सरपंच हत्याकांड के गोली मारने वाले शुटरो की खुलासे में जुटी पुलिस
By adminM v online Bihar news/बक्सर-चक्की l पूर्व सरपंच जगदीश यादव हत्याकांड के दो लाइनरों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस शूटर के साथ उसके दो सहयोगियों को दबोचने के अभियान में जुट गयी है अपमान का बदला लेने के लिए पूर्व सरपंच के नाम सुपारी दी गयी थी पुलिस के अनुसंधान से जहां सही हत्यारों की पहचान करने में सफलता मिली है अनुसाधन में खुला राज
पिछले 8 दिसंबर की सुबह नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के प्रताप सागर गांव में चिलहरी के पूर्व सरपंच जगदीश यादव की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी हत्याकांड में दस लोगों को अभियुक्त बनाया गया था हत्याकांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा मोबाइल लोकेशन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य खुलकर सामने आने लगे पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी की पूर्व सरपंच की हत्या की योजना बक्सर जेल में बंद निलेश राय उर्फ खखनू ने बनायी थी उसके बाद एक लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी निलेश वर्ष 2015 में चिलहरी गांव में हुए फुटबॉल खिलाड़ी मृत्युंजय सिंह हत्याकांड में सजा काट रहा है अनुसाधन में यह स्पष्ट हो गया कि पूर्व सरपंच और कमलेश यादव के परिवार के बीच चल रहे विवाद में तीसरे पक्ष ने काफी चालकी से हत्याकांड को अंजाम दे दिया था
अपमानित किये जाने पर लिया बदला
लाइनर चिलहरी गांव निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह और मनोज कुमार राय के पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू राय को गिरफ्तारी के बाद पूर्व सरपंच हत्याकांड का राज खुलकर सामने आ गया यह बात सामने आयी है कि मृतक पूर्व सरपंच की दबंगई से जेल में बंद निलेश राय काफी नाराज चल रहा था डीएसपी के के सिंह ने बताया कि निलेश राय की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था विवाहित जमीन को मृतक पूर्व सरपंच ने जुतवा दिया था साथ ही निलेश के खेत मैं पानी जाने से पूर्व सरपंच ने रोक दिया था इसकी शिकायत करने गये नीलेश के पिता शिवजी राय के साथ पूर्व सरपंच ने दुर्व्यवहार भी किया था यही बात जेल में बंद निलेश को गड़ गयी थी डीएसपी ने बताया कि जेल में ही हत्या की सू पूषटभूमि तैयार की गयी सुपारी देकर शूटर को तय किया गया लाइनरो का सिंगल मिलते ही बाइक सवार शुटरों ने पूर्व सरपंच को मौत की नींद सुला दिया डीएसपी ने बताया कि शुटर और उसके दोनों सहयोगियों की पहचान कर ली गयी है

