जेसीबी ड्राइवर को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
By admin
M v online bihar news/बक्सर इस वक्त की बड़ी खबर मुरार थाना के मनपा पुल के पास से आ रही है। जहां एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है, कि पूर्व से जमीनी विवाद की वजह से युवक की हत्या हुई है।वहीं इसकी सूचना मिलने पर मुरार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पोखरहा गांव के बैजू पांडे का पुत्र शुभम कुमार उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। वही यह भी कहा जा रहा है कि वह जेसीबी का ड्राइवर था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसकी सूचना मिलने पर घरवाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

