पहवा होंडा एजेंसी पर धोखाधड़ी करने के मामले में डुमराव निवासी डॉ बीरबल पांडेय ने किया था एफ आई आर दर्ज होगी सूनवाई
By admin
M v online bihar news/बक्सर जिले में ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करने के मामला में पहवा हौंडा एजेंसी के खिलाफ डुमरांव के रहने वाले ग्राहक डॉ. बीरबल पाण्डेय ने कोर्ट में केस दायर कराया था, जिसे जिला उपभोक्ता फोरम ने ग्रहण कर लिया है। डॉ. बीरबल पाण्डेय के वकील संजय कुमार राय ने बताया कि ग्राहक द्वारा दायर कराए गए केस की संख्या 7/2021 है। वहीं उन्होंने कहा कि अब इस केस में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब आगे राजा पहवा और पहवा हौंडा एजेंसी के खिलाफ समन जारी किया जा सकता है।
ये है पूरा मामला
मार्च 2020 में डॉक्टर पांण्डेय ने bs-4 मॉडल की एक्टिवा खरीदी थी, जिसकी सारी पेमेंट उन्होंने उसी समय कर दिया था, लेकिन पहवा हौंडा एजेंसी के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण अब तक उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। जिससे गाड़ी ऐसे ही घर में रखकर धूल फांक रही है। वहीं ग्राहक ने लगातार एजेंसी से रजिस्ट्रेशन नंबर और आरसी की मांग की, लेकिन पाहवा हौंडा एजेंसी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे परेशान होकर ग्राहक डॉ. बीरबल पाण्डेय ने एजेंसी को लीगल नोटिस भेजा था और उसके बाद कोर्ट में केस दायर किया। जिसे माननीय कोर्ट ने ग्रहण कर लिया है।
पहवा होंडा एजेंसी से परेशान हैं ग्राहक, भेजेंगे लीगल नोटिस ! जाने पूरा मामला - Spot TV
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये सिर्फ एक एजेंसी और एक ग्राहक का मामला नहीं है, बल्कि ऐसे कई ग्राहक हैं जो ऐसे गैर जिम्मेदार एजेंसियों से परेशान हैं और वो सरकार से अपील कर रहे हैं कि ऐसे गैर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


