अफसरशाही के खिलाफ आवाज उठाने वाले मदन साहनी के साथ है बक्सर-राष्ट्रीय मल्लाह महासभा के जिलाध्यक्ष नन्द लाल सहनी
By admin
M v online bihar news/bihar/बिहार की राजनीतिक गलियारों में अक्सर फेर बदल होती रहती है। ऐसा ही एक खबर इसबार सामने निकल कर आई है जहा मदन सहनी मंत्री के समर्थन में बक्सर जिला राष्ट्रीय मल्लाह महासभा के जिलाध्यक्ष नन्द लाल सहनी ने बैठक कर अफसरशाही के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया और कहा कि मदन सहनी जी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किये हैं । इस लिए हम बक्सर जिला मछुआरा समाज एवं अतिपिछड़ा समाज एकजुट होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
मदन सहनी के साथ है बक्सर
वही नंद लाल ने कहा कि आज अति पिछड़ा समाज के हम लोगों के सर्वमान्य नेता आदरणीय नीतीश कुमार जी के मंत्रिमंडल में शामिल मदन सहनी ने अपनी रोस प्रकट करते हुए हो रहे अफसरशाही के खिलाफ मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने का पेशकश किया है l बता दें कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिखाए हुए रास्ते तथा अधूरे कार्यों को बिहार के सर जमीन पर योजनाओ के माध्यम से उतारने वाले मूर्त रूप देने वाले उनके कार्यों को निष्पादन करने वाले हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी ने जो संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं उसी कार्य के कड़ी मेंहनत और लगन के साथ माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग मदन सहनी जी कदम से कदम मिलाकर गरीब गुरबा अति पिछड़ा ,वंचित समाज, दलित समाज एवं सभी गरीब परिवार के लिए कार्य कर रहे थे । लेकिन अफसरशाही के चलते आज व कल जो परिदृश्य मदन सहन पर बीता है उससे बिहार अछुता नहीं है। वही कल जब से मीडिया के सामने मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश किया गया है यह देखने के बाद शाहाबाद की धरती रोहतास, कैमूर,बक्सर, आरा भोजपुर, मगध की धरती औरंगाबाद,जहानाबाद, अरवल ,गया क्या पूरी बिहार के अति पिछड़ा वंचित दलित तथा मुख्यरूप से निषाद बिंद,मल्लाह,नोनिया मछुआरा समाज दुखी हैं।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तथा मदन सहनी जो अतिपिछड़ा समाज को सम्मान दिलाने में लगे रहते हैं उन्होंने बिहार के राजनीति में भी अति पिछड़ा समाज को विशेष जगह दिलवाने का काम किया है
बता दें कि
जैसे ही मदन सहनी ने अफसरशाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा का पेशकश की है। उसके बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई। अलग-अलग पार्टियां अपनी अपनी रोटियां सेंकने से बाज़ नहीं आ रही है।

