BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर/सेवाज्ञ संस्थानम् की बिहार इकाई द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना के अंतर्गत बक्सर स्थित नाथबाबा मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना एवं मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करना रहा।
बक्सर के इस होटल में संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ रूम में मिला व्यक्ति जाने पूरा मामला
BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर / दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा रेलवे स्टेशन बक्सर के पास स्थित एक होटल मां वैष्णवी होटल की जांच की गई। होटल का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के क्रम में पाया गया कि एक व्यक्ति जिसका होटल के पंजी पर अकेली प्रविष्टि की गई थी वह संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ होटल के कमरे में पाया गया। जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि होटल में देह व्यापार के धंधे को अंजाम दिया जाता है।
होटल में ठहरे हुए युवक-युवती पति-पत्नी प्रतीत नहीं हो रहे थे आगंतुक पंजी में भी उनके संबंध में की गई प्रविष्टि अस्पष्ट थ पंजी के कलम 3 में परिवार अंकित नहीं किया गया था जबकि रुकने वाला व्यक्ति का दावा था कि वह अपनी पत्नी के साथ होटल में ठहरा हुआ है। इसके अतिरिक्त आगंतुक पंजी के क्रमांक 6 में भुगतान की राशि भी अंकित नहीं की गई थी। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि होटल द्वारा टैक्स की चोरी करने का भी प्रयास किया जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी।
मतदान प्रतिशत को लेकर उठा सवाल — शाम 5 बजे के बाद अन्य क्षेत्रों में बढ़ा मतदान, वहीं डुमरांव में मात्र 1.55% की वृद्धि, प्रत्याशी और मतदाता हैरान
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर, 7 नवम्बर 2025: डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। जहाँ जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे के बाद मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं डुमरांव में मात्र 1.55% वोटों की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे प्रत्याशी और मतदाता दोनों ही हैरान हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, डुमरांव में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत लगभग 59.00% था, जबकि रात तक यह केवल 60.55% तक पहुँचा।
इसके विपरीत बक्सर में मतदान प्रतिशत लसगभग 57.74% था जबकि यह बढ़कर 65.41%
राजपुर में मतदान प्रतिशत लसगभग 53.55% था जबकि यह बढ़कर 62.67%
ब्रह्मपुर में मतदान प्रतिशत लसगभग 50.76% था जबकि यह बढ़कर 59.76%
किस विधानसभा में कितना बढ़ा मतदान प्रतिशत
ब्रह्मपुर विधानसभा 9.00%
बक्सर विधानसभा 7.67%
डुमराँव विधानसभा 1.55%
राजपुर विधानसभा 9.12%
स्थानीय प्रत्याशियों ने इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि डुमरांव में मतदान केंद्रों पर शाम तक भारी भीड़ थी, ऐसे में केवल 1.55% की वृद्धि आंकड़ों पर सवाल खड़ा करती है। कई मतदाताओं ने भी दावा किया कि उन्होंने देर शाम तक मतदान किया, लेकिन यह आंकड़ों में परिलक्षित नहीं हो रहा है।
प्रत्याशी दलों का कहना है कि अगर बाकी क्षेत्रों में मतदान में समानुपातिक वृद्धि हो सकती है, तो डुमरांव में यह इतना कम क्यों रहा? स्थानीय नागरिकों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में पारदर्शिता सबसे अहम है।
डुमराँव में मनोज तिवारी के रोड शो में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 6 गिरफ्तार और जाने कितने हुए नामजद
BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS
बक्सर :- डुमरांव के अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार को भाजपा नेता सह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान आरजेडी का झंडा दिखाकर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने कुल 11 नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने छह लोगों को इस मामले में रविवार की सुबह गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 158/25 के तहत कृष्णाब्रह्म थाने में मनरेगा डुमरांव के पंचायत तकनीकी सहायक सह विधि व्यवस्था संधारण दंडाधिकारी धनजी सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए गए आवेदन में पंचायत तकनीकी सहायक ने बताया कि डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत प्रतापसागर से पुराना भोजपुर, नया भोजपुर केसठ तक भाजपा के सांसद मनोज तिवारी का शनिवार को रोड शो होना था जिसमें मुझे दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। शनिवार की शाम 5:30 में अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लिए 25-30 अज्ञात व्यक्ति रोड शो के दौरान आरजेडी जिंदाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यवधान उत्पन्न करने लगे।
