दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट महिला पूरूष समेत 11 घायल पाॅच की हालत नाजुक
By adminM v online bihar news/बक्सर / सिमरी प्रखण्ड क्षेत्र के रामदास राय डेरा ओपी थाना क्षेत्र मे आने वाले गंगौली में बीते सोमवार को दो पक्षों मे कहा सूनी हुई जीसके बाद कहा सूनी ईतनी बढ गई की वह विवाद का रूप धारण कर ली जिसके बाद जमकर मारपीट सारे हो गई , जिसमें महिला-पुरुष समेत कुल 11 लोग घायल हो गए. वही घायलों को आनन-फानन में सिमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया ईसकी जानकारी मिलते ही रामदास राय डेरा ओपी पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया !
किया कहते हैं थानाध्यक्षईस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि, गंगौली निवासी दो पाटीदार बनारसी यादव और वकील यादव के परिवारों के बीच पूर्व से विवाद चला रहा था. इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. इस विवाद में दोनों पक्षों के महिला पुरुषों को मिलाकर कुल 11 लोग घायल हो गए. घायलों में महिला समेत पांच लोगों की हालत गंभीर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अन्यत्र रेफर किया गया. मारपीट की इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है. वही 4 लोग हिरासत में लिए गए हैं.


