anish .: अपराध "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

अपराध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अपराध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS 
बक्सर। बक्सर-पटना फोर लेन पर शुक्रवार की रात तकरीबन 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें BJP के बड़े नेता विजय कुमार मिश्रा बाल-बाल बचगए। हादसे में उनकी गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा  बिहार के यसस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर पटना से बक्सर आ रहे थे, तभी अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई जिसके कारण गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के नुआंव गांव के पास हुई है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम और नियमित निगरानी की मांग की है।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

PMO ऑफिस हैकिंग केस में बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी, विदेशी दुश्मनों को जानकारी बेचने का आरोप


BY ADMIN

MV BIHAR NEWS 

बिहार: देश की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ी कथित हैकिंग और गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार,सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव से पुलिस ने युवक गिरफ्तार किया है जिसके पास से कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी छापेमारी टीम को मिली है जिसके ऊपर आरोप है कि वह प्रधानमंत्री से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियों को अवैध तरीके से हासिल कर विदेशी तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के कुछ संदिग्ध विदेशी कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।


सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या देश की अन्य संवेदनशील जानकारियां भी लीक हुई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां और साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीमों ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। 


कार्रवाई पूरी तरह से स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है और इसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. आरोपी पर प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ मामलों को लेकर विदेशों से पैसे की मांग करने का आरोप है और उससे पूछताछ जारी है. आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा."शुभम आर्य, एसपी, बक्सर


हालांकि, अब तक इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर सीमित जानकारी ही साझा की गई है, वही जिस घर पर छापेमारी की गई थी उसे भी सील कर दिया गया है जिसके बाद पूरे इलाके में इस बात की चर्चा सुरु हो गई।

PMO ऑफिस हैकिंग केस में बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी, विदेशी दुश्मनों को जानकारी बेचने का आरोप

बक्सर के इस होटल में संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ रूम में मिला व्यक्ति जाने पूरा मामला

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर / दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा रेलवे स्टेशन बक्सर के पास स्थित एक होटल मां वैष्णवी होटल की जांच की गई। होटल का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के क्रम में पाया गया कि एक व्यक्ति जिसका होटल के पंजी पर अकेली प्रविष्टि की गई थी वह संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ होटल के कमरे में पाया गया। जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि होटल में देह व्यापार के धंधे को अंजाम दिया जाता है।


होटल में ठहरे हुए युवक-युवती पति-पत्नी प्रतीत नहीं हो रहे थे आगंतुक पंजी में भी उनके संबंध में की गई प्रविष्टि अस्पष्ट थ पंजी के कलम 3 में परिवार अंकित नहीं किया गया था जबकि रुकने वाला व्यक्ति का दावा था कि वह अपनी पत्नी के साथ होटल में ठहरा हुआ है। इसके अतिरिक्त आगंतुक पंजी के क्रमांक 6 में भुगतान की राशि भी अंकित नहीं की गई थी। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि होटल द्वारा टैक्स की चोरी करने का भी प्रयास किया जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी।

बक्सर के इस होटल में संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ रूम में मिला व्यक्ति जाने पूरा मामला

बक्सर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के समान के साथ 1 व्यक्ती को किया गिरफ्तार

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- रेलवे सुरक्षा बल के वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेशानुसार बक्सर rpf निरीक्षक प्रभारी बक्सर कुंदन कुमार की दिशानिर्देशन में लगातार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यात्री सामानों की चोरी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को चौसा स्टेशन पर लेडिज पर्स के साथ आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव द्वारा पकड़ा गया.

जैसे ही इसकी जानकारी उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल को मिली तो सीआईबी दानापुर के प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता एवं आरक्षी सोना लाल यादव कि संयुक्त टीम चौसा स्टेशन पहुंची. जिसके बाद मन्नू राजभर पिता राम रामकरेश राजभर,ग्राम हरकनपुर, गहमर, गाजीपुर निवासी को गिरफ्तार कर ली. बताते चलें कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक लेडिज पर्स मिला जिसमें एक वीवो कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद हुआ ।

बरामद सामान के संबंध में पूछताछ में बताया कि लेडिज पर्स मोबाइल फोन उसके द्वारा रात के समय में किसी ट्रेन में सोए हुए महिला का चोरी किया गया है। तत्पश्चात पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना बक्सर में सुपुर्द किया गया। इस अभियान से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के वज़ह से हम सुरक्षित यात्रा कर सकते है.

बक्सर RPF ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के समान के साथ 1 व्यक्ती को किया गिरफ्तार

सिमरी में पत्नी से मिलने पहुचा पति तो कर दिया पिटाई FIR दर्ज

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :-  जिले के सिमरी थाना क्षेत्र की यह ख़बर है जहां पत्नी को मनाने गए एक पति की जमकर पिट पिटती दी गई. मामला पति-पत्नी के रिश्तों से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि युवक को अस्पताल तक पहुंचना पड़ा।

मिली रहीं जानकारी के अनुसार, बक्सर सदर प्रखंड के बोगसा गांव निवासी शशिकांत राय,जो दिनेश राय के  पुत्र हैं, वो अपनी पत्नी को मनाने ससुराल गए थे। बताया यह भी जाता है कि तकरीबन पांच साल पहले इनकी शादी सिमरी बकुलहा पट्टी निवासी सिद्धनाथ पांडेय के बेटी से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया। इसी बीच शशिकांत की पत्नी पांच वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली आई।

पत्नी को वापस लाने की जिद में शशिकांत राय मंगलवार को ससुराल पहुंचे। हालांकि, पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। तो शशिकांत ने थाने का रुख भी अपनाया. लेकिन वहां से उन्हें आवेदन देने की सलाह देकर लौटा दिया गया। बिना आवेदन दिए युवक वापस लौट आया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

देर शाम सिमरी मिशन मोड़-बलिहार मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि शशिकांत घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। आनन-फानन में डायल-112 की टीम को, सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही शशिकांत के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है 

सिमरी में पत्नी से मिलने पहुचा पति तो कर दिया पिटाई FIR दर्ज

पति को चला पत्नी के प्रेमी का पता तो तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

PATNA :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।  जानकारी के अनुसार प्रेमी के बारे में पति को पता चल जाने पर पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का है। महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है।

इसी बात से दोनों के बीच हुई झगड़ा 

दरअसल महिला को इंस्टाग्राम पर किसी लड़के से प्यार हो गया था। वह उससे फोन पर भी बात करती थी। इसकी जानकारी उसके पति को मिली तो उसने डांटते हुए पत्नी से कहा था, संभल जाओ… इस बात से पत्नी नाराज हो गई और सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वह रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

परिवारवालो ने बताया

परिजनों ने बताया कि करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। बीते दो तीन महीने से वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी। रात प्रेमी से बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों सोने चले गए। सुबह जब पति की नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है।


इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।मृतका के पति के बड़े भाई ने कहा कि दो-तीन दिन पहले दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। तब प्रियंका के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी गई थी। वह यहां आए थे और प्रियंका को समझाया था। लेकिन, वह समझने को तैयार नहीं थी। उसने साफ कहा था कि वह एक लड़के से प्यार करती है।

कहते है सहाब 

वहीं मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने कहा है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पति को चला पत्नी के प्रेमी का पता तो तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

सिपाही भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचला हुई मौत 

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

पटना :- गया/ जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत बेलदारी चक के पास सिपाही भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया है, जिसकी सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस ने युवक को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गई जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि युवक की पहचान बेलदारी चक निवासी स्वर्गीय बलिराम प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र हरिप्रसाद उर्फ आकाश कुमार के रूप में हुई है वहीं इस घटना की सूचना परिवार वालों को दे दी गई है.


हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और बेलदारी चक ईलाके में मातम का माहौल बन गया लोगों के द्वारा डेड बॉडी को सड़क पर बेलदारी चक पेट्रोल पंप के पास रखकर प्रदर्शन करने लगे.स्थानीय समाजसेवी द्वारिका पासवान के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि हरी प्रसाद होनहार लड़का था जो सिपाही की तैयारी कर रहा था.पुलिस धक्का मारने वाले वाहन का पता लगाए, उसके चालक को गिरफ्तार करें और परिवार को मुआवजा दिलाए. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले युवक हरिप्रसाद उर्फ आकाश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरा बेलदारी चक बाजार रविवार को शोक में बंद रहा.

कहती है पुलिस 

पुलिस के मुताबिक पटना गया रोड में बेलदारी चक के पास सड़क पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला. पुलिस उसे इलाज के लिए पटना अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रात में ही जमा हुए और डेड बॉडी को पटना अस्पताल से लाकर उसके घर पहुंचाया.शव को देख मृतक के परिवार में रोना पीटना मच गया.पूरे इलाके में मातम का माहौल हो गया.

लोगों का कहना है कि पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर किस गाड़ी से धक्का लगा है। प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों को मौके पर पहुंचे गौरीचक थाना पुलिस टीम ने समझाया और कहा की परिवार को नियमानुसार सरकारी मिलने वाले सभी सहायता दिलाने का जाएगा.


पुलिस ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. इस हादसे के बाद बेलदारी चक में स्वतः दुकानदारों ने बाजार बंद रखी है। 

सिपाही भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचला हुई मौत

बक्सर में हुआ मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर:- पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस के द्वारा पर्दाफाश किया गया है बताते चलें कि डुमराँव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी को शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चंदा गाँव में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा हैं. इस ख़बर को पा करके पुलिस के होश उड़ गए जिसके बाद डीएसपी ने तुरंत ही एक विशेष टीम बनाकर गाँव में छापेमारी की जहा पूर्ण निर्मित हथियार, अर्ध निर्मित हथियार सहित उनको बनाने वाला अन्य उपकरण व सामान को बरामद कर ली 

कहते है DSP

इस सफलता के बारे मे जानकारी देते हुए डुमराँव  डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी की चंदा गांव के ही निवासी अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री संचालित करता है जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को दी गई जिसके बाद उनके निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें   नया भोजपुर ओपी के थाना प्रभारी मनीष कुमारं को साथ रखते हुए छापेमारी कि गई जहां से निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार के साथ उसके बनाने वाले उपकरण समेत संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है

बक्सर में हुआ मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/