anish .: राजनैतिक "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

राजनैतिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनैतिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को,पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी-सूत्र

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

पटना :- बिहार की नई सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 7 मई को होने जा रहा है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस बार भी गवाह बनेगा जहा सम्राट सरकार के नए मंत्रियों को गोपनीयता की सपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे.हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है.

बीजेपी से ये हो सकते है मंत्री


सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है. संभावितों में मंगल पाण्डेय, रामकृपाल यादव, और दिलीप जायसवाल जैसे कद्दावर नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं. इसके अलावा, खेल जगत से राजनीति में आईं श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, और संगीता कुमारी जैसे नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, और संजय सिंह टाईगर को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहले से ही टीम का हिस्सा हैं.


जेडीयू कोटे से इनका नाम आगे।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने कोटे के लिए अनुभवी और वफादार नेताओं की सूची तैयार की है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, और लेसी सिंह जैसे दिग्गज चेहरे फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही, मदन सहनी, जमा खां, और सुनील कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय है. सामाजिक संतुलन साधने के लिए शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, और जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा के नामों पर मुहर लग सकती है.

इनका भी सहयोग।

एनडीए के अन्य घटक दलों को भी इस विस्तार में उचित स्थान दिया जाएगा. चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं. जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर इस सूची को अंतिम रूप दिया है, जिससे अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है.जिसके बाद बिहार को नए मंत्री मिल जाएंगे। लेकिन अब देखने वाली बात है कि नीतीश सरकार से कितना बेहतर काम करती है सम्राट सरकार।

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को,पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी-सूत्र

डुमराँव में मनोज तिवारी के रोड शो में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 6 गिरफ्तार और जाने कितने हुए नामजद

‎BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर :- ‎डुमरांव के अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार को भाजपा नेता सह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान आरजेडी का झंडा दिखाकर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने कुल 11 नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने छह लोगों को इस मामले में रविवार की सुबह गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 158/25 के तहत कृष्णाब्रह्म थाने में मनरेगा डुमरांव के पंचायत तकनीकी सहायक सह विधि व्यवस्था संधारण दंडाधिकारी धनजी सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस को दिए गए आवेदन में पंचायत तकनीकी सहायक ने बताया कि डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत प्रतापसागर से पुराना भोजपुर, नया भोजपुर केसठ तक भाजपा के सांसद मनोज तिवारी का शनिवार को रोड शो होना था जिसमें मुझे दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। शनिवार की शाम 5:30 में अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लिए 25-30 अज्ञात व्यक्ति रोड शो के दौरान आरजेडी जिंदाबाद और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यवधान उत्पन्न करने लगे।

इस मौके पर मौजूद सशस्त्र बलों के सहयोग से विधि व्यवस्था को संभाला गया। इस मामले में अरियांव के ही 11 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों को नामजद बनाया गया है जिसमें से 6 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

डुमराँव में मनोज तिवारी के रोड शो में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 6 गिरफ्तार और जाने कितने हुए नामजद

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने धनंजय कुमार पांडेय

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : बक्सर जिले के लिए गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) किसान मोर्चा ने धनंजय कुमार पांडेय उर्फ धनजी पांडेय को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धनजी पांडेय लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं। उनकी मेहनत और संघर्षशील छवि को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही बक्सर और आसपास के इलाकों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल बक्सर बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगी।

धनजी पांडेय ने प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, "यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करूंगा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।"

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से किसान मोर्चा को नई गति और दिशा मिलेगी, साथ ही पार्टी की जमीनी पकड़ भी मजबूत होगी।

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने धनंजय कुमार पांडेय

नगर परिषद उप-चुनाव में बेबी देवी ने मारी बाज़ी बनी उप चेयरमैन

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर / नगर परिषद बक्सर के हालिया उप-चुनाव में सुनील मिश्रा समर्थित बेबी देवी ने शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि कई उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत को दाव पे लगाया था. लेकिन एक उम्मीदवार ने जोरदार मुकाबला किया, फिरभी बेबी देवी ने निर्णायक बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की।


