anish संक्रमण व बदलते मौसम में रखें सेहत का विशेष ख्याल - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 संक्रमण व बदलते मौसम में रखें सेहत का विशेष ख्याल

- मास्क व शारीरिक दूरी सामान्य फ्लू और कोविड-19 से रखेगा दूर

- स्वच्छता व सतर्कता अपनाकर रख सकते हैं स्वयं के साथ परिवार का ख्याल    

Amit kumar

M v online bihar news/बक्सर, 10 जून | जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। साथ ही बीच बीच में धूप कडा होने के बीच मौसम में बदलाव जारी है। अक्सर देखा गया है कि मौसम बदलते ही लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ जाती हैं। खासकर बारिश के मौसम में ज्यादातर लोगों में सर्दी-जुकाम की समस्या का होना आम हो जाता है। यह एक ऐसी समस्या है जो मौसम बदलते ही तेजी से फैलती है। अभी कोविड-19 के संक्रमण का प्रभाव भी कम नहीं हुआ है, इसलिए ऐसे मौसम में लोगों को विशेष सतर्क रहते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि कोविड-19 के लक्षण भी सामान्य फ्लू जैसे ही देखने को मिले हैं।

अपनी लापरवाही से संक्रमण को देते हैं न्योता: 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह कहते हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि कोई भी वायरस हम पर तब तक असर नहीं कर सकता जब तक कि हम खुद उसे न्योता नहीं देते। चाहे वह कोविड-19 ही क्यों न हो। अपनी कुछ लापरवाही के कारण से हम सर्दी-जुकाम सहित अन्य कई संक्रमण वाले बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी लापरवाही के साथ-साथ हम अक्सर अपने खान-पान, रहन-सहन और स्वच्छता की अनदेखी से भी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हरेक स्थिति और बदलते मौसम में हमें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है।

सम्पूर्ण  टीकाकरण संग मास्क व्यवहार,  शारीरिक दूरी को बनाएं  हथियार:

डॉ. सिंह ने बताया कोरोना संक्रमण  से सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी है। साथ ही टीकाकरण के पहले और बाद में भी इस बीमारी से बचाव के लिए मास्क और शारीरिक दूरी सबसे महत्वपूर्ण हथियार हैं। ये मास्क न केवल कोविड-19 के से बल्कि सर्दी-जुकाम सहित अन्य एक दूसरे व्यक्ति से फैलने वाले संक्रमण से हमारी सुरक्षा करता है। वहीं शारीरिक दूरी अपनाने से हम सीधे प्रभाव में आने वाले बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं। 

समय की मांग है स्वच्छता और सैनिटाइजर का इस्तेमाल :

स्वच्छता का महत्व अमूमन सभी को बचपन से ही और घर-घर में बताया जाता है, लेकिन इसकी महत्ता की अनदेखी कर हम बीमारियों को न्योता देते हैं। कोविड-19 के साथ अभी बारिश का मौसम चल रहा है, इसलिए इस वक्त बहुत एहतियात बरतने की आवश्यकता है। घर की सफाई के साथ बाहर से आने वाले सामानों की सफाई का विशेष ख्याल रखना होगा। इसके लिए सैनिटाइजर का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही काम के दौरान स्वयं भी हाथों को सैनिटाइज करते रहें। अगर इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो संभव है कि सामान्य फ्लू और कोविड-19 के संक्रमण से दूर रहेंगे।

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी:

- घरों और अपने आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें।

- फ्लू जैसे कोई भी लक्षण हो तो एहतियात बरतें।

- मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।

- गर्म पदार्थ का सेवन ही करें।

- गर्म पानी, चाय व काढ़ा पी सकते हैं।

- फ्लू से परेशानी बढ़ जाए तो तुरंत चिकित्सक से मिलें।

- संक्रमण के प्रभाव में आए व्यक्ति से मिले हो तो जल्द जांच करा लें।