anish .: बक्सर खबर "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

 



बक्सर खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बक्सर खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गंगौली-बलिया मुख्य मार्ग पर बढ़ा खतरा, नाम का लगा बेरिकेडिंग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे राहगीर

BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR

बक्सर / गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। पानी बढ़ने से गंगौली से बलिया जाने वाला मुख्य मार्ग भी प्रभावित होने लगा है। सड़क के आसपास पानी फैलने के कारण राहगीरों के सामने आवागमन का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर केवल नाम मात्र की बेरिकेडिंग की गई है, जबकि कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में दिन-रात इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।


सबसे बड़ी चिंता यह है कि प्रभावित मार्ग पर जिला प्रशासन के किसी पदाधिकारी की तैनाती नजर नहीं आ रही है। पानी का स्तर बढ़ने के साथ सड़क की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकी गंगा के पानी मे नहाने के लिए कम उम्र के बच्चे पहुच रहे है।

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित स्थानों पर मजबूत बेरिकेडिंग के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए और जिम्मेदार पदाधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि लोगों की जान को खतरे में डालकर यात्रा करने की मजबूरी खत्म हो सके।

अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और गंगौली-बलिया मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?

गंगौली-बलिया मुख्य मार्ग पर बढ़ा खतरा, नाम का लगा बेरिकेडिंग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे राहगीर

बक्सर में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे दर्जनों इंटरनेशनल ब्रांड के समान, होगी सुविधा

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर /शनिवार को स्टेशन रोड स्थित नगर भवन के सामने N Eleven Multi Fashion Brand Outlet का भव्य उद्घाटन किया गया। शहर के लोगों को अब एक ही छत के नीचे देश-विदेश के दर्जनों चर्चित फैशन ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान में Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma और Adidas समेत कई नामी ब्रांड के कपड़े, फुटवियर और फैशन से जुड़े अन्य उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थान पर नया फैशन आउटलेट खुलने से युवाओं और फैशन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खरीदारी के विकल्प बढ़ गए हैं। आयोजकों के अनुसार, ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड के उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मल्टी-ब्रांड आउटलेट की शुरुआत की गई है।


शोरूम का उद्घाटन समाजसेवी कृष्ण नंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि बक्सर जैसे शहर में आधुनिक फैशन ब्रांड का ऐसा आउटलेट खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि N Eleven Multi Fashion Brand Outlet शहर के युवाओं समेत सभी वर्ग के ग्राहकों की पसंद पर खरा उतरेगा। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।


उद्घाटन समारोह में भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह की मौजूदगी रही। अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। बक्सर में लगातार बढ़ती आधुनिक खरीदारी की मांग के बीच मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर की शुरुआत से ग्राहकों को नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। खासकर युवाओं के लिए एक ही छत के नीचे Gucci, Armani, Diesel, Nike, Reebok, Puma, Adidas सहित दर्जनों ब्रांड की उपलब्धता आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बक्सर में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे दर्जनों इंटरनेशनल ब्रांड के समान, होगी सुविधा

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, पानी से घिरने लगा दियारा इलाका; जान हथेली पर रख सफर कर रहे राहगीर

BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गंगौली से जनेश्वर मिश्र पुल की ओर जाने वाला मार्ग भी अब पानी से प्रभावित होने लगा है, जिससे राहगीरों के सामने आवागमन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

गंगा का पानी बढ़ने के कारण कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। सड़क के आसपास जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर पानी बढ़ने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।


सबसे बड़ी चिंता उन ग्रामीणों की है, जिन्हें रोजमर्रा के काम, बाजार, रोजगार और जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। पानी के बीच राहगीर अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं।


कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

बताते चले की जिस मार्ग पर पानी लगा हुआ है उस मार्ग की सड़क जर्जर है यही नहीं उस सड़क के दोनों साइड गड्ढा है। जिस गड्ढे में बाढ़ गंगा का पानी भर गया है, और आसपास के बच्चे बाढ़ के पानी में स्नान करने के लिए पहुंच रह, ऐसे में वहां कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है. कि ऐसी जगह पर स्थानीय थाने के पदाधिकारी या ब्लॉक अस्तर के किसी पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी जाए ताकि बच्चे स्नान करने नहीं जाए जिससे कोई घटना ना हो सके।

गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो दियारा क्षेत्र के कई और इलाकों में पानी पहुंचने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन की सक्रियता और समय रहते सुरक्षा व्यवस्था करना बेहद जरूरी हो गया है।

गंगा के जलस्तर में वृद्धि, पानी से घिरने लगा दियारा इलाका; जान हथेली पर रख सफर कर रहे राहगीर

बक्सर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, खरवार समाज के हक-अधिकार और जाति प्रमाण पत्र की समस्या उठी


BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर युवा खरवार महासभा बिहार, जिला इकाई बक्सर की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान आदिवासी समाज के अधिकार, विकास और सामाजिक समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा खरवार महासभा बिहार के जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार ने की, जबकि मंच का संचालन  खरवार ने किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डुमरांव विधायक राहुल सिंह बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, बक्सर नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा, चौसा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. मनोज यादव और युवा खरवार महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नीलांबर-पीतांबर को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान अतिथियों ने आदिवासी समाज और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों और समाज के लोगों को आदिवासी अंगवस्त्र, पगड़ी और पौधा देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज के योगदान और उनकी गौरवशाली परंपरा को याद किया।


खरवार समाज के हक-अधिकार का मुद्दा उठा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि खरवार समाज के हक और अधिकार से जुड़ी समस्याओं को लेकर वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे। वहीं डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने बक्सर जिले में खरवार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र मिलने में आ रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर जल्द समाधान कराने की बात कही। जबकि बक्सर नगर परिषद अध्यक्ष कैमरून निशा और पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज यादव ने भी उपस्थित विधायकों एवं राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य से खरवार समाज के हित में सरकार से लगातार सहयोग और समस्याओं के समाधान की पहल करने का आग्रह किया।


 जनजातीय विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राजू खरवार

बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार ने कहा कि बिहार सरकार जनजातीय समाज की समस्याओं के समाधान और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से सामने रखने और संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की। वहीं युवा खरवार महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खरवार ने खरवार समाज की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।


हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

विश्व आदिवासी दिवस समारोह में बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बिझौरा पंचायत के मुखिया पिंटू यादव, हकीमपुर पंचायत के मुखिया विनोद सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय पटेल, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्रवण तिवारी, भाजपा नेता एवं महामंत्री धनंजय निर्गुण, हम जिला अध्यक्ष ऋषि राय और जदयू नगर अध्यक्ष संजय जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष परमानंद खरवार, उपाध्यक्ष नंदू खरवार, सचिव सोनी खरवार, महासचिव शैलेश खरवार, प्रखंड अध्यक्ष नारायण खरवार, सुनील खरवार, मुन्ना खरवार, दीपक खरवार, दिनेश खरवार और मनीष खरवार समेत युवा खरवार महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के माध्यम से खरवार समाज ने अपने हक-अधिकार, जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सामाजिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

बक्सर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, खरवार समाज के हक-अधिकार और जाति प्रमाण पत्र की समस्या उठी

भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWE

बक्सर: भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक नगर पश्चिमी संयोजक पवन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अंजय चौबे ने किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा बक्सर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन और नगर पश्चिमी प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बक्सर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।


👥 ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण एवं लक्ष्मण शर्मा, BLA-1 मदन दुबे, पूर्वी अध्यक्ष ज्वाला सैनी, रोहित मिश्रा, अंजू रावत, प्रभाकर तिवारी, अंकित राय, पंकज उपाध्याय, शक्ति केंद्र प्रमुख आनंद कुमार पांडे, गुप्तेश्वर प्रजापति, प्रकाश पांडे, राजेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अजय यादव, अंकित पांडे, बूथ अध्यक्ष रवि वर्मा, विशाल चौरसिया, श्रवण कुमार वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, बलीराम केशरी, अंशुमान ओझा और संतोष कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह देखने को मिला और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

राष्ट्रभक्ति के सुरों से गूंजा बक्सर! राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड अव्वल


BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर : भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत की विश्वामित्र शाखा, बक्सर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर, बक्सर में किया गया। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष वर्षा पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत समूहगान की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन के साथ हुआ। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय महासचिव श्री मुकेश कुमार, प्रांतीय प्रबंधन संयोजक श्री राधिकांत शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री राजेन्द्र ठाकुर, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्राचार्य श्री के.के. सिंह, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि, पुलिस उपाधीक्षक गौरव पाण्डेय, नगर परिषद बक्सर की अध्यक्षा कमरून निशा, चौसा पंचायत समिति की प्रखंड प्रमुख सुनीता राय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

11 विद्यालयों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

प्रतियोगिता में एम.पी. हाई स्कूल, प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल इटाढ़ी, एस.पी. विद्या मंदिर स्कूल, राम जानकी विद्या मंदिर, फाउंडेशन स्कूल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल, ग्लोबल विजडम स्कूल, हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर एवं सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड, सिविल लाइन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शास्त्रीय संगीत की आधारभूमि पर प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति गीतों ने दर्शकों के मन को मोह लिया। वही बच्चों की प्रस्तुतियों में स्वर, लय, ताल, अनुशासन और सामूहिक भाव का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुकृति मिश्रा, अनुराग मिश्रा एवं शुभम कुमार के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। जबकी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर श्री इंद्र कुमार कर्ण जी भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे। वही डीडीसी , डीईओ और डीएसपी बक्सर ने अपने उद्बोधन से बच्चों का मार्गदर्शन किया ।


प्रथम रहा सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड

प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड, सिविल लाइन ने प्रथम, एम.पी. हाई स्कूल, बक्सर ने द्वितीय तथा हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।


राष्ट्रभक्ति को संस्कार से जोड़ना उद्देश्य

शाखा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।


सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद, विश्वामित्र शाखा के सदस्यों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में श्री संजय राय सचिव श्री मनोज दुबे कोषाध्यक्ष, श्री प्रकाश पाण्डेय जी, श्री विपीन कुमार जी, श्रीमती मीरा सिंह जी, श्री मंझू तिवारी जी, श्री सरोज जी, श्री अखिलेश जी, श्री अमित जी, श्री विकास कौशिक जी, श्री भरत वर्मा जी सहित सारे शाखा के सदस्यों एवं सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्री अखिलेश जी ने किया। उनके कुशल संचालन ने पूरे कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं जीवंत बनाए रखा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

राष्ट्रभक्ति के सुरों से गूंजा बक्सर! राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका खंड अव्वल

बक्सर में नाबालिग किशोरी से हुए दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार कर भेजे गए जेल


BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

‎बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। जिसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को मिली थी। उसके बाद घटना की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई। जिसके बाद मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां के आवेदन पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसार, 17 जुलाई को आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर डुमरांव ले आए थे, जहां एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसी दिन थाने पहुंचे थे, लेकिन लोक-लाज के कारण उन्होंने प्रारंभ में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, तीन दिन बाद, 20 जुलाई को परिजन दोबारा थाने पहुंचे और पुनः आवेदन देकर मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया।


‎हालांकि बक्सर पुलिस ने अपने शोसल मीडिया के फेसबुक हेंडल के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त सूचना पर पूलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

> गठित टीम द्वारा उक्त मामले में डुमरॉव थाना कांड सं0-188/2026, दिनांक-20.07.2026 दर्ज कर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मानवीय एवं तकनीकी आसूचना का संकलन करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्पता स्वीकार की गई है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता एवं आपराधिक इतिहासः-

1. मो0 इरफान, पे०- लालबाबु भांट, सा० अरियाँव, थाना डुमरांव जिला-बक्सर ।

2. सुमित गुप्ता, पे०-कृपाशंकर गुप्ता, सा० अरियाँव, थाना डुमरांव जिला-बक्सर ।


‎आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही जांच शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस अपराध में और लोग भी संलिप्त थे। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसका बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। एएसपी पोलस्त कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी दोषी कोई किसी भी सूरत में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



बक्सर में नाबालिग किशोरी से हुए दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

भरत भूषण तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषी पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए – विश्वामित्र सेना

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर/आरा : विश्वामित्र सेना ने भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस कार्रवाई के बाद हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन ने कहा कि यदि जांच में पुलिस मुठभेड़ अवैध या फर्जी पाई जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा जांच पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा, भरत भूषण तिवारी की संदिग्ध मृत्यु अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। यदि पुलिस ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए किसी निर्दोष व्यक्ति की जान ली है, तो ऐसे कृत्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।