परिणाम व प्रतिक्रिया

बेबी देवी ने लगभग कुल 9877 वोट पाकर बेहतरीन जीत हासिल की।

उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सोनी देवी को 9127 मत मिला और वो दूसरे स्थान पर रहीं, 

मतों का अन्तर, 750 रहा है  

बेबी देवी ने जीत के बाद कहा,

यह जीत नगरवासियों के विश्वास की जीत है। अब मैं अपने विकास के वादे पूरे करूंगी—सड़कों का उत्थान, साफ-सफाई और माताओं–बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगी।”


जनता की उम्मीदें

स्थानीय लोगों ने बेबी देवी की जीत का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि नई पार्षद अपने वादों को धरातल पर लाएंगी। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विशेष रूप से नल–जलग्रहण योजना, फुटपाथ व तारबंदी की व्यवस्था, और महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम उठाने की मांग की है।

नगर परिषद उप-चुनाव में बेबी देवी ने मारी बाज़ी बनी उप चेयरमैन

बक्सर लोकसभा में युवा मतदाताओं ने किया अपने मतों का प्रयोग

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर, 2 जून 2024: बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मे बीते 1 जून को हुए मतदान में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं की भारी भागीदारी ने इस चुनाव को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पहली बार वोट देने वाले युवाओं में उत्साह और जोश साफ दिखाई दे रहा था। कई युवाओं ने इसे अपने लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी का प्रतीक बताते हुए गर्व महसूस किया।

मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने वाले 19 वर्षीय अंकित कुमार ने कहा, "यह मेरा पहला वोट है और मैं इसे अपने भविष्य के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानता हूँ। मुझे गर्व है कि मैं इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सका।"

महिलाओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह था। स्थानीय कॉलेज की छात्रा पायल सिंह ने कहा, "हमारे वोट से ही हमारा भविष्य तय होता है। मैं हर युवा से अपील करती हूँ कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करें।"


मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। बक्सर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की, "युवाओं की भागीदारी ने इस चुनाव को खास बना दिया है। हमने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।"

राजनीतिक दलों ने भी युवाओं की भागीदारी को सराहा। विभिन्न पार्टी के नेताओं ने कहा कि युवाओं का जोश और उत्साह लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। युवा मतदाता अपने विचारों और उम्मीदों के साथ मतदान कर रहे हैं, जिससे चुनाव का महत्व और भी बढ़ गया है।

वहीं उत्तरी नैनिजोर पंचायत के मुखिया बियफी देवी एवं उनके पुत्र वीरेंद्र यादव के द्वारा भी इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतों का प्रयोग किया गया। वह मतदान केंद्र से बाहर निकालने के बाद उंगली पर लगे स्याही दिखाकर सेल्फी के जरिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का संदेश दिया गया

बक्सर लोकसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं की इस भागीदारी से साफ है कि युवा वर्ग अब जागरूक हो चुका है और वे अपने भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। इस चुनाव के परिणामों से यह तय होगा कि युवाओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है और उनके विश्वास पर कौन खरा उतरता है।

बक्सर लोकसभा में युवा मतदाताओं ने किया अपने मतों का प्रयोग

महिला सम्मान ही राष्ट्र सम्मान-वर्षा पांडेय

- एक जून को बक्सर की महिला बीजेपी के लिए करेगी वोट

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर : लोक सभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता के जरिए सोशल एक्टिविष्ट बीजेपी नेत्री वर्षा पाण्डेय के नेतृत्व में बीजेपी के सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन मे "बीजेपी को फिर लाओ और महिलाओं का सम्मान बढ़ाओं" के तहत नगर भ्रमण रैली निकली गयी। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। नगर भ्रमण रैली मे शामिल महिलाओं ने जनजागरूकता करते हुए सभी मतदाताओं को 1 जून को महिला सम्मान के लिए बीजेपी के पक्ष मे वोट देनें लिए अपील किये।

