anish पीएचसी व चिह्नित निजी संस्थानों पर दी जाएगी कोविड-19 की वैक्सीन - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

पीएचसी व चिह्नित  निजी संस्थानों पर दी जाएगी कोविड-19 की वैक्सीन

- एक मोबाइल नंबर से सिर्फ चार लोगों का ही हो सकेगा रजिस्ट्रेशन

- बिना रजिस्ट्रेशन व वैध पहचान पत्र के नहीं दिया दिया जाएगा कोरोना का टीका

By amit kumar

M v online Bihar news/बक्सर, 03 मार्च | जिले में कोविड-19 के टीकाकरण के तहत तीसरे चरण के लिए सभी प्रखंडों में टीका देने का काम बुधवार से शुरू हो चुका है। इस क्रम में सभी प्रखंडों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर सत्र स्थलों का संचालन किया जा रहा है जहां 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को  टीकाकृत किया जा रहा है। साथ ही, 45 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक के ऐसे लोग जो गंभीर रोगों से ग्रसित हैं, उन्हें भी टीका दिया जाएगा। हालांकि, जिले में सोमवार और मंगलवार  दोनों दिन सदर अस्पताल में टीकाकरण सत्र स्थलों का संचालन किया गया। जिसमें क्रमशः 34 व 81 लोगों ने टीका लिया। 

10 मार्च तक प्रतिदिन चलेगा टीकाकरण अभियान : 

डीआईओ डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया राज्य स्वास्थ्य समिति से मिले निर्देशों के अनुसार जिले के सभी पीएचसी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जो 10 मार्च तक प्रतिदिन संचालित किया जाएगा। उसके बाद विभाग के निर्देशों के आलोक में निर्णय लिया जाएगा। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को अपने अपने सम्बंधित क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर टीकाकरण सत्र स्थलों पर भेजने का निर्देश दिया गया है। विभाग के द्वारा जो उम्र निर्धारित की गई है, तीसरे चरण में केवल उन्हें ही टीका दिया जाएगा लेकिन, उसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। हालांकि, वृद्धजनों के लिए सत्र स्थलों पर भी स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा रखी गयी है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब तक अधिकांश लोगों ने स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही टीका लिया है। लेकिन, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

आधार कार्ड और मोबाइल रखना अनिवार्य : 

डीआईओ ने बताया रजिस्ट्रेशन के लिए सभी के पास आधार कार्ड और मोबाइल रखना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर पर परिवार के चार सदस्यों का ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। उसके बाद टीके का पहला डोज लेने के लिए उनके पास वैध पहचान पत्र होना चाहिए। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी टीका नहीं दिया जाएगा। सत्र स्थलों पर पहले चरण के स्वास्थ्य कर्मियों को टीके का दूसरा डोज और दूसरे चरण के फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके का पहला व दूसरा डोज भी दिया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी टीके का पहला डोज लिया है, उनके मोबाइल पर 28 दिनों के बाद टीके का दूसरा डोज लेने के लिए सूचना भी जाएगी। 

बिना डर के स्वयं को कराएं टीकाकृत :

कोविड-19 संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए आई वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार का भ्रम नहीं पालें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है इसलिए, बिना डर और पूरे उत्साह के साथ हर व्यक्ति को वैक्सीन लेनी  चाहिए। तभी हम कोविड-19 से स्थाई निजात पा सकते हैं। 

कोविड-19 के नियमों का करना होगा पालन :

वैक्सीन लेने के बाद भी कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर  आवश्यक एहतियात जारी रखना चाहिए। टीके का दोनों डोज लेने के 15 से 18 बाद ही लाभार्थियों के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एन्टी बॉडीज का निर्माण होगा। ऐसे में उन्हें नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा। इस क्रम में टीका लेने का बाद भी पहले की तरह सबको मास्क का नियमित उपयोग, हमेशा शारीरिक दूरी का पालन समेत अन्य गाइडलाइन का पालन करना होगा।