हमारी मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिस अधिकारी के नेतृत्व में यह कथित मुठभेड़ हुई, उसे जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। यदि जांच में दोष सिद्ध होता है तो उसके विरुद्ध हत्या सहित सभी प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। कानून से ऊपर कोई नहीं है और न्याय हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

विश्वामित्र सेना ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की है। संगठन ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में कानून व्यवस्था पर लोगों के विश्वास को कमजोर करती हैं, इसलिए सरकार को बिना किसी पक्षपात के सच्चाई सामने लानी चाहिए।

भरत भूषण तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषी पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए – विश्वामित्र सेना

मुगांव पंचायत में डीडीसी ने कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट यूनिट एवं कचड़ा प्रबंधन इकाई (WPU) का निरीक्षण

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : उप विकास आयुक्त निहारिका छवि के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के कम में डुमरॉव प्रखण्ड के ग्राम पंचायत मुगांव मे अवस्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट यूनिट एवं कचड़ा प्रबंधन इकाई (WPU) का निरीक्षण किया गया। जहाँ कचड़ों को पृथक रूप में रखा जा रहा था। 


साथ ही WPU में गाय के गोबर/ऑगेनिक वेस्ट से बनाई जा रही खाद का भी निरीक्षण किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डुमराँव एवं ग्राम पंचायत के मुखिया इंदल सिंह को निदेश दिया गया कि उक्त प्रक्रियात्मक कार्यों से जुड़े स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता संबंधी मापदण्डों का पालन करते हुये कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीण जनता को भी स्वच्छता अभियान से जोडकर पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाय।


इसी क्रम में पंचायत सरकार भवन के बगल में डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। जहाँ तीन-चार बच्चे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हुये पाये गये। लाइब्रेरी में साफ-सफाई असंतोषजनक पाया गया।


साथ ही कमरे के तापमान को कम करने एवं कमरे की नमी को बाहर निकलने के लिए वेंटिलेशन नहीं पाया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत के मुखिया को कमरे में प्रोपर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निदेशित करेंगे।

मुगांव पंचायत में डीडीसी ने कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट यूनिट एवं कचड़ा प्रबंधन इकाई (WPU) का निरीक्षण

कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

BY AMIT KUMAR

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर, 26 मई 2026। रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी संख्या 13240 डाउन कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

अभियान के दौरान कुल 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

1. सनी यादव,उम्र 18 वर्ष, पेसर सुबोध राय, साकिन बीबीगंज, वार्ड नंबर 18 मैदान टोली दानापुर 2. कुंदन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष,पिता संतोष गुप्ता, पता मैदा टोली,बीबीगंज वार्ड नंबर 18, दानापुर 3. रंजन कुमार, पिता जमुना पासवान, शास्त्री नगर पटना 4. सोनू कुमार,पिता संजय केसरी, दानापुर,भाटा रोड,पटना 5. रितिक राज,उम्र 24 वर्ष, पिता राज किशोर सिंह, साकिन भिखना पहाड़ी सैदपुर, गली नंबर 2, पटना  6. अमरेश कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता उमेश राय, साकिन मुनीजा, थाना अम्हारा, जिला पटना 7. जितेंद्र यादव,उम्र 33 वर्ष, पिता बुखारी यादव, साकिन चक्मुनिजे ,थाना बिहटा,जिला पटना

RPF एवं GRP अधिकारियों ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच एवं तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 

कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

लोयोला स्कूल में ‘समर वॉटर पूल’ बना बच्चों के लिए मिनी बीच, गंगा रेत और झरने के बीच जमकर मस्ती

कृत्रिम वॉटर पूल, झरना और बीच थीम से सजा स्कूल परिसर

गर्मियों की छुट्टियों से पहले बच्चों को मिला खास फन डे

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर: जिला मुख्यालय के पांडेय पट्टी स्थित एक विद्यालय में गर्मियों की छुट्टियों से पहले बच्चों के लिए खास ‘समर वॉटर पूल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूरे स्कूल परिसर को इस तरह सजाया गया कि बच्चों को समुद्र किनारे जैसा अहसास हो. कृत्रिम वॉटर पॉइंट, छोटा झरना और गंगा की रेत बिछाकर पूरा वातावरण बीच थीम में बदल दिया गया. बच्चे पानी में खेलते हुए और संगीत की धुन पर नाचते हुए खूब आनंदित नजर आए.

