anish कोविड-19 के संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन हुआ सजग, फिर से शुरू होगी मास्क की जांच - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 कोविड-19 के संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन हुआ सजग, फिर से शुरू होगी मास्क की जांच

-कोरोना के  नियमों का पालन करना होगा सबके लिए जरूरी, अनावश्यक भीड़ करने से करें परहेज

- वृद्धा पेंशन का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों को टीकाकृत करने के लिए चलाया गया पेंशनर ड्राइव

By amit kumar

M v online Bihar news/बक्सर, 19 मार्च | एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते  हुए, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सचेत हो चुके हैं। जिले में कोरोना का संक्रमण प्रसार रोकने के उद्देश्य तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस क्रम में सबसे पहले स्टेशन, बस स्टैंड व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना संक्रमण की जांच शुरू कर दी गयी है। ताकि, होली के अवसर पर बाहरी राज्यों व जिलों से आने वाले संक्रमित लोगों को चिह्नित  कर उनका इलाज शुरू किया जा सके। साथ ही, लोगों को सावधान व सतर्क करने के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। जिसके तहत लोगों से पूर्व की भांति कोविड-19 को रोकने के लिए बनाए गए सामान्य नियमों का पालन कराया जा सके। इसके लिए प्रशासन के स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ पर रोक लगाने के साथ साथ मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोको टोको अभियान चलाया जाएगा। 

बाहर से आने वाले हर लोग कराएं कोविड-19 जाँच  :

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया होली के अवसर पर बाहर रहने वाले व्यापक पैमाने पर लोग अपने घर आएंंगे। ऐसे लोगों के लिए घर सुरक्षित पहुंंचे यह महत्वपूर्ण है। इसलिए, जिला स्वास्थ्य समिति बाहर से आने वाले सभी लोगों से अपील करता है कि घर जाने के पूर्व अपने नजदीकी जांंच केंद्र पर कोविड-19 की  जांंच कराकर ही घर जाएंं। ऐसा करने से आपके साथ-साथ आपका पूरा परिवार और समाज भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए, आप खुद के साथ-साथ अपना परिवार और समाज के लिए निश्चित रूप से जांंच कराएं। कोरोना वायरस को जड़ से मिटाने के लिए जिले में तकरीबन पिछले दो माह से लगातार वैक्सीनेशन अभियान भी चल रहा है। हालांकि, जिले में संक्रमण का चेन काफी हद तक टूटा भी है। लेकिन, अभी टला नहीं है। इसलिए, ऐसे में हमें कोविड-19 संक्रमण वायरस के दायरे से दूर रहने के लिए और सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

संक्रमण की संभावना को जड़ से मिटाने के लिए सामाजिक सहयोग जरूरी :

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया प्रशासन व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल जिले में संक्रमण का प्रसार नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्कता जरूरी है। कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए सामाजिक सहयोग  भी बेहद जरूरी है। इसके लिए समाज के हर तबके के लोगों को बाहर से आने वाले लोगों को कोविड-19 जांंच कराने के लिए प्रेरित एवं वैक्सीन के प्रति योग्य लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने की जरूरत है। तभी हम दुबारा कोविड-19 का सामना करने में खुद को सक्षम महसूस कर सकते हैं। इसलिए, ऐसा कर अपनी जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य पूरा करें।

वृद्धा पेंशन उठाने वाले लाभार्थियों को किया जा रहा टीकाकृत :

डीआईओ डॉ. सिंह ने बताया संक्रमण को रोकने के लिए एक मात्र विकल्प है टीकाकरण। एक ओर जहां कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए नियमों का पालन जरूरी है, वहीं सभी लोगों का टीका लेना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले के सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर शुक्रवार को पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इस क्रम में सभी सत्र स्थलों पर वृद्धा पेंशन का लाभ लेने वाले लाभुकों को प्रोत्साहित कर  उन्हें टीकाकरण केंद्रों पर लाया गया। टीका लेने के बाद उन्हें आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में बैठाया गया, जहां उनकी निगरानी की गई। हालांकि, टीका लेने के बाद किसी भी लाभार्थी को परेशानी नहीं हुई। अलबत्ता टीका लेने के बाद सभी बुजुर्ग पेंशनधारियों में उत्साह देखा गया।