खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बने अश्विनी चौबे
By admin
M v online bihar news/बक्सर-केन्द्र सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे की कुर्सी चली गई। दावा किया जाने लगा कि कोरोना के दौरान खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से मंत्री की कुर्सी ले ली गई है हालांकि मिल रही जानकारी के मुताबिक चौबे का मंत्रिमंडल अब बदल गया है उन्हें अब खाद्य सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार सौंपा गया है.


