भ्रष्ट कर्मचारियों से भरा पड़ा है सिमरी अंचल कार्यालय, बिना दान नहीं होगी मोक्ष की प्राप्ति।
खबर कुछ कहती हैं।
By admin
M v online bihar news/बक्सर/सरकार अपने अधिकारियों की आलोचना को सुन नहीं सकती लेकिन यह सच है.कि सरकार के कई अधिकारी जो भ्रष्टाचार की नींद में सोए हुए हैं,कुछ दिन पहले सिमरी अंचल कार्यालय अपने कारनामों से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन आज फिर अपने अंचल कर्मचारियों के काले कारनामों से अंचल कार्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि इस बार चर्चा का केन्द्र अंचलाधिकारी नहीं बल्कि नाजीर हरिनारायण सिंह हैं। जब एक महिला किसी कार्यवश उनके ऑफिस में पहुंची तो साहब टेबल पर पैर चढ़ाये उस महिला से बात कर रहे थे। वहीं उनके इस प्रकार महिला के सामने बैठने के अंदाज पर जब पूर्व प्रमुख सुशील लाल ने टोका तो साहब का कहना था कि मेरा कार्यालय है, जैसे मन करेगा वैसे बैठेंगे तुम कौन हो टोकने वाला। वही पूर्व प्रमुख कहा कि इसमें आश्चर्य होने की कोई बात नहीं, जब बड़े साहव ही पूरे अंचल को अपने ठेंगे पर रखते हैं तो इन सभी बाबुओ की क्या बात। हालांकि इस तरह की जनता से व्यवहार करने वाले अधिकारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर इन्हें इनके पद की गरिमा को समझाना चाहिए।
नगद नारायण बाबा के नाम से जाने जाते हैं हरीनारायण
आपको बता दें कि सिमरी अंचल कार्यालय व आसपास के लोगों में नगद नारायण बाबा के नाम से मशहूर होने वाले नाजीर हरिनारायण सिंह की कार्यशैली को देखनी है तो आप सिमरी आइये। और नकल निकालने से लेकर तमाम छोटे से छोटे काम के लिए आपको अंचल कार्यालय का महीनों चक्कर लगाना पड़ेगा। और हां जबतक आप इनको दक्षिणा न दे दे तब तक आपको चक्कर लगाना ही पड़ेगा। जी हां आपने सही सुना है। यही नहीं इस अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार इतना बढ़ा हुआ है, कि जमीन मापी कराना हो तो सरकार द्वारा निर्धारित 600 के बजाए 1500 दीजिए अन्यथा कार्यालय के चक्कर लगाते रहिये। यह है बक्सर जिले का सिमरी अंचल कार्यालय जिसपर नहीं है वरिय अधिकारियों कि नजर।