कार्यक्रम के दौरान स्पीकर पर बज रहे गानों की धुन पर बच्चे जमकर थिरके. उनके लिए खरबूज, शीतल पेय और विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. बच्चों ने मस्ती के साथ-साथ बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं और इस यादगार दिन को कैमरे में कैद किया.

विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस आयोजन को बच्चों के लिए एक रिफ्रेशिंग अनुभव बताया गया, जिससे वे पढ़ाई के तनाव से कुछ समय के लिए मुक्त होकर आनंद ले सकें. कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्या समीक्षा तिवारी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान शिक्षिका आयुषी, खुशी, रोशनी, चांदनी तथा शिक्षक अमृत ठाकुर सहित अन्य शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मियों ने सहयोग किया.

प्राचार्या समीक्षा तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं. इससे उनमें रचनात्मकता, उत्साह और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है. उन्होंने कहा कि आगे भी बच्चों के लिए इसी तरह के मनोरंजक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, कार्यक्रम के समापन के साथ ही विद्यालय में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा भी कर दी गई.

लोयोला स्कूल में ‘समर वॉटर पूल’ बना बच्चों के लिए मिनी बीच, गंगा रेत और झरने के बीच जमकर मस्ती

बबक्सर जिला अन्तर्गत दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पूर्णतः प्रतिबंध जाने पुरा मामला

BY ADMIN
MV BIHAR NEWS 

बक्सर: जिले में तापमान में वृद्धि, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के कारण आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आलोक में नागरिकों की सुरक्षा हेतु एहतियाती कदम जिला प्रशासन के द्वारा उठाया गया है।

गर्म हवा एवं लू के कुप्रभाव से आमजनों के बचाव के उद्देश्य से बक्सर जिला अन्तर्गत दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दोपहर 12:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी दोपहर 12:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक सीमित करते हुए केवल आवश्यक परिस्थितियों में परिचालन की अनुमति प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया है। 

नोट:उक्त प्रतिबंध से आपातकालीन सेवाओं (चिकित्सा, दवा, पेयजल, दुग्ध आपूर्ति एवं अन्य आपातकालीन सेवा) को मुक्त रखा जा सकता है।

बबक्सर जिला अन्तर्गत दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पूर्णतः प्रतिबंध जाने पुरा मामला

संस्कार भारती की ‘नाद अर्चना’ में सुरों और शास्त्रीय नृत्य की छटा से सजी महफ़िल, कलाकार पोर्टल का डिजिटल शुभारंभ, नवोदित प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

BY ADMIN

MV BIHAR NEWS

बक्सर । शुक्रवार को शहर के गोयल धर्मशाला में संस्कार भारती बक्सर जिला इकाई द्वारा आयोजित “नाद अर्चना” संगीत बैठक कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत एवं भरतनाट्यम नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंचे प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों, शिक्षा जगत, चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। संगठन के कार्यकर्ता एवं संगीत गुरु बिकेश शास्त्री ने तबला वादक अभय नारायण पांडेय की संगत में अपनी छात्राओं के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

इसके बाद बनारस घराने के प्रसिद्ध सितार वादक कृष्णा मिश्रा ने तबला पर प्रशांत मिश्रा की संगत के साथ मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं पटना से आई कलाकार आद्या सिन्हा ने अंशु कुमार और नेहा कुमारी के साथ भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ग़ज़ल गायक राघवेंद्र पांडेय ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सी.एम. सिंह,संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर,सैनिक संघ उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने भारत माता एवं मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच उदघोषक की भूमिका डॉ. अनुराग मिश्रा ने निभाई। वही सभी कलाकारों को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर श्रोताओं में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने जिले के कलाकारों के सर्वेक्षण हेतु “कलाकार पोर्टल” का डिजिटल शुभारंभ भी किया। यह पोर्टल कंप्यूटर शिक्षक विजय भूषण सिंह के सहयोग से तैयार किया गया है। आयोजकों ने बताया कि यह मंच पुराने एवं नवोदित कलाकारों को जोड़ने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ना, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य को बढ़ावा देना तथा जिले के नवोदित कलाकारों को उचित मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के संयोजक अभिनव कुमार व निवेदक रोहतास गोयल रहे। आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री गुलशन सिंह, कोषाध्यक्ष निकेश पांडेय, मंत्री अंकुर श्रीवास्तव सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संस्कार भारती की ‘नाद अर्चना’ में सुरों और शास्त्रीय नृत्य की छटा से सजी महफ़िल, कलाकार पोर्टल का डिजिटल शुभारंभ, नवोदित प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

