anish .: बक्सर ट्रेन न्यूज "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

बक्सर ट्रेन न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बक्सर ट्रेन न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

BY AMIT KUMAR

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर, 26 मई 2026। रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी संख्या 13240 डाउन कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

अभियान के दौरान कुल 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

1. सनी यादव,उम्र 18 वर्ष, पेसर सुबोध राय, साकिन बीबीगंज, वार्ड नंबर 18 मैदान टोली दानापुर 2. कुंदन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष,पिता संतोष गुप्ता, पता मैदा टोली,बीबीगंज वार्ड नंबर 18, दानापुर 3. रंजन कुमार, पिता जमुना पासवान, शास्त्री नगर पटना 4. सोनू कुमार,पिता संजय केसरी, दानापुर,भाटा रोड,पटना 5. रितिक राज,उम्र 24 वर्ष, पिता राज किशोर सिंह, साकिन भिखना पहाड़ी सैदपुर, गली नंबर 2, पटना  6. अमरेश कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता उमेश राय, साकिन मुनीजा, थाना अम्हारा, जिला पटना 7. जितेंद्र यादव,उम्र 33 वर्ष, पिता बुखारी यादव, साकिन चक्मुनिजे ,थाना बिहटा,जिला पटना

RPF एवं GRP अधिकारियों ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच एवं तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 

कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

बदलेगा बक्सर रेलवे स्टेशन की सूरत दिखेगा एयरपोट जैसा नजारा जाने कब से होगा काम शुरू

BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर / जो महर्षी विस्वामित्र की नगरी है राम की शिक्षा स्थली है वामन की जन्मभूमि है अब उस बक्सर के रेलवेस्टेशन को बेहतर बनाने जा रही है केन्द्र सरकार बताते चले की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण प्रस्तावित है। करीब 130 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही बक्सर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा।


दिया जाएगा एयरपोर्ट जैसा आधुनिक लुक 

प्रस्तावित योजना के अनुसार स्टेशन भवन को आकर्षक, आधुनिक और एयरपोर्ट जैसा स्वरूप दिया जाएगा। डिजाइन में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी शामिल की जाएगी, ताकि क्षेत्रीय पहचान बनी रहे। स्टेशन परिसर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण और वर्ल्ड-क्लास वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज को पहले से अधिक चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा।

हाईटेक सुरक्षा के साथ बेहतर प्रबंधन

पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाएगी। एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे सुरक्षा और संचालन की मॉनिटरिंग रियल टाइम में हो सके। और सुरक्षा की भरपूर इंतजाम रहेगा।


जाम से मिलेगी मुक्ती,पार्किंग की सुविधा

स्टेशन के आसपास पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध होना इस परियोजना का बड़ा लाभ माना जा रहा है। दक्षिण दिशा में खुला क्षेत्र, इटाढ़ी रेलवे गुमटी से लेकर पांडेयपट्टी तक उपलब्ध भूमि के कारण बड़े स्तर पर विकास संभव है। जहा पार्किंग को बसनाने की बात आ रही है ताकि आने वाले लोगो को जाम से निजात मिल सके 

योजना के तहत:

दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग

बेहतर एंट्री और एग्जिट पॉइंट

सर्कुलेटिंग एरिया का वैज्ञानिक विकास

इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

भविष्य की व्यावसायिक संभावनाएं

खाली भूमि पर भविष्य में फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बजट होटल विकसित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। और यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत भी मिलेगी।


पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

बक्सर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। श्रीराम सर्किट से जुड़े इस क्षेत्र में विश्वामित्र की नगरी होने के कारण पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं। स्टेशन के आधुनिकीकरण से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है इसके साथ ही भदौरा–गहमर के बीच रेल लाइन को गाजीपुर से जोड़ने की प्रस्तावित योजना से बक्सर का यूपी के गंगा पार क्षेत्रों से सीधा संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार और आवागमन को नया आयाम मिलेगा।


जिले से सटे क्षेत्रों को लाभ

इस विकास योजना का लाभ केवल बक्सर तक सीमित नहीं रहेगा। रघुनाथपुर, डुमरांव, चौसा और दिलदारनगर जैसे आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का फायदा मिलेगा। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। बक्सर स्टेशन का यह कायाकल्प क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बदलेगा बक्सर रेलवे स्टेशन की सूरत दिखेगा एयरपोट जैसा नजारा जाने कब से होगा काम शुरू

डुमरांव स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे लगी आग

22972 बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- दानापुर-डीडीयू रेलखंड के डुमरांव रेलवे-स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 22972 बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी के निचले हिस्से यानी पहिये के पास में अचानक आग लगते हुए


टुड़ीगंज स्टेशन  स्टेशन पर मौजूद  रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा देखा गया जिसकी जानकारी डुमराँव स्टेशन पर मौजूद पदाधिकारी को दी गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को डुमरांव मे रोक दिया और अग्निशमन विभाग को रात्री 01:14 पर सूचित किया। 

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के दौरान बोगी में मौजूद यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना लगभग रात 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही डुमरांव स्टेशन के पास पहुंची, जनरल बोगी से धुआं उठता देखा गया। यात्रियों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को सतर्क किया। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्री जल्द से जल्द बोगी से बाहर निकल गए।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पहुचे जिला अग्निशमन पदाधिकारी

जैसे ही इस घटना की जानकारी जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार को मिली तो बिना देर किए हुए बक्सर से डुमरांव रेलवे-स्टेशन पर पहुच गए. जहा अनुमंडल अग्निशमन के कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।


घटना के बाद ट्रेन को निरीक्षण के लिए कुछ समय के लिए रोका गया और जिस कोच में आग लगी थी, उसको ट्रेन से अलग करते हुए अन्य सभी कोच के साथ यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हालाकि जहा यह घटना हुई वहा पर अनुमंडल अग्निशमन के अधिकारी मौजूद नही मिले.

यह घटना यात्रियों के लिए एक बड़ा झटका थी, लेकिन अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोग और यात्री रेलवे प्रशासन से ट्रेन सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

डुमरांव स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस मे लगी आग

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/