सहियार गांव निवासी राजू ठाकुर को अपराधियों ने मारी गोली मौके पर हुई मौत
.जिले में अपराधियों का बढ़ रहा है मनोबल प्रशासन सुस्त
.टमाटर की खेत के मचान पर सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली
By admin
M v online Bihar news/बक्सर -जहां प्रशासनिक अधिकारी अपनी वाह वाही लूटने में लगी है तो वही दूसरी तरफ अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है जहां डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी प्रखंड के सहियार गांव के बधार में बीती रात तकरीबन 12:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने टमाटर के खेत में सो रहे सहियार गांव निवासी राजीव ठाकुर पिता मनोरंजन ठाकुर उम्र लगभग 30 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिसकी सूचना उस वक्त मिले जॉब सुबह होने पर घर वापस नहीं आए तो घर वालों ने खेत पर जाकर देखा तो बने मचान पर मृत अवस्था में मिला
इसकी सूचना सिमरी थाने और डुमराव डीएसपी को दी गई जिसके बाद सिमरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और डुमराव डीएसपी केके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे कागजी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वहीं इस घटना के जांच पड़ताल में पुलिस लग गई है आपको बता देंगे राजू ठाकुर दो भाई थे और यह भाइयों में बड़े भाई थे वही छोटा भाई चंदन ठाकुर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि मृतक के पिता किसान है
हालांकि बड़ा सवाल यह है कि जिले में अपराधियों का लगातार मनोबल बढ़ते जा रहा है और पुलिस सुस्ती की नींद सो रही है आखिर क्यूं। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डुमराव डीएसपी केके सिंह ने बताएगी बीती रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा सहियार गांव निवासी राजू ठाकुर को गोली मार दी गई है अपराधियों को जल्द पकड़ने में पुलिस कामयाब होगी । इस घटना के बाद घर वाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं घर में मातमी माहौल छा गया है



