anish कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर 8 जनवरी को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित होगा ड्राई रन - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर 8 जनवरी को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित होगा ड्राई रन

- राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली तैयारियों की जानकारी 

- सीएस ने कहा जिले में वैक्सीन के रख-रखाव के लिए सारी व्यवस्था है दुरुस्त

By admin

M v online bihar news/बक्सर, 06 जनवरी| लंबे समय से कोरोना वायरस के वैक्सीन के इंतजार में जिलेवासियों के साथ प्रशासन व स्वास्थ्य समिति की चिंताएं अब जल्द दूर होने वाली है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा, जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया चंद दिनों में शुरू हो सकती है। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अब जिले में टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की जाने वाली है। इसके लिए जिले में 8 जनवरी को मॉक ड्रिल (ड्राई रन) का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिले के तीन केंद्रों का चयन करना है। जहां पर 25-25 लोगों पर वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया आजमायी जाएगी। ऐसे में किसी स्तर पर गड़बड़ी न हो, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने जिला स्वास्थ्य समिति की तैयारियों की समीक्षा की। गुरुवार की समीक्षात्मक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ड्राई रन के लिए चयनित केंद्रों को स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को वैक्सीन की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 

पहले चरण में 10000 से अधिक लोगों को दिया जाएगा टीका:

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया टीकाकरण के लिए सरकार के द्वारा 2.38 लाख सिरिंज उपलब्ध कराया जाने वाला है। अब पहले चरण में कितने वैक्सीन आने वाले हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि, पहले चरण के लिए लगभग 10 हजार सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों व कर्मियों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। उसके बाद दूसरे चरण के लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन होगा। चिन्हित लोगों को टीका लगाने के लिये 700 टीकाकर्मियों का जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। टीकाकरण के एक सत्र में 100 लोगों को टीका लगाने का इंतजाम किया जाना है। जिसके पूर्व तैयारियों को आंकने के लिए ड्राई रन आयोजित किया जाएगा।

ड्राई रन से होगी तकनीकी और भौतिक बाधाओं की पहचान :

डीआईओ डॉ. सिंह ने बताया ड्राई रन का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण की प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी और भौतिक बाधाओं की पहचान करना है। ताकि, उन बाधाओं को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने बताया बड़ी संख्या में सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने वाले कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव को लेकर लॉजिस्टिक मैनजमेंट व कोल्ड चैन मैनेजमेंट को पूरी तरह से दुरूस्त किया जा चुका है। टीका के सुरक्षित भंडारण को लेकर डब्ल्यूएचओ के मेपिंग के मुताबिक बड़े आकार के डीप फ्रीजर, बड़े आकार के एलआर व छोटे आईएलआर की अधियाचना सरकार से की गयी है। जिनका आवंटन जल्द हो जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसके लिये कर्मियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। टीकाकरण की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिये इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। फिलहाल ड्राई रन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम जुटी हुई है। हालांकि, कोविड-19 का वैक्सीन कब तक आएगा, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन, लोगों को अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। बिना मास्क के लोग घर से बाहर न निकले और दूसरे लोगों से उचित शारीरिक दूरी बनाकर रखना होगा।