सिमरी में पत्नी से मिलने पहुचा पति तो कर दिया पिटाई FIR दर्ज
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर :- जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की यह ख़बर है जहां पत्नी को मनाने गए एक पति की जमकर पिट पिटती दी गई. मामला पति-पत्नी के रिश्तों से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि युवक को अस्पताल तक पहुंचना पड़ा।
पत्नी को वापस लाने की जिद में शशिकांत राय मंगलवार को ससुराल पहुंचे। हालांकि, पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। तो शशिकांत ने थाने का रुख भी अपनाया. लेकिन वहां से उन्हें आवेदन देने की सलाह देकर लौटा दिया गया। बिना आवेदन दिए युवक वापस लौट आया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही शशिकांत के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
बिजली के करंट लगने से ऐकौना गांव निवासी शिवनाथ राय ऊर्फ बाबा की हुई मौत
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर :- जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत ऐकौना गांव में गुरुवार की दोपहर में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव के निवासी शिवनाथ राय ऊर्फ बाबा (उम्र लगभग 55 वर्ष) की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई।
ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के अनुसार, शिवनाथ राय अपने घर पर आटा चक्की चलाते थे और उसी आटा चक्की का फ्यूज लगाने गए हुए थे. तभी बिजली के संपर्क में आ गए। और वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया यह भी जा रहा है कि उनके 2 बेटे है जिनमें एक बेटे की शादी हुई है. हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। स्वर्गीय शिवनाथ राय गांव में सामाजिक रूप से मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्तित्व माने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से ग्रामीण और परिवारजन शोकाकुल हैं।
स्थानीय पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो घटना स्थल पर पहुच मामले की जांच शुरू कर दी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए बक्सर भेज दी है
बक्सर का ये थाना वाहन जांच के दौरान एक दिन में वसूला 140000 रुपये का जुर्माना
रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 29 वाहनों पर कुल ₹1,40,000 का चालान किया
BY ADMIN
M V ONLINE BIHARNEWS
बक्सर, 15 जुलाई 2025: जिले के रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के जरिए एकदिवसीय दो पहिया और चार पहिया वाहन जांच चलाया। इस अभियान के दौरान सड़क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार, वैध दस्तावेज़ और अन्य यातायात नियमों की जांचा की गई। और वाहन स्वामी से गाड़ी का दस्तावेज माँगा गया जिनका दस्तावेज सही और पूर्ण था उन्हें छोड़ दिया गया,जबकि जिनका ना तो दस्तावेज था और ना ही हेल्मेट तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुहिम में कुल 29 वाहनों जिसमें मोटरसाइकिल, कार, ऑटो–रिक्शा शामिल है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ₹1,40,000 के जुर्माने के साथ चालान किया गया।यह राशि एक दिन जुर्माना कर रूप में वसूली गई है.
विशेष अभियान के मुख्य तथ्य:
29 वाहन– जिनमें बिना नंबर, बिना फिटनेस, विगत चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहने जाने जैसे मामलों में पकड़े गए।
कुल ₹1,40,000 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान 5 वाहन अस्थायी तौर पर जब्त किए गए, जिन्हें आगे की जांच की जा रही है.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, नागरिकों से गाड़ी का दस्तावेज और हेल्मेट के साथ सीट बेल्ट लगा कर यात्रा करने का आग्रह किया।
डेरा थाना प्रभारी संजीत शर्मा ने कहा, “यातायात नियमों का पालन सभी का जिम्मा है। ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि रोड सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और हादसों की संख्या कम हो।” उन्होंने आगे बताया कि ज़्यादा अव्यवस्था वाले इलाकों पर कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। वहीं वाहन मालिकों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
बक्सर के मनोरंजन यादव उर्फ मनीष का मिला तालाब में शव मौके पर पहुंचे DSP
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर :- के मशहूर स्थान जिसे चरित्र वन के नाम से जाना जाता है. कभी वहा महर्षी विश्वामित्र की कुटिया रहती थी लेकिन आज उसी इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे आप सुन कर चौक जाएगा जी हाँ उसी क्षेत्र मे बने काली मंदिर के पास तालाब में वार्ड नंबर 5 के दिनेश यादव के पुत्र मनोरंजन कुमार उर्फ मनीष कुमार जिनका उम्र लगभग 36 वर्ष बताया जा रहा है उनका शव तालाब में मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बक्सर डीएसपी धीरज कुमार अपने टीम के साथ पहुच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है
परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात 8 बजे मनीष घर से गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया अगले सुबह उसका मृत शरीर काली मंदिर के पास तालाब में मिला. मनीष की शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र की है
बक्सर कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर : जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब ठेकेदार सुबह शौच के लिए गया था। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के अमीरपुर डेर की है। वही मृतक की पहचान संतोष सिंह महतों उम्र 40 वर्ष पिता महेन्द्र महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नावानगर में निर्माणाधीन कोकाकोला कंपनी में मृतक संतोष मजदूरों की आपूर्ति का कार्य करता था। वह रोजाना की तरह सुबह शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल पुलिसपदाधिकारी अफाकअख्तर अंसारी को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। वे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। डुमराँव SDPO ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह घटना बक्सर जिले में बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें ताकि आम जनता का विश्वास बहाल हो सके।
कैसे पकड़े गए शराब तस्कर इतने महगे गाड़ी के साथ
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर:- शराब यह शब्द सुनते सुनते आप भी तंग हो गए होंगे की बिहार मे बंद है फिर भी मिल जाता है. लेकिन काबिले तारीफ है बिहार पुलिस के जवान जो आपनी जान जोखिम में डाल के कभी तस्कर को पकड़ लेते है. तो कभी शराब के साथ वाहन और तस्कर दोनों को ऐसा ही हुआ जब नया भोजपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक चार पहिया वाहन में जवहीं उत्तर प्रदेश से शराब लेकर पटना जा रहे है जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने नेतृत्व में पुलिस इन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ली।
कहा के है तस्कर
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराब तस्कर जिसका नाम आजाद पिता उस्मान जो रमना रोड पटना का तथा प्रदीप कुमार पिता दयानंद बहादुर जो बाजार समिति रोड पटना का रहने वाले है इनके पास से कुल 14 पेटी यानी 672 पीस शराब के साथ एक चार पहिया वाहन बरामद हुई है।
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS













