मुंडन के दौरान गंगा में डूबा इंजीनियरिंग छात्र,बयासी पुल के नीचे हुआ हादसा
BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर | उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली बयासी पुल के नीचे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंडन संस्कार के दौरान एक इंजीनियरिंग का छात्र गंगा के गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र अपने मामा के घर गायघाट गांव आया था। और रविवार के दिन वो परिजनों के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गंगा घाट गया था। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए गंगा में उतरा, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और गहरे पानी में जा पहुंचा।
उनके रिश्तेदार अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे।
स्थानीय थाना के प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव उपाध्याय उम्र लगभग 25 वर्ष पिता नरेंद्र उपाध्याय के रूप में हुई है। हालांकि सोमवार की देर सुबह SDRF टीम पहुची और शव को पानी से बाहर निकली। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनाटा छा गया है वही परिवार का रो रो के बुरा हाल हो गया है।


