सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर। बक्सर-पटना फोर लेन पर शुक्रवार की रात तकरीबन 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें BJP के बड़े नेता विजय कुमार मिश्रा बाल-बाल बचगए। हादसे में उनकी गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा बिहार के यसस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर पटना से बक्सर आ रहे थे, तभी अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई जिसके कारण गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के नुआंव गांव के पास हुई है।
हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम और नियमित निगरानी की मांग की है।


