anish कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर किसी भी भ्रांतियों पर ध्यान न दें जिलेवासी - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर किसी भी भ्रांतियों पर ध्यान न दें जिलेवासी

- वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के तहत व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही है अफवाह, होगी कार्रवाई

- जिला स्वास्थ्य समिति ने की संकट की घड़ी में जिले के बुद्धिजीवियों से जागरूकता फैलाने की अपील

By amit 

Mvonlinebiharnews/3बक्सर, 05 जनवरी- जिले में अभी भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए वैक्सीन आने में समय है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीन को पूर्ण स्वीकृति मिलने के पूर्व उसका ट्रायल चल रहा है,इसलिए जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस क्रम में राज्य सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य समिति अपने-अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है। जिले में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन को लेकर भ्रतियां फैलाई जा रही हैजो कि स्वास्थ्य समिति के साथ-साथ जिला प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जिले के कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज वयारल हो रहा है, जो कोविड-19 के वैक्सीन से जुड़ा हुआ है। 

पोस्ट के जरीए किया जा रहा है भ्रमित :

व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किए जा रहे पोस्ट के जरीए भ्रमित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोई भी कोविड-19 के वैक्सीन लगाने के लिए फोन आने पर आधार नंबर व ओटीपी न बताएं। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के दौरान आपसे आधार नंबर की मांग की जा रही है। उसके बाद आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे बताने पर आपका रजिस्ट्रेशन वैक्सीन के लिए हो जाएगा। लेकिन जैसे ही आप ओटीपी नंबर बताते हैं, तो आपके बैंक खाते से निकासी संभव है।’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मैसेज (अफवाह) फैलने के बाद स्वास्थ्य समिति के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। मामले में बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया इस प्रकार के मैसेज विभिन्न ग्रुप में देखे जा रहे हैं। जिसको लेकर पड़ताल की गई। लेकिन, अब तक जिले में इस प्रकार की कोई भी घटना नहीं हुई है, लेकिनलोगों को साइबर अपराधियों से सावधान रहना जरूरी है।

सरकार ने जारी किए हैं नए गाइडलाइन्स : 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कोविड-19 के वैक्सीन के लिए सरकार ने नए गाइडलाइन्स जारी किए हैं। यदि कोई कोविड-19 वैक्सीन लगवाना चाहता है, तो उन्हें ‘को-विन’ एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहले फेज में स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस कर्मी के साथ-साथ बुजुर्गों को कोरोना टीका लगाने के बाद दूसरे चरण का टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के लोग इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएंगे, इसके बाद ही उन्हें कोरोना का टीका लगेगा। इस निर्णय के तहत 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा जो अन्य किसी बीमारी से पीड़ित हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद कोरोना टीका की प्रतीक्षा सूची में उनका नाम शामिल हो जाएगा। इसके लिए विभाग तैयारी में जुट गया है।

अफवाहों पर न दें ध्यान, करें नियमों का पालन : 

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कई असामाजिक तत्व कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैलाने में लगे हुए हैं। जिसकी चर्चा जिला टास्क फोर्स की बैठक में की जा चुकी है। डीएम अमन समीर ने अफवाह और भ्रांतियों को फैलाने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही, जिले के सभी जन प्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जब तक कोरोना की दवाई नहीं आ जाती, तब तक मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें।