Buxar - सदर हॉस्पिटल में मिली शराब की बोतल मचा हड़कंप सिविलसर्जन ने कहा होगी कार्यवाही.. नहीं बख्शा जाएगा दोषियों को।
by admin
m v online bihar news/बक्सर/जहा शराब बंदी को लेकरके सरकार बड़े-बड़े दावे पेश कर रही है वही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के संसदीय क्षेत्र बक्सर के सदर हॉस्पिटल में मिली शराब की खली बोलते ने नए बवाल को जन्म दे दिया है। दरसअल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट यानि शराब बंदी को ठेंगा दिखाते हुवे बक्सर सदर हॉस्पिटल में चल रहे शराब की खेल में तब नया मोड़ आया जब सिविलसर्जन के आवास के पीछे शराब की बोतल मिलने की घटना ने सनसनी फैला दिया।
किया कहे डॉ नरेश कुमार प्रभारी सिविलसर्जन
इस घटना के बाद हॉस्पिटल प्रसासन हरकत में आय और आनन फानन में आया और पड़ी हुई बोतलों को ठिकाने लगा दिया और जांच का आदेश दे दिया गया। शराब की बोलत मिलने की जानकारी पर प्रभारी सिविलसर्जन नरेश कुमार ने कहा कि ये शर्मनाक घटना है और इस पर हॉस्पिटल प्रसासन के द्वारा जांच का आदेश दे दिया है और इसमें शामिल किसी भी ब्यक्ति को नही बक्शा जाएगा। बहरहाल इस घटना के बाद से अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि जिनके ऊपर मुख्यमंत्री को नाज है वही उनकी शराब बंदी को तार तार करते है।
देखिए विडिवो


