शोक में डूबा उत्तरी नैनीजोर: 61 की उम्र में मुखिया बियफी देवी का निधन,गंगा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई
- मऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; 5 महीने से चल रही थीं बीमार
- छोटे बेटे और मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने दी मुखाग्नि
बक्सर/ब्रह्मपुर। उत्तरी नैनीजोर पंचायत की लोकप्रिय मुखिया बियफी देवी (61) का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले लगभग पांच महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित शारदा नारायण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे पंचायत और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंचायत विकास में छोड़ी अमिट छाप
बियफी देवी वर्ष 2021 में उत्तरी नैनीजोर पंचायत की मुखिया निर्वाचित हुई थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के बुनियादी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सड़क, नाली निर्माण, पेयजल और सुगम आवागमन जैसे कार्यों को धरातल पर उतारने में उनकी सक्रियता हमेशा चर्चा में रही। आम जनता की समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान निकालना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा था, जिसकी बदौलत उन्होंने ग्रामीणों के दिलों में एक खास जगह बनाई।
गंगा तट पर अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब
बुधवार को बड़की नैनीजोर स्थित ढाबी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। उनके छोटे बेटे और मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि दी। इस दौरान श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रमुख प्रतिनिधि ददन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष परमानंद यादव, जिला परिषद सदस्य अशोक यादव, खरहाटाड़ मुखिया राजेश यादव सहित एकरासी, कैथी-बैरिया और आसपास की कई पंचायतों के मुखिया व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने पीछे छोड़ गईं हंसता-खेलता परिवार
बियफी देवी अपने पीछे दो बेटों—अजित यादव व वीरेंद्र यादव, और दो बेटियों—रीता कुमारी व गीता कुमारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही सभी बच्चों की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया था। ग्रामीणों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बियफी देवी के जाने से पंचायत ने एक समर्पित और कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया है। विकास कार्यों में उनका योगदान और जनता से उनका आत्मीय लगाव हमेशा याद किया जाएगा।
गंगौली-बलिया मुख्य मार्ग पर बढ़ा खतरा, नाम का लगा बेरिकेडिंग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे राहगीर
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR
बक्सर / गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। पानी बढ़ने से गंगौली से बलिया जाने वाला मुख्य मार्ग भी प्रभावित होने लगा है। सड़क के आसपास पानी फैलने के कारण राहगीरों के सामने आवागमन का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर केवल नाम मात्र की बेरिकेडिंग की गई है, जबकि कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में दिन-रात इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि प्रभावित मार्ग पर जिला प्रशासन के किसी पदाधिकारी की तैनाती नजर नहीं आ रही है। पानी का स्तर बढ़ने के साथ सड़क की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकी गंगा के पानी मे नहाने के लिए कम उम्र के बच्चे पहुच रहे है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित स्थानों पर मजबूत बेरिकेडिंग के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए और जिम्मेदार पदाधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि लोगों की जान को खतरे में डालकर यात्रा करने की मजबूरी खत्म हो सके।
अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और गंगौली-बलिया मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?
बक्सर में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे दर्जनों इंटरनेशनल ब्रांड के समान, होगी सुविधा
BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर /शनिवार को स्टेशन रोड स्थित नगर भवन के सामने N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य उद्घाटन किया गया। शहर के लोगों को अब एक ही छत के नीचे देश-विदेश के दर्जनों चर्चित फैशन ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान में Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma और Adidas समेत कई नामी ब्रांड के कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े अन्य उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थान पर नया फैशन आउटलेट खुलने से युवाओं और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खरीदारी के विकल्प बढ़ गए हैं। आयोजकों के अनुसार, ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड के उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मल्टी-ब्रांड आउटलेट की शुरुआत की गई है।
शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी कृष्ण नंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि बक्सर जैसे शहर में आधुनिक फैशन ब्रांड का ऐसा आउटलेट खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि N Eleven Multi Fashion Brand Outlet शहर के युवाओं समेत सभी वर्ग के ग्राहकों की पसंद पर खरा उतरेगा। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह की मौजूदगी रही। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। बक्सर में लगातार बढ़ती आधुनिक खरीदारी की मांग के बीच मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर की शुरुआत से ग्राहकों को नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। खासकर युवाओं के लिए एक ही छत के नीचे Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma, Adidas सहित दर्जनों ब्रांड की उपलब्धता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