सोशल एक्टिविष्ट और लाइफ कोच वर्षा पाण्डेय ने मोदी ज़ी को आधुनिक राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि पिछले 70 सालों के मुकाबले इन 10 सालों के दौरान महिलाओं के मान सम्मान मे अनेको फैसले हुए और करोड़ों महिलाओं का जीवन स्तर मे सुधार हुआ।  जैसे गाँव के गरीब महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उज्जवला योजना जैसे योजनाओं को लाकर महिलाओं के धुवें से हो रहीं समस्याओं से निजात दिलाया। तीन तलाक से जूझ रहीं मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक को ख़त्म करने का क़ानून बना। नारी शक्ति वंदन के तहत 33 फीसद आरक्षण महिलाओं के लिए साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कई अहम योजना जमीनी स्तर तक पहुची और करोड़ों महिलाओं के जीवन मे बदलाव हुआ और सभी अपना जीवन स्तर को बेहतर बना पायी है।


महिला सम्मान हीं राष्ट्र सम्मान है, ये सिर्फ़ बीजेपी के सरकार ने साबित किया है। इस देश मे महिला दोयम दर्जे कि नागरिक हुआ करती थी। आज़ादी के 70 वर्षो मे महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कोई अहम कार्य नहीं हुआ लेकिन, मोदी ज़ी के नेतृत्व मे 2014 मे सरकार बनी महिलाओं सहित देशहित मे कई सारे फैसले हुए जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। जैसे धारा 370, राम मंदिर जैसे कई फैसले हुए जो ये बताने के लिए काफ़ी है कि मोदी सरकार ने देश को प्रथम रखकर कार्य किया। इस रैली मे शामिल महिलाओं ने एक स्वर मे शहरी जनता से अपील किया कि बीजेपी को वोट देकर मोदी ज़ी को फिर से प्रधानमंत्री बनाइये।

महिला सम्मान ही राष्ट्र सम्मान-वर्षा पांडेय

बक्सर से मिथिलेश तिवारी स्वभाग्य से जीत जाए तो अच्छी बात-अश्विनी चौबे

जब 400 पार करना है तो बक्सर भी पार करना चाहिए

BY ADMIN 

M V BIHAR NEWS/बक्सर/लोक सभा से लगातार दो बार सांसद रहे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे जो इस बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले थे. लेकिन इसके पहले ही उनका टिकट कट गया। वहीं उनके जगह पर भाजपा के द्वारा मिथिलेश तिवारी को अपना प्रत्याशी बना कर भेजा गया है। लेकिन जब से अश्वनी कुमार चौबे का बक्सर से टिकट कटा है उसके बाद से उनका अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. बताते चलेंगे की फिलहाल उनके द्वारा एक चैनल को इंटरव्यू दी जा रही थी उसी बीच मीडिया कर्मी के द्वारा इनसे पूछा गया कि क्या बक्सर में जाकर के वोट मांगेंगे मिथिलेश तिवारी के लिए तो उन्होंने कहा कि देखो मैं अस्पष्ट रूप से बात करता हूं. मैं अस्पष्टवादी आदमी हूं. मेरा आशिर्बाद सबके साथ है और जब 400 पार करना है तो बक्सर भी पार करना चाहिए। लेकिन अगर अहम व्यक्ति को हो जाए मैंने यह कहा है मुझे बक्सर के प्रति बहुत मोह है बक्सर के प्रति मेरी पीरा है 10 साल मैंने उसको उस जंगल राजवाले से निकाला है और आज अगर वह सीट हम नहीं जीतते हैं तो निश्चित रूप से यह दुर्भागी पूर्ण होगा और इसलिए अब यह वहां के जो उम्मीदवार है उसको तय करना पड़ेगा

मैंने सार्जिनिक रूप से कहा है कि उसने जो छल कपट और जिस प्रकार से मेरा टीकट कटवाने को लेकर मेरा पुतला दहन करवाया गया एक साल से मुझे मालूम नही था मुझे लोग कहते थे यही करवा रहे हैं.  अब उसका वीडियो रिलीज हो गया तो मैंने कहा कि भाई वीडियो रिलीज हुआ बाद में तब मुझे जानने को मिला कि नहीं सच मुच में मेरे साथ यह गड़बड़ कर रहा है मेरे कंधे पर बैठ करके अगर कोई मेरे पीठ में खंजर भोके और माफ़ी भी ना मांगे सार्जनिक रूप से अगर वो आकर के मुझसे चार माह पहले कह देता तो मैं कहता कि जाओ लड़ो लेकिन यह खंजर भोकने वाले को मै केवल सुभकामना ही दे सकता हूं आसिर्वाद का आकांकशी वह हमारा तब तक नहीं हो सकता है जब तक वह सार्जनिक रूप से माफ़ी ना मांगे तो मै जनता में जाकरके मैं अपने आपको कलंकित महसूस नहीं करना चाहता हू

मुझे लग रहा की अगर 

मैं जाऊंगा और स्वभाग्य से जीत जाए तो अच्छी बात है अगर कहीं पराजीत हो गए तो वह कलंक मेरे माथे पर ना

 आए

 इसलिए मैंने अपने को चुनाव तक परहेज रखा है और मैंने सार्वजनिक रूप से खबर भेजा है कि अगर

 बुलाना चाहते हो दिल से तो बुलाते, मेरे फोटो गायब कर दिए गए खैर

 फोटो तो वहां लोगों के दिल में है बाद में फोटो लगाना शुरू किया ऐसे लोग है मे से है ये 

हालांकि यह बगावत तेवर मिथिलेश तिवारी को कितना नुकसान पहुंचती है या फायदेमंद रहती है अब यह देखने वाली बात है फिलहाल लोगों के द्वारा बाहरी भागो और क्षेत्रीय लाओ का नारा जोर शोर पर बक्सर में सुनने को मिल रहा है इस वीडियो के बाद मतदाताओं के बीच वोट को लेकर के चर्चा होनी शुरू हो गई है ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी और विपक्ष के महागठबंधन प्रत्याशी को फायदा पहुंच सकता है.

बक्सर से मिथिलेश तिवारी स्वभाग्य से जीत जाए तो अच्छी बात-अश्विनी चौबे

प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम के अंतर्गत NDA प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पहुंचे जनता के बीच

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर/जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे बक्सर में भी सियासी पर चढ़ना शुरू हो गया है इसी बीच ब्रह्मपुर विधानसभा के बगेन मण्डल में प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भारतीय जनता पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने डुमरांव कोर्ट (कचहरी), कांट, रहथुआ,रघुनाथपुर,धरौली, कैथी, राजपुर, पोखराहा ,इकरासी, वरुहां , बगेन,भादा,बराढी,भदवर तथा कुरुथियां गांवो और पंचायतों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लेने का कार्य किया।


सभा को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि जिस तरह अयोध्या,बनारस का विकास मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है उसी तरह बक्सर का विकास भी होने वाला है। बक्सर एक ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी है।

इसका नाम वेद और पुराणों में मिलता है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि का विकास मोदी जी ने कर दिया है ,अब प्रभु श्री राम की कर्मभूमि बक्सर की बारी है। मैं अपनें आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि बक्सर के विकास के लिए मोदी जी ने मुझे भेंजा है। आप सभी बड़े बुजुर्ग,माता बहनें इस मिथलेश पर भरोसा कर सकतीं हैं। ऐ मिथलेश आपके भरोसे,आपके सपने को अधुरा नही छोडुंगा, मैं मिशन मोड़ पर काम करने वाला कार्यकर्ता हुं।

प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम के अंतर्गत NDA प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी पहुंचे जनता के बीच

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/