मुखिया हो तो ऐसा! निजी खर्च से बनाया 10 लाख का रोड, बांटे 500 कंबल—बेबसों के बने सहारा
BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर/राजपुर –मगराव आज के समय मे हर काम के लिए लोभ हर किसी को राहत है। लेकिन बक्सर जिले में एक ऐसा भी पंचायत है जिस पंचायत के प्रतिनिधि के ऊपर यह कहावत फिट बैठती है। मुखिया हो तो ऐसा! जब जनता के लिए काम करने की बात आई तो ( आनंद प्रकाश सिंह ) ने किसी सरकारी फंड का इंतज़ार नहीं किया। उन्होंने अपने निजी पैसों से करीब 10 लाख रुपये खर्च कर पक्की सड़क का निर्माण करवा दिया।
यही नहीं उनके द्वारा बीते तकरीबन 11 वर्षों से कठोर सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों की पीड़ा समझते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है। वही 14 जनवरी को भी 500 कंबल वितरित किए, जिससे जरूरतमंदों के चेहरों पर उम्मीद की किरण दिखाई दी। इस नेक पहल के बाद गांव के लोग मुखिया की जमकर सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब दूसरों ने वादे किए, उनके मुखिया ने उन्हें पूरा कर दिखाया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने ऐसे जनप्रतिनिधि पर गर्व जताते हुए कहा कि “ये पहली बार है जब हमने देखा कि कोई मुखिया अपने पैसों से सड़क बनवाता है । और 500 कंबल वितरण किए जो कई परिवारों को राहत दी है। “वादे बहुत सुने थे, लेकिन काम करने वाले ऐसे मुखिया कम मिलते हैं।” सरकारी योजनाएँ आने में समय लगाती हैं, लेकिन मुखिया जी ने पहल करके मिसाल पेश कर दी।” अगर पंचायतें ऐसे नेतृत्व में काम करती रहीं तो विकास अपने आप गांव तक पहुँच जाएगा।” ऐसा नेता हर गांव में होने चाहिए।”
वही इस कार्य को करने वाले मुखिया ने कहा की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है, इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि उनके हर सुख-दुख में साथ रहूँ।” सड़क का निर्माण किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि गांव की जरूरत थी—इसलिए हमने तुरंत काम पूरा किया।” गरीबी और ठंड को समझना होगा। अगर हम सब थोड़ा-थोड़ा भी मदद करें तो कोई बेसहारा नहीं रहेगा।”
“अगर हर पंचायत में ऐसे लोग हों तो गांवों की तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी।”
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर/सेवाज्ञ संस्थानम् की बिहार इकाई द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना के अंतर्गत बक्सर स्थित नाथबाबा मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना एवं मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करना रहा।
बक्सर के इस होटल में संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ रूम में मिला व्यक्ति जाने पूरा मामला
BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर / दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा रेलवे स्टेशन बक्सर के पास स्थित एक होटल मां वैष्णवी होटल की जांच की गई। होटल का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के क्रम में पाया गया कि एक व्यक्ति जिसका होटल के पंजी पर अकेली प्रविष्टि की गई थी वह संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ होटल के कमरे में पाया गया। जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि होटल में देह व्यापार के धंधे को अंजाम दिया जाता है।
होटल में ठहरे हुए युवक-युवती पति-पत्नी प्रतीत नहीं हो रहे थे आगंतुक पंजी में भी उनके संबंध में की गई प्रविष्टि अस्पष्ट थ पंजी के कलम 3 में परिवार अंकित नहीं किया गया था जबकि रुकने वाला व्यक्ति का दावा था कि वह अपनी पत्नी के साथ होटल में ठहरा हुआ है। इसके अतिरिक्त आगंतुक पंजी के क्रमांक 6 में भुगतान की राशि भी अंकित नहीं की गई थी। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि होटल द्वारा टैक्स की चोरी करने का भी प्रयास किया जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी।
मतदान प्रतिशत को लेकर उठा सवाल — शाम 5 बजे के बाद अन्य क्षेत्रों में बढ़ा मतदान, वहीं डुमरांव में मात्र 1.55% की वृद्धि, प्रत्याशी और मतदाता हैरान
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर, 7 नवम्बर 2025: डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। जहाँ जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे के बाद मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं डुमरांव में मात्र 1.55% वोटों की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे प्रत्याशी और मतदाता दोनों ही हैरान हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, डुमरांव में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत लगभग 59.00% था, जबकि रात तक यह केवल 60.55% तक पहुँचा।
इसके विपरीत बक्सर में मतदान प्रतिशत लसगभग 57.74% था जबकि यह बढ़कर 65.41%
राजपुर में मतदान प्रतिशत लसगभग 53.55% था जबकि यह बढ़कर 62.67%
ब्रह्मपुर में मतदान प्रतिशत लसगभग 50.76% था जबकि यह बढ़कर 59.76%
किस विधानसभा में कितना बढ़ा मतदान प्रतिशत
ब्रह्मपुर विधानसभा 9.00%
बक्सर विधानसभा 7.67%
डुमराँव विधानसभा 1.55%
राजपुर विधानसभा 9.12%
स्थानीय प्रत्याशियों ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि डुमरांव में मतदान केंद्रों पर शाम तक भारी भीड़ थी, ऐसे में केवल 1.55% की वृद्धि आंकड़ों पर सवाल खड़ा करती है। कई मतदाताओं ने भी दावा किया कि उन्होंने देर शाम तक मतदान किया, लेकिन यह आंकड़ों में परिलक्षित नहीं हो रहा है।
प्रत्याशी दलों का कहना है कि अगर बाकी क्षेत्रों में मतदान में समानुपातिक वृद्धि हो सकती है, तो डुमरांव में यह इतना कम क्यों रहा? स्थानीय नागरिकों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में पारदर्शिता सबसे अहम है।
डुमराँव में मनोज तिवारी के रोड शो में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 6 गिरफ्तार और जाने कितने हुए नामजद
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर :- डुमरांव के अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार को भाजपा नेता सह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान आरजेडी का झंडा दिखाकर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने कुल 11 नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने छह लोगों को इस मामले में रविवार की सुबह गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 158/25 के तहत कृष्णाब्रह्म थाने में मनरेगा डुमरांव के पंचायत तकनीकी सहायक सह विधि व्यवस्था संधारण दंडाधिकारी धनजी सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में पंचायत तकनीकी सहायक ने बताया कि डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत प्रतापसागर से पुराना भोजपुर, नया भोजपुर केसठ तक भाजपा के सांसद मनोज तिवारी का शनिवार को रोड शो होना था जिसमें मुझे दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। शनिवार की शाम 5:30 में अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लिए 25-30 अज्ञात व्यक्ति रोड शो के दौरान आरजेडी जिंदाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यवधान उत्पन्न करने लगे।
इस मौके पर मौजूद सशस्त्र बलों के सहयोग से विधि व्यवस्था को संभाला गया। इस मामले में अरियांव के ही 11 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों को नामजद बनाया गया है जिसमें से 6 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

