गंगा के जलस्तर में वृद्धि, पानी से घिरने लगा दियारा इलाका; जान हथेली पर रख सफर कर रहे राहगीर
बक्सर : जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गंगौली से जनेश्वर मिश्र पुल की ओर जाने वाला मार्ग भी अब पानी से प्रभावित होने लगा है, जिससे राहगीरों के सामने आवागमन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
गंगा का पानी बढ़ने के कारण कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। सड़क के आसपास जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर पानी बढ़ने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
सबसे बड़ी चिंता उन ग्रामीणों की है, जिन्हें रोजमर्रा के काम, बाजार, रोजगार और जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। पानी के बीच राहगीर अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं।
कभी भी हो सकती है बड़ी घटना
बताते चले की जिस मार्ग पर पानी लगा हुआ है उस मार्ग की सड़क जर्जर है यही नहीं उस सड़क के दोनों साइड गड्ढा है। जिस गड्ढे में बाढ़ गंगा का पानी भर गया है, और आसपास के बच्चे बाढ़ के पानी में स्नान करने के लिए पहुंच रह, ऐसे में वहां कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है. कि ऐसी जगह पर स्थानीय थाने के पदाधिकारी या ब्लॉक अस्तर के किसी पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी जाए ताकि बच्चे स्नान करने नहीं जाए जिससे कोई घटना ना हो सके।
गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो दियारा क्षेत्र के कई और इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन की सक्रियता और समय रहते सुरक्षा व्यवस्था करना बेहद जरूरी हो गया है।
तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ी में बैठाया; पटना में मचा बवाल
BY ADMIN
MV BIHAR NEWS
पटना : में बुधवार को RJD के लोकभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकले मार्च को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी बीच पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया।
तेजस्वी यादव और RJD कार्यकर्ताओं का यह मार्च छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सीवान में AK-47 से हुई कथित फायरिंग जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।
तेजस्वी यादव ने वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर हुई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।
बिहार में 2 हजार से ज्यादा मुखिया जांच के घेरे में! 12 पर बर्खास्तगी की तलवार, जानिए क्या है पूरा मामला
BY ADMIN
MV BIHAR NEWS
पटना: बिहार की ग्राम पंचायतों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 2 हजार से ज्यादा मुखिया जांच के दायरे में आ गए हैं। वहीं इनमें से 12 मुखियाओं पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद पंचायत स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-गली, नल-जल और स्वच्छता योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. वही नियमों की अनदेखी और लापरवाही से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन पंचायतों में गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आई हैं, वहां जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में मुखियाओं के खिलाफ अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है। वहीं 12 मामलों में कार्रवाई इतनी गंभीर स्थिति तक पहुंच गई है कि संबंधित मुखियाओं को पद से हटाए जाने की संभावना बन गई है।
पंचाय अस्तर पर कराई गई जाँच
प्रमंडलीय आयुक्तों के स्तर से कराई गई जांच में कई पंचायतों में नियमों की अनदेखी और सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं. इसके बाद 2,000 से अधिक मुखिया पंचायती राज विभाग की जांच के दायरे में आ गए हैं. वहीं, गंभीर अनियमितताओं के आरोप में 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.
ये रहे 12 वो मुखिया का नाम
1. इम्तियाज अंसारी- काजीपुर सिमरी, बक्सर
2. दीपनारायण सिंह- पहरी सिमरी, बक्सर
3. बटोरन कुमार- डोमा, बख्तियारपुर, पटना
4. अजय कुमार- बरिसवन, शाहपुर, भोजपुर
5. शिवशंकर सिंह- रामपुर डीह, हनुमान नगर, दरभंगा
6. रमेश मांझी- श्रीपुर गाहर पश्चिमी, खानपुर, समस्तीपुर
7. मोहम्मद नदीमुर रहमान- ठिकही, कटरा, मुजफ्फरपुर
8. किरण बाला - अखलासपुर, कैमूर
9. अखिलेश रजक- भीखनपुरा, देसरी, वैशाली
10. रामानंद सिंह- पिंजौरा, जहानाबाद
11. अंजली कुमारी- सहाजितपुर, सारण
12. आजाद शाह- मोकरमपुर, मधुबनी
इन सभी पर आरोप है कि ये
2. सोलर लाइट योजना में भी गंभीर गड़बड़ियां की है।
3. वही इनके यहां एस्टीमेट और मेजरमेंट बुक तक नहीं मिली
पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विकास योजना में सरकारी राशि के दुरुपयोग को गंभीरता से लिया जाएगा. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित जनप्रतिनिधियों को पद से हटाया जा सकता है. साथ ही पांच साल तक पंचायत चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आने वाली सरकारी राशि के इस्तेमाल और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच यह मामला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





















