anish .: तबादला "body"

    hedar kana

     Mvonlinebiharnews-के google पेज पर आप सभी का स्वागत है विज्ञापन या खबर देने के लिए संपर्क करे 7050488221

     

तबादला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तबादला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, DM की रही उपस्थिति

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस भवन, बक्सर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजसेवी, अधिकारीगण और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल और हेनरी ड्यूनेंट की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित के साथ भारत के आन बान शान तिरंगे के नीचे खडे होकर सलामी देते हुए की गई।

अतिथियों के स्वागत क्रम में रेडक्रॉस के चेयमैन श्री सुरेश अग्रवाल जी के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को अंगवस्त एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया. सौरव तिवारी उपाध्यक्ष के द्वारा सिविल सर्जन महोदय का स्वागत किया गया, वही कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी के द्वारा चेयरमैन नगरपालिका कमरू निशा फरीदी जी का स्वागत किया गया.

कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा किया गया, तिवारी ने रेडक्रॉस बीते वर्ष  के किए गए पूरे कार्य की विवरणी को जिलापदाधिकारी एवं समस्त रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के बीचप्रस्तुत किए और आगे की कार्य योजना की रूपरेखा को भी बताएं.

जिलाधिकारी ने की रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना

इस अवसर पर बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा,"रेड क्रॉस न केवल आपदा के समय मदद करता है, बल्कि यह समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को जीवंत रखता है।"उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस संगठन से जुड़ें और सामाजिक सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं।

स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान का आयोजन

कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया। चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।

सम्मानित किए गए रेड क्रॉस कार्यकर्ता

रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर की ओर से समाजसेवा में सक्रिय कई स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। रेड क्रॉस दिवस का मूल उद्देश्य मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता जैसे मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित आपदा प्रभारी राजीव सिंह, राज्य प्रतिनिधि सचिन कुमार राय, सत्येंद्र सिंह ,ओम जी यादव, अनिल केजरीवाल, मनोज कुमार राय, अविनाश जयसवाल, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज पांडे ,पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष डॉ पीके पांडे,  जिला परिषद अध्यक्ष महोदया एवं प्रति निधि परमा यादव जी विद्या चौबे जी ,कामेश्वर पांडे ,जी कांग्रेस नेता रविकांत ओझा जी पप्पू मिश्रा, जी रोटरी के मनोज जी केसरी जी एवं पूर्व सैनिक संघ के करीब सभी सदस्य समिति के कार्यों में सहयोग हेतु अपनी महती भूमिका निभाने सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा में सदा कार्य करती रहेगी वही कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी के द्वारा किया गया

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, DM की रही उपस्थिति

फिर एक बार बक्सर के हुआ पुलिस पदाधिकारी की फेरबदल पढ़े खबर

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- फिर एक बार बक्सर के कई पुलिस पदाधिकारी की फेरबदल हुई है जहा जिले के पुलिस कप्तान (SP ) शुभम आर्य ने जिले के छह थानों में पदस्थापित एसआई को थाने के अपर थानाध्यक्ष व महिला हेल्प डेस्क पर पदस्थापित करने का निर्देश जारी किया है। जिसके बाद पुलिस महकमे में चर्चा जोर शोर पर चलने लगा. 

किनको कहा औरकौनसा पद मिला

जिसमे साइबर थाना में तैनात पु नि सौरव कुमार, मुफस्सिल थाना में पु.अ.नि. मो हमीद, ब्रह्मपुर थाना में पु.अ.नि. रिकेश कुमार सिंह, मुरार थाना में पु.अ.नि. मुकेश कुमार व वासुदेवा थाना में पु.अ.नि. राम प्रकाश आर्य को अपर थानाध्यक्ष की कमान दी गई। वही, नावानगर में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात पु.अ.नि. रोजी कुमारी अतरिक्त प्रभार में महिला हेल्प डेस्क की भी कमान सौंपी गई है। 


हालाकि सभी थानों में पदस्थापित एसआई को जल्द ही अपने नए पद को सम्भालने का निर्देश दिया गया है। हालाकि बक्सर की पुलिसिया व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी के द्वारा यह कदम उठाया गया है 

फिर एक बार बक्सर के हुआ पुलिस पदाधिकारी की फेरबदल पढ़े खबर

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/