कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार
BY AMIT KUMAR
MV ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर, 26 मई 2026। रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। संयुक्त कार्रवाई में गाड़ी संख्या 13240 डाउन कोटा–पटना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
अभियान के दौरान कुल 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
1. सनी यादव,उम्र 18 वर्ष, पेसर सुबोध राय, साकिन बीबीगंज, वार्ड नंबर 18 मैदान टोली दानापुर 2. कुंदन कुमार उम्र करीब 18 वर्ष,पिता संतोष गुप्ता, पता मैदा टोली,बीबीगंज वार्ड नंबर 18, दानापुर 3. रंजन कुमार, पिता जमुना पासवान, शास्त्री नगर पटना 4. सोनू कुमार,पिता संजय केसरी, दानापुर,भाटा रोड,पटना 5. रितिक राज,उम्र 24 वर्ष, पिता राज किशोर सिंह, साकिन भिखना पहाड़ी सैदपुर, गली नंबर 2, पटना 6. अमरेश कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता उमेश राय, साकिन मुनीजा, थाना अम्हारा, जिला पटना 7. जितेंद्र यादव,उम्र 33 वर्ष, पिता बुखारी यादव, साकिन चक्मुनिजे ,थाना बिहटा,जिला पटना
RPF एवं GRP अधिकारियों ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच एवं तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