मुंडन के दौरान गंगा में डूबा इंजीनियरिंग छात्र,बयासी पुल के नीचे हुआ हादसा

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर | उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली बयासी पुल के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंडन संस्कार के दौरान एक इंजीनियरिंग का छात्र गंगा के गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र अपने मामा के घर गायघाट गांव आया था। और रविवार के दिन वो परिजनों के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गंगा घाट गया था। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए गंगा में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और गहरे पानी में जा पहुंचा। 

उनके रिश्तेदार अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे।

स्थानीय थाना के प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव उपाध्याय उम्र लगभग 25 वर्ष पिता नरेंद्र उपाध्याय के रूप में हुई है। हालांकि सोमवार की देर सुबह SDRF टीम पहुची और शव को पानी से बाहर निकली। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनाटा छा गया है वही परिवार का रो रो के बुरा हाल हो गया है।

मुंडन के दौरान गंगा में डूबा इंजीनियरिंग छात्र,बयासी पुल के नीचे हुआ हादसा

उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने पंचायत में हो रहे गंगा कटाव को लेकर उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात


भूमिहीनों के हक और गंगा कटाव पर उठी आवाज, नेताओं से की गई अहम मुलाकात

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिरेन्द्र यादव ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने पूर्व पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव से मिलकर भूमिहीन किसानों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने तथा गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए तत्काल ठोस उपाय करने की मांग रखी।


मुलाकात के दौरान बिरेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो वर्षों से जमीन के अभाव में परेशान हैं। बासगीत पर्चा नहीं मिलने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने नेताओं से आग्रह किया कि भूमिहीन किसानों को जल्द से जल्द भूमि अधिकार सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनका जीवन स्तर सुधर सके।


इसके साथ ही गंगा नदी के लगातार बढ़ते कटाव को लेकर भी चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि हर साल कटाव के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा जाती है, जिससे लोगों के सामने आजीविका का संकट गहराता जा रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।


दोनों नेताओं ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने पंचायत में हो रहे गंगा कटाव को लेकर उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

PMO ऑफिस हैकिंग केस में बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी, विदेशी दुश्मनों को जानकारी बेचने का आरोप


BY ADMIN

MV BIHAR NEWS 

बिहार: देश की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ी कथित हैकिंग और गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार,सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव से पुलिस ने युवक गिरफ्तार किया है जिसके पास से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी छापेमारी टीम को मिली है जिसके ऊपर आरोप है कि वह प्रधानमंत्री से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियों को अवैध तरीके से हासिल कर विदेशी तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के कुछ संदिग्ध विदेशी कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।


सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या देश की अन्य संवेदनशील जानकारियां भी लीक हुई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां और साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीमों ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। 


कार्रवाई पूरी तरह से स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है और इसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. आरोपी पर प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ मामलों को लेकर विदेशों से पैसे की मांग करने का आरोप है और उससे पूछताछ जारी है. आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा."शुभम आर्य, एसपी, बक्सर


हालांकि, अब तक इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर सीमित जानकारी ही साझा की गई है, वही जिस घर पर छापेमारी की गई थी उसे भी सील कर दिया गया है जिसके बाद पूरे इलाके में इस बात की चर्चा सुरु हो गई।

PMO ऑफिस हैकिंग केस में बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी, विदेशी दुश्मनों को जानकारी बेचने का आरोप

पिता गृह रक्षा वाहिनी बक्सर में तैनात, बेटा शराब के साथ गिरफ्तार


* गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत एक कर्मी के बेटा शराब के साथ गिरफ्तार 

