बक्सर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए जिला प्रशासन ने इस बार नदी की ओर से भी व्यवस्थाओं को परखा। रात के समय जिलाधिकारी साहिल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य नाव पर सवार होकर गंगा में उतरे और घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ सदर एसडीएम अविनाश कुमार और सदर डीएसपी गौरव पांडेय भी मौजूद रहे।
लाइफ़ जैकेट पहने अधिकारियों ने रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, पुलिया घाट, सती घाट और समेश्वर स्थान समेत अन्य घाटों का जायज़ा लिया। नाव पर पुलिस के जवान और सुरक्षा बलों के कर्मी भी साथ रहे। निरीक्षण के दौरान घाटों की रोशनी, पानी में की गई बैरिकेडिंग, जाल और बचाव इंतज़ामों को बारीकी से देखा गया।
50 हज़ार की भीड़, पानी में एसडीआरएफ़ की गश्त
सबसे ज़्यादा भीड़ रामरेखा घाट पर रहने का अनुमान है, जहाँ करीब 50 हज़ार श्रद्धालु अर्घ्य के लिए जुटते हैं। इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए घाट पर एसडीआरएफ़ के जवान नावों पर तैनात रहे और लगातार गश्त करते रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुँचाई जा सके।
DM ने दी निर्देश
जिला पदाधिकारी साहिल ने कहा की छठ महापर्व पर शाम का अर्घ दिया गया जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ सभी प्रति नियुक्त दंडाधिकारी अपने-अपने पोजीशन पर उपस्थित है। और हम सभी घाटों का जायजा ले रहे हैं। मैं सभी बक्सर वासियो को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामना देती हूं, इस तरह के नाव जिस पर एस ओ बी का फॉलो नहीं किया गया है। उनके ऊपर कार्रवाई करने के लिए एसडीओ और उनकी टीम को निर्देशित किया गया है। और कोई बिना अनुमति का नाव भी चलाता हुआ पकड़ा जाएगा तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बोले एसपी
बक्सर एसपी शुभम आर्य है बताया कि संध्या का अर्घ सभी घाटों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, हमने सभी घाटों का जायजा लिया हमारी पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर तैनात है। पूरे जिले में हमारी पुलिस बल तैनात है, कहीं से कोई बात सामने निकलकर नहीं आईं है। मैं पूरे बक्सर वासियो को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई देता हूं 
पहली बार लेज़र लाइट की चमक
इस बार घाट की सजावट भी ख़ास रही। पहली बार यहाँ लेज़र लाइट लगाई गई थी। रात में आसमान में फैली रंगीन किरणें और किनारे पर सजी झालरें गंगा की लहरों में झिलमिलाती दिखीं। नाव से यह नज़ारा देखने वालों के लिए बेहद मनोहारी रहा। छठ घाट पर मौजूद छठ वृत्तियां ने इस लेजर लाइट शो को देखकर काफी खुश दिखी।