इस मौके पर मौजूद सशस्त्र बलों के सहयोग से विधि व्यवस्था को संभाला गया। इस मामले में अरियांव के ही 11 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों को नामजद बनाया गया है जिसमें से 6 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल को मिला CBSE 10+2 की मान्यता 5 नवम्बर से नए सत्र 2026-27 के प्रवेश होगी शुरु
BY ADMINबक्सर, 1 नवम्बर 2025: शिक्षा के क्षेत्र में बक्सर के लिए गर्व का क्षण उस समय हुआ जब सिक्रौल पथ, लालगंज,बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 10+2 तक की औपचारिक संबद्धता (Affiliation) प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक मानकों, समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। इसी शुभ अवसर के साथ, देव दीपावली के पावन दिन से विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 5 नवम्बर 2025 से प्रारंभ की जा रही है। यह आरंभ ज्ञान, प्रकाश और नए संकल्पों का प्रतीक है - जब हर दीपक की रोशनी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को आलोकित करने का संदेश देती है।
स्कूल प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, गुणवत्ता शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के चलते संभव हो पाई है। अब बक्सर और आसपास के छात्रों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। और बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सदैव से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है। यहाँ शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि मूल्य आधारित शिक्षा, सृजनात्मक सोच, और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया जाता है। विद्यालय में अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएँ, अनुभवी शिक्षक वर्ग और सुरक्षित, प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध है।
विद्यालय में प्री-नर्सरी से कक्षा IX तथा कक्षा XI तक के लिए प्रवेश खुले हैं। इच्छुक अभिभावक विद्यालय परिसर में या विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वैष्णवी एजुकेशनल डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष पहल की गई है। ट्रस्ट की ओर से पहले 100 विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति स्कॉलरशिप टेस्ट के परिणाम के आधार पर प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्यूशन शुल्क पर 100% तक की छात्रवृत्ति तथा प्रवेश शुल्क पर विशेष रियायत (Special Concession) दी जाएगी। यह पहल मेहनती विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सशक्त और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने का एक सुनहरा अवसर है। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। संपर्क: +91 9102594777, +91 9234747877
NDA प्रत्याशी आनंद मिश्रा के समर्थन में भोजपुरी गायक पवन सिंह 1 नवंबर को बक्सर में करेंगे रोड-शो
BY ADMIN
MV ONLINE BIHAR NEWE
बक्सर-बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला निर्वाचन क्षेत्र बक्सर के एनडीए द्वारा समर्थित उम्मीदवार आनंद मिश्रा के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का रोड-शो आयोजित किया गया है, जिसकी तिथि तय कर ली गई है—1 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
विवरण
-
आयोजन स्थान: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान से कुँवर सिंह चौक होते हुए पी पी रोड,मुनीम चौक,जमुना चौक,ठठेरी बाज़ार मोड़,से होकर मेन रोड,मॉडल थाना,ज्योति चौक,आईटीआई न्यू रोड से होकर हवाई अड्डा जाएगी।
-
समय: दोपहर 2 बजे से शुरुआत, रोड-शो का समापन लगभग शाम 4 बजे होगा।
-
इसमें पवन सिंह के साथ आनंद मिश्रा, स्थानीय भाजपा/एनडीए नेता तथा समर्थक शामिल होंगे।
-
रोड-शो के दौरान NDA प्रत्याशी के लिए वोट का करेंगे पॉवर स्टार अपील
उद्देश्य
आनंद मिश्रा ने कहा कि यह रोड-शो सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास, रोजगार और युवा सशक्तिकरण के लिए एक संदेश होगा। पवन सिंह के आने से युवा वर्ग में उत्साह बढ़ने की संभावना है।
प्रत्याशा एवं प्रभाव
-
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवन सिंह की लोकप्रियता युवा मतदाताओं को अभिकर्षित कर सकती है।
-
रोड-शो में भारी जनसैलाब की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे बक्सर क्षेत्र की राजनीतिक दिशा पर असर पड़ेगा।

