* शराबबंदी कानून के बीच बक्सर में सामने आया चौंकाने वाला मामला

बिहार में शराबबंदी कानून के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहा गृह रक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष के बेटे को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नदी के किनारे से शराब लेकर तीन युवक मोटरसाइकिल के साथ जाने वाले है ! सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बक्सर, संवाददाता। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच बक्सर जिले के राजपुर थाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहा गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत एक कर्मी के बेटे को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन वयक्ति पिठू बैग में शराब लेकर कर्मनाशा नदी के किनारे पर खड़े है जो मोटरसाइकिल से शराब केर साथ जाने वाले है | सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 


सुचना पर पहुंची पुलिस 

नदी के किनारे पहुंची जहा देखी की तीनो व्यक्ति पिठू बैग में कुछ रखकर अपना अपना मोटरसाइ‌किल चालु कर ग्राम निकृष के तरफ चले आ रहे है उक्त तीनो व्यक्ति ने पुलिस गाड़ी तथा पुलिस को देखकर मोटरसाइ‌किल गिराकर तथा अपना बैग फैककर भागने लगे ! भाग रहे तीनो व्यक्ति को पुलिस के द्वारा खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया परन्तु भाग रहे तीनो व्यक्ति में से दो व्यक्ति 1 ब्रजेश चौधरी उम्र 31 वर्ष पे० कामेश्वर चौधरी सा० भेलिपुर थाना इटाढ़ी 2. शन्नी देवल चौहान उम्र 20 वर्ष पे० कैशनाथ चौधरी सा० भेलिपुर थाना ईटाढ़ी को पकड़ा गया तथा सुग्रीव चौहान पे० कमला प्रसाद सा० भेलिपुर थाना ईटाढ़ी जो नदी किनारे लगे झाडी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ! पकड़ाये दोनों काला एवं लाल रंग का होंडा SP125 मोटरसाइकिल रजि० BR44N8404 चेचिस न० ME4JC831GMG216856 के पास फेका काला बैग में देशी शराब 200 ML कुल मात्रा 12.800 लीटर,काला एवं लाल रंग का C.TIIX मोटरसाइकिल रजि० BR44N7994 चेचिस न MD2B85AXSMPA01536 के चालक के द्वारा फेके गये भूरा रंग का बैग में रखा देशी शराब 200ML कुल मात्रा 17.600 लीटर तथा  काला रंग का हीरो सुपर स्पेलैडर भोटरसाइकिल रजि० न० BIR44K4389 के चालक के द्वारा फेंके गए हरा रंग का चैग में रखा 8PM अंग्रेजी शराब 180ML कुल 15.660 लीटर तलाशी के दौरान दोनों युवको के पास से शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 18/26 की है 


गृह रक्षा वाहिनी में तैनात एक कर्मी का बेटा 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवको में से एक युवक की पहचान गृह रक्षा वाहिनी में तैनात एक कर्मी के बेटे के रूप में हुई है। तथा अन्य दो उसी के गांव का निवासी बताया जाता है ! युवक लंबे समय से इस गतिविधि में शामिल था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। हलाकि ब्रजेश चौधरी के खिलाफ 31-12-2020 में जिला पदाधिकारी तथा इनके पिता कामेश्वर चौधरी के खिलाफ जिला समादेश्टा ( गृह रक्षा वाहिनी ) में राजेश पासवान के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है ! 


थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

इस घटना के बारे में  जब थाने से संपर्क स्थापित किया गया तो राजपुर थानाध्यक्ष के दवारा बताया गया की FIRदर्ज कर लिया गया है और शराबबंदी कानून के तहत सख्ती से कार्रवाई जारी किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। "कानून सबके लिए बराबर है। चाहे आरोपी किसी भी परिवार या विभाग से जुड़ा हो, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय है,"

कहते है स्थानीय 

इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कानून व्यवस्था से जुड़े परिवार के सदस्य का इस तरह पकड़ा जाना बेहद चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित है या इसके पीछे कोई संगठित तंत्र काम कर रहा था। 

पिता गृह रक्षा वाहिनी बक्सर में तैनात, बेटा शराब के साथ गिरफ्तार

FRK की कमी के कारण बाधित धान ख़रीददारी के मुद्दे पर माननीय प्रधानमंत्री जी को बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने लिखा पत्र

