज्यपाल से आग्रह किया कि बक्सर और आसपास के क्षेत्रों में उद्योग और खेती के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएं, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों।
राज्यपाल ने दिया आश्वासन
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रदीप राय की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस मुलाकात को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस चर्चा का लाभ बक्सर और बिहार के विकास में देखने को मिलेगा। प्रदीप राय की यह पहल न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
नए साल के 1 जनवरी से व्हाट्सएप चलना होगा बंद पढ़े पूरी खबर
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
PATNA :- अगर आप भी स्मार्टफोन चलाने में दिलचस्पी रखते है तो मेटा का नया नियम जान लीजिए जहा एक नोटिस के जरिए जनकारी देते हुए मेटा के अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्मार्ट फोन में WHATSAPP चलना बंद हो जाएगा. बता दे कि मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग और कॉलिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp दुनिया भर में काफी ज्यादा पॉपुलर है. और ऐप के करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं वहीं ऐप को आजकल हर कोई अपने Android स्मार्टफोन या आईफोन में इस्तेमाल कर रहा है। WhatsApp लगातार ऐप में एक के बाद एक नए-नए फीचर्स को पेश कर रहा है. जिसकी वजह से ऐप की मिनिमम रिक्वायरमेंट भी बढ़ रही है, और कुछ पुराने फोन्स इन फीचर्स को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से अब कंपनी कुछ फोन्स से ऐप का सपोर्ट खत्म करने जा रही है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानकारी हम आपको देते है.
खुलासा हुआ रिपोर्ट में
बताते चलें कि हाल ही में सामने आई HDBLOG की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 से ज्यादा Android स्मार्टफोन फोन में नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से WhatsApp चलना बंद हो जाएगा. यह खास तौर से उन डिवाइस के लिए है जो अभी भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। WhatsApp के अलावा, इस बात की भी संभावना है कि Facebook और Instagram जैसे Meta ऐप भी इन डिवाइस में काम करना बंद कर सकते है। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ स्मार्टफोन HTC और LG जैसे ब्रांड के हैं, जिन्होंने सालों पहले स्मार्टफोन बनाना बंद कर दिया है। हालांकि नीचे दिए गए कुछ स्मार्टफोन है जिस पर ये लागू होता है
इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp
Samsung Galaxy S3
Samsung Galaxy Note 2
Samsung Galaxy Ace 3
Samsung Galaxy S4 Mini
Moto G (1st Gen)
Motorola Razr HD
Moto E 2014
HTC One X
HTC One X+
HTC Desire 500
HTC Desire 601
HTC Optimus G
HTC Nexus 4
LG G2 Mini
LG L90
Nokia lumia 1020
Sony Xperia Z
Sony Xperia SP
Sony Xperia T
Sony Xperia V
पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन
आचार्य किशोर कुणाल का निधन, महावीर वात्सल्य अस्पताल में ली अंतिम सांस
आचार्य किशोर कुणाल का निधन, महावीर वात्सल्य अस्पताल में ली अंतिम सांस,महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे आचार्य किशोर कुणाल
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
PATNA :- बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार को महावीर मंदिर न्यास के सचिव और विख्यात समाजसेवी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। उन्होंने पटना के महावीर वात्सल्य अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से धार्मिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
आचार्य किशोर कुणाल ने 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। किशोर कुणाल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गांव से की थी। पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत में उन्होंने ग्रेजुएशन किया। बाद में किशोर कुणाल गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर उनकी तैनाती पटना में भी हुई थी। उनके निधन की खबर से उनके अनुयायियों और समाजसेवियों में गहरा शोक व्याप्त है। वे न केवल महावीर मंदिर न्यास के सचिव थे ब्लकि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रूप में भी विख्यात थे, उन्होंने समाज के कल्याण के लिए भी कई उल्लेखनीय कार्य किए।
आचार्य किशोर कुणाल का जीवन धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने महावीर कैंसर संस्थान और महावीर आरोग्य संस्थान की स्थापना की थी। इसके अलावा महावीर नेत्रालय की स्थापना भी की गई है जहां आंखों की समस्या से पीड़ित लोगों का इलाज किया जाता है। कई सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाले किशोर कुणाल पटना में स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के संस्थापक भी थे। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।






















