बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे से मोदी ने छिन ली स्वस्थ मंत्री का पद दिखाया मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता
By admin
M v online bihar news/बक्सर- आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसके पहले मोदी मंत्रिमंडल से कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है। बताते चलें की स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जो अभी बिहार दौरे पर आए हुए थे तभी अचानक उन्हें वापस पटना से दिल्ली बुलाया गया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री पद से इस्तीफा मांगा गया। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और मोदी मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही कइ और मंत्री भी दिए इस्तीफा मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दे दिया है। निशंक को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार,थावरचंद गहलोत ने भी इस्तीफा दे दिया है. बंगाल से आने वाली केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी से भी इस्तीफा ले लिया गया है। सदानंद गौडा,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बंगाल से आने वाले बाबुल सुप्रियो,प्रताप सारंगी को भी इस्तीफा देने को कहा गया है।