BY ADMIN

M V BIHAR NEWS

PATNA/बिहार में इन दिनों FRK (फोर्टिफ़ाइड राइस कर्नेल) की गंभीर कमी के कारण धान की खरीद प्रक्रिया लगभग ठप हो चुकी है। राज्य के कई ज़िलों से लगातार यह शिकायतें मिल रही हैं कि जैसे ही FRK का स्टॉक समाप्त हुआ, PACS और अन्य क्रय केंद्रों पर धान की तौल और खरीद रोक दी गई। इसका सीधा दुष्परिणाम यह हुआ है कि किसान अपनी उपज लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं और गहरे आर्थिक संकट में फँसते जा रहे हैं।

यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य—दोनों सरकारों की संयुक्त विफलता को उजागर करती है। केंद्र सरकार ने फोर्टिफ़िकेशन नीति के तहत FRK को अनिवार्य तो कर दिया, लेकिन उसकी समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की। वहीं बिहार सरकार भी यह सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल रही कि पूरे खरीद मौसम के दौरान FRK की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे।

इस गंभीर विषय पर कल दिनांक 03.02.2026 को मेरी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव से मुलाक़ात हुई। सचिव द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि 15 फरवरी तक FRK की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी। लेकिन मेरा सवाल है कि तब तक किसानों को जो नुकसान होगा, उसकी भरपाई कौन करेगा? जिन किसानों का धान क्रय केंद्रों पर पड़ा है, जिनके सिर पर कर्ज़, पारिवारिक खर्च और अगली फसल की तैयारी का दबाव है—उनकी चिंता कौन करेगा?


उल्लेखनीय है कि बिहार में इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 36.85 लाख टन निर्धारित किया गया था, जबकि अब तक केवल 18.76 लाख टन धान की ही खरीद हो पाई है। पहले जानबूझकर धान खरीद का लक्ष्य कम रखा गया और फिर जो लक्ष्य तय किया गया, उसे पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएँ तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र सरकार ने बिहार के साथ लगातार दोयम दर्जे का व्यवहार अपनाया है। चाहे किसानों की आय का प्रश्न हो, MSP पर खरीद की व्यवस्था हो या FRK जैसी अनिवार्य शर्तों की पूर्ति—हर मोर्चे पर बिहार को नज़रअंदाज़ किया गया है। इसका सीधा खामियाजा बिहार के अन्नदाता भुगत रहे हैं।

किसान ने समय पर बुआई की, कठिन परिस्थितियों में फसल तैयार की और पूरी उम्मीद के साथ धान लेकर क्रय केंद्र पहुँचा। इसके बावजूद यदि सरकारी अव्यवस्था और नीतिगत असंवेदनशीलता के कारण उसकी उपज नहीं खरीदी जा रही है, तो इसमें किसान का कोई दोष नहीं है। FRK की कमी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रशासनिक और नीतिगत विफलता का परिणाम है।

यह भी स्पष्ट है कि FRK एक मल्टी-विटामिन पोषक तत्व है, जिसे धान कुटाई के दौरान प्रति क्विंटल चावल में एक किलो की मात्रा में मिलाया जाता है। चावल में FRK मिलाने के बाद ही उसे FRK-टैग दिया जाता है। सरकार की ओर से FRK की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश की एक कंपनी को टैग किया गया है। यह कंपनी एसएफसी को FRK उपलब्ध कराती है और एसएफसी के माध्यम से मिलरों तक पहुँचाया जाता है। दुर्भाग्यवश, टैग की गई कंपनी द्वारा एसएफसी को FRK की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे पूरी धान खरीद श्रृंखला टूट गई है।


अतः मैं केंद्र और राज्य सरकार से यह माँग करता हूँ कि FRK की पर्याप्त आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए, धान खरीद की अवधि बढ़ाई जाए और जिन किसानों की खरीद FRK की कमी के कारण नहीं हो सकी है, उन्हें आर्थिक सुरक्षा एवं उचित मुआवज़ा दिया जाए। किसान किसी तरह की रियायत नहीं, बल्कि अपने श्रम का न्यायपूर्ण मूल्य चाहता है। यदि इस गंभीर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो यह मुद्दा आने वाले दिनों में किसानों के व्यापक असंतोष और बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी।

FRK की कमी के कारण बाधित धान ख़रीददारी के मुद्दे पर माननीय प्रधानमंत्री जी को बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने लिखा पत्र,

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/