सहरसा जिले के कठडूमर पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने किया शिविर का उद्घाटन
-जिला प्रशासन एवम् स्वास्थ्य विभाग के समन्वय में आयोजन
-672 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 14 मोतियाबिंद के मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया गया
-शिविर में ओपीडी, दवा वितरण एवम् विकलांगता जांच काउंटर सहित लगाए गए थे 8 काउंटर
- पंचायत में बनेगा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
By amit kumar
M v online bihar news/सहरसा, 5 मार्च। सिमरी बख्तियारपुर के कठडूमर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला प्रशासन एवम् स्वास्थ्य विभाग के समन्वय में किया गया। शुक्रवार को कठडूमर मध्य विद्यालय, सिमरी बख्तियारपुर के प्रांगण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन ज़िलाधिकारी कौशल कुमार ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कठडूमर पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर में ओपीडी, विकलांगता जांच, नेत्र जांच, दावा वितरण एवम् अन्य काउंटर सहित कुल 8 काउंटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 672 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है।
पंचायत में बनेगा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धार्मिक न्यास बोर्ड करेगी मदद-
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि कठडूमर पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है। इसके निर्माण के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा 15 लाख रुपए का सहयोग भी दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुत जल्द अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से इस पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।
स्वास्थ्य शिविर में निम्न प्रकार के रोगियों की हुई जांच
कठडूमर पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 672 रोगियों का पंजीकरण किया गया| इसमें 14 लोगों को कोंट्रेक्ट लगवाने के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं 22 लोगों की विकलांगता जांच, 37 का ए एन सी चेकअप, 29 लोगों को परिवार नियोजन का परामर्श, 121 लोगों में गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण, 26 गर्भवती को टेटनस की सुई । ओपीडी में 319 पुरुषों, 72 बच्चों, ऑर्थो ओपीडी में 34 तथा महिला ओपी डी में 116 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उद्घाटन मौके पर जिले की पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह , डीडीसी राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ.अवधेश कुमार, डा. मधु किशोर, अनुमंडल पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार , उप निदेशक-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप कुमार देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार,डीपीएम विनय रंजन,सहयोगी संस्था केयर इंडिया के डीटीएल रोहित रैना,हेल्थ मैनेजर, महबूब आलम,केयर इंडिया ब्लॉक मैनेजर अखिलेश कुमार,केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक सरवन कुमार ,बीसीएम सतीश शर्मा, एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे |
कोविड-19 इन नियमों का करते रहें पालन :
- व्यक्तिगत स्वच्छता और 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
- बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
- साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
- छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें .
- उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
- घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
- बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें.
- आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
- मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें .


