anish . "body"

    hedar kana

     Mvonlinebiharnews-के google पेज पर आप सभी का स्वागत है विज्ञापन या खबर देने के लिए संपर्क करे 7050488221

     

नगर परिषद उप-चुनाव में बेबी देवी ने मारी बाज़ी बनी उप चेयरमैन

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर / नगर परिषद बक्सर के हालिया उप-चुनाव में सुनील मिश्रा समर्थित बेबी देवी ने शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि कई उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत को दाव पे लगाया था. लेकिन एक उम्मीदवार ने जोरदार मुकाबला किया, फिरभी बेबी देवी ने निर्णायक बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की।


परिणाम व प्रतिक्रिया

बेबी देवी ने लगभग कुल 9877 वोट पाकर बेहतरीन जीत हासिल की।

उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सोनी देवी को 9127 मत मिला और वो दूसरे स्थान पर रहीं, 

मतों का अन्तर, 750 रहा है  

बेबी देवी ने जीत के बाद कहा,

यह जीत नगरवासियों के विश्वास की जीत है। अब मैं अपने विकास के वादे पूरे करूंगी—सड़कों का उत्थान, साफ-सफाई और माताओं–बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगी।”


जनता की उम्मीदें

स्थानीय लोगों ने बेबी देवी की जीत का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि नई पार्षद अपने वादों को धरातल पर लाएंगी। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विशेष रूप से नल–जलग्रहण योजना, फुटपाथ व तारबंदी की व्यवस्था, और महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।

नगर परिषद उप-चुनाव में बेबी देवी ने मारी बाज़ी बनी उप चेयरमैन

अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद उपचुनाव को लेकर दिए निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- आगामी नगर परिषद उपचुनाव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अविनाश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बक्सर नगर क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्धारित तिथि तक अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है।


एसडीएम अविनाश कुमार के द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि चुनाव से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, जिन स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है, वहां पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।

किया है आदेश 

राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के पत्रांक-2228, दिनांक-24.05.2025 से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में नगर परिषद, बक्सर के उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड सं0-20 के पार्षद पद का निर्वाचन हेतु मतदान की तिथि 28.06.2025 को निर्धारित हैं। ज्ञातव्य है कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में मतदान केन्द्र अवस्थित हैं। अतः विधि व्यवस्था के मद्देनजर मैं अविनाश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी (न ०प०)-सह अनुमण्डल दण्डाधिकारी, बक्सर, नगर परिषद, बक्सर क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालायों जिनमें मतदान केन्द्र अवस्थित है, के साथ-साथ अन्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों को मतदान की तिथि दिनांक 28.06.2025 को शिक्षण कार्य बन्द करने का आदेश देता हूँ। यह आदेश मेरे हस्ताक्षर एवं मुहर से निर्गत किया जाता हैं


एसडीएम ने कहा, “नगर परिषद उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह आवश्यक कदम उठाया गया है। सभी स्कूल प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।”

इस निर्णय के बाद स्कूलों में पढ़ाई कुछ दिन के लिए प्रभावित जरूर होगी, लेकिन प्रशासन का मानना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए यह एक आवश्यक कदम है।

स्कूलों को बंद रखने की तिथि और समय की जानकारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से सभी स्कूलों को भेज दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद उपचुनाव को लेकर दिए निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

जानिए बिहार में कहा पुलिस ने पकडा 7 लाख की शराब

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

भोजपुर :- बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है.  लेकिन कहीं ना कहीं शराब की बड़ी खेप मिल ही जाती है पुलिस को, ऐसा ही मामला हुआ है. भोजपुर में जहा  जिलापदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक राहुल  कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

जप्त की गई ट्रक 

बक्सर पटना फोर लेन पर गीधा मुसहरी के पास, (थाना-गीधा, जिला-भोजपुर) में एक दस चक्का ट्रक की जाँच करने पर ट्रक के डाले में ड्राइवर केबिन से सटे लोहे का बना गुप्त तहखाने के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक पर निबंधन संख्या UP78CT-2565 अंकित पाया गया। 

कहा के है तस्कर 

ट्रक के चालक राजीव कुमार, रामपुर हसन लई, थाना- बिहटा, जिला-पटना, बिहार, के साथ एक और व्यक्ति गोविंदा कुमार रामपुर हसन लई, थाना- बिहटा, जिला-पटना, बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से जप्त शराब का बाजार मूल्य तकरीबन 07 लाख के करीब आँका गया है। 

कहा जाने वाला था शराब 

जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जानिए बिहार में कहा पुलिस ने पकडा 7 लाख की शराब

गंगा नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची खलबली – उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के सीमावर्ती इलाके में गंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति अत्यंत क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है, जिसके चलते बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है।


किसने देखा पहले 

स्थानीय मछुआरों ने सबसे पहले शव को जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे गंगा के किनारे उतराते हुए देखा और तुरंत इसकी जानकारी थाना दुबहड़ जनपद बलिया की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी देते हुए दुबहड़ थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाम पता अज्ञात उम्र लगभग 25-26 वर्ष बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान एक जोड़ी ब्लैक कलर की चप्पल, एक रेड कलर प्लास्टिक की चुनौटी, एक ब्लूटूथ प्राप्त हुआ है। आस पास के लोगों को मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है किंतु अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस पहचान करने तक के लिए भेजा गया है. 


पहचान में जुटी दो राज्यों की पुलिस 

गंभीर बात यह है कि शव उस इलाके में मिला है जो बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इसी कारण मामला दोनों राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस को शव के शरीर पर कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है।


मिली जानकारी 

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी मोतीलाल कुमार ने बताया कि बगल के ज़िलों में भी जांच शुरू कर दी गई है और शव की पहचान को लेकर स्थानीय थाना राम दास राय डेरा के थानाध्यक्ष शुभम कुमार से समन्वय किया गया और घटना की जानकारी दी गई. पुलिस का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या पहचान वाले की गुमशुदगी की जानकारी देना चाहता है, तो वह स्थानीय थाने से संपर्क कर सकता है।


युवक की हुलिया 

हुलिया- गोल चेहरा, बाल घुंघराले, दोहरी मजबूत जिस्म, आंख, नाक, कान, कद औसत उम्र लगभग 25-26 वर्ष, हाईट लगभग 5 फीट पहनावा - मेहरून कलर हाफ टी शर्ट, सफेद हाफ बनियान, ब्लैक लोअर, गले में काला धागा मोती युक्त, गले से कमर तक जनेऊ की तरह धागा, लक्स कोजी की आसमानी कलर की हाफ अंडरवियर पहना हुआ है।

गंगा नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में मची खलबली – उत्तर प्रदेश और बिहार की पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 हुए गिरफ्तार

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर गांव मे हुए ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहा मामले मे नामजद अभियुक्त ओम प्रकाश सिंह पे०-बालमिकी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपि से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दे कि गिरफ्तारी की पुष्टि बक्सर एसपी शुभम आर्य ने करते हुए कहा कि मृतक के बेटे अजीत कुमार के द्वारा 19 लोगों नामजद किया गया था। जिसमें ओम प्रकाश सिंह पे०-बालमिकी सिंह को हमारी टीम के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है है। 

नामजद 19 लोगों में पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव व उनके भाई पूर्व मुखिया मनोज यादव को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने तुरंत इस मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने रात में ही एक नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, बावजूद इस घटना को लेकर गांव में तनाव कायम है।

इनको बनाया गया है आरोपी 

1) मनोज सिंह पिता दीनानाथ सिंह

2) संजय उर्फ संतोष, पिता दीनानाथ सिंह

3) कुणाल सिंह पिता मनोज सिंह

4) अभिषेक सिंह पिता मनोज यादव

5) राजवीर यादव पिता संतोष यादव

6) महेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह

7) विकास कुमार पिता महेंद्र सिंह

8) शिवम कुमार पिता महेंद्र सिंह

9) वीरेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह

10) जगनारायण सिंह पिता सूचित सिंह

11) दीनानाथ सिंह पिता सूचित सिंह

12) संदीप कुमार पिता वीरेंद्र सिंह

13) उमेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह

14) ओमप्रकाश सिंह पिता वाल्मीकि सिंह

15) करण कुमार पिता हृदयनारायण सिंह सभी ग्राम अहियापुर

16) सलीम अंसारी पिता जाकिर अंसारी, ग्राम-रसेन थाना राजपुर

17) बतंसर सिंह पिता नागेश्वर सिंह ग्राम-रामपुर थाना-धनसोईं

18) मोतीलाल पांडेय पिता बच्चा पांडेय, ग्राम-कौआखोंच थाना दिनारा जिला रोहतास

19) रामप्रवेश सिंह पिता रामचंद्र सिंह व तीन अज्ञात लोग

ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 1 हुए गिरफ्तार

बक्सर कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब ठेकेदार सुबह शौच के लिए गया था। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बासुदेवा ओपी थाना  क्षेत्र के अमीरपुर डेर की है। वही मृतक की पहचान संतोष सिंह महतों उम्र 40 वर्ष पिता महेन्द्र महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नावानगर में निर्माणाधीन कोकाकोला कंपनी में मृतक संतोष मजदूरों की आपूर्ति का कार्य करता था। वह रोजाना की तरह सुबह शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल पुलिसपदाधिकारी अफाकअख्तर अंसारी को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। वे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। डुमराँव SDPO ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना बक्सर जिले में बढ़ते अपराधों की एक और कड़ी है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें ताकि आम जनता का विश्वास बहाल हो सके।

बक्सर कोका-कोला कंपनी में मजदूरों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

डुमराँव में डीoके कॉलेज के प्राचार्य का पुतला दहन कर छात्र और छात्रनेताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

डुमरांव : भीषण गर्मी में गेट के बाहर छात्र और छात्रनेता का गुस्सा फुटा है और जला दिए प्राचार्य का पुतला पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि संयुक्त छात्र मोर्चा( एनएसयूआई & छात्र राजद) द्वारा डीoके कॉलेज डुमराँव के प्राचार्य का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष राजू खान व संचालन एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रंजन राज ने किया।

प्रदर्शन का संचालन कर रहे रंजन राज ने कहा कि वर्तमान प्रभारी प्राचार्य द्वारा कॉलेज में लूट व भ्रस्टाचार किया जा रहा हैं और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। छात्रों के लिए शीतलपेयजल नहीं हैं और त तो पूछताछ काउंटर सही ढंग से संचालित किया जा रहा है। गैर शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्ति में धांधली हुई हैं और अनावश्यक रूप से हरे भरे पेड़ो की कटाई की गई हैं।जिसकें खिलाफ हम सभी आवाज बुलंद करने पर मजबूर हैं। यह अभी आगाज मात्र हैं आने वाले दिनों में हम व्यापक स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगें। मौके पर छात्र राजद कॉलेज अध्यक्ष अजय यादव ,एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष कृष्णा ओझा,नीतीश कुमार,मुनमुन यादव समेत कई साथी उपस्थित रहे।

कालेज प्राचार्य ने कहा 

हालांकि इस के बारे में जब हमने कालेज के प्राचार्य राजू मोची से संपर्क स्थापित किया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है,जो बात ये सभी कह रहे है सब गलत कह रहे है. आप आकर भी कालेज में देख सकते है. हल्की जो आरोप लग रहा कालेज प्राचार्य के ऊपर यह जांच का विषय बन रहा है.

कहते है वन विभाग के सहाब 

वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि हा हमे एक नोटिस के माध्यम से जानकारी मिली है कि कालेज के अंदर पेड़ की कटाई हुई है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कालेज में लगे पेड़ का मालिक कालेज के अधिकारी ही होते है.तो सवाल यह है कि इस गर्मी के विषण तापमान में पेड़ की कटाई करना कितना सही है. वहीं छात्रों और छात्रनेताओ के द्वारा कालेज प्राचार्य का विरोध मामला तूल पकडते जा रहा है.

डुमराँव में डीoके कॉलेज के प्राचार्य का पुतला दहन कर छात्र और छात्रनेताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/