anish परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है टीकाकरण : जिलाधिकारी - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है टीकाकरण : जिलाधिकारी

- जिलाधिकारी अमन समीर समेत अन्य अधिकारियों ने ली कोविशील्ड की दूसरी डोज

- सदर अस्पताल में शिकायत निवारण केंद्र, दवा वितरण काउंटर व रजिस्ट्रेशन काउंटर का हुआ उद्घाटन

By amit kumar

M v online bihar news/बक्सर, 06 मार्च | जिले में शनिवार से दूसरे चरण के लाभुकों को टीके का दूसरा डोज देने का काम शुरू किया गया है । अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी अमन समीर व अन्य अधिकारियों ने टीका लेकर की। टीका लेने के बाद अधिकारी आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में बैठे। जहां चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी निगरानी की। इस दौरान जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कोरोना से बचाव को लेकर भारत में तैयार टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाना बहुत ही आसान है। खुद के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। इसलिए कोरोना टीका अवश्य लें, ताकि कोरोना वायरस व उसके संक्रमण से लड़ा जा सके। टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ टीके का दोनों डोज लिया। अब फ्रंटलाइन वर्करों की बारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीका चरणबद्ध रूप से लगाया जा रहा है। अपनी बारी आने पर बिना भय के टीका लगवाएं।

सुरक्षित है कोविड-19 की  वैक्सीन :

जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया वह कोविड-19  वैक्सीन की  दोनों डोज लगवा चुके हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों से अपील है कि वे भी वैक्सीन लगवाएं और अपना जीवन सुरक्षित बनाएं। उन्होंने बताया वैक्सीन लेने के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं हुआ। जिन लोगों ने पूर्व में टीका लगवाया है, उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई है। वैक्सीन के बाद सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं । इससे स्पष्ट है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अन्य लोग भी उत्साह के साथ बिना किसी झिझक के टीका लगवाएं। वैक्सीन लेने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। 

सदर अस्पताल में खुला शिकायत निवारण केंद्र : 

जिलाधिकारी अमन समीर ने सदर अस्पताल में शिकायत निवारण केंद्र, रजिस्ट्रेशन काउंटर व दवा वितरण केंद्र का भी उद्घाटन किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने जिलाधिकारी को बताया कोरोना काल में  भीड़भाड़ न हो इसके लिए दवा वितरण केंद्र व रजिस्ट्रेशन काउंटर को बाहर कर दिया गया है । जिससे अस्पताल के अंदर अनावश्यक भीड़ नहीं होगी। वहीं, विभाग के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में शिकायत निवारण केंद्र खुलने से अस्पताल की कार्यशैली में  भी बेहतर सुधार किया जा सकेगा। इस क्रम में जिलाधिकारी ने शिकायत निवारण केंद्र की निगरानी और उसमें आने वाले मामलों का निष्पादन सरकार के द्वारा निर्धारित समयावधि में करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान शिकायत निवारण केंद्र का भी जायजा लिया जाएगा। इसिलए सभी शिकायतों को पारदर्शी तरीके से निष्पादित किया जाए। मौके पर डीपीआरओ कन्हैया कुमार, एसीएमओ डॉ. नरेश कुमार, डीपीएम संतोष कुमार, अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार सिंह, यूएनडीपी के वीसीसीएम मनीष सिन्हा समेत जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे ।