anish .: ब्रेकिंग न्यूज़ "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

 



ब्रेकिंग न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बक्सर में नाबालिग किशोरी से हुए दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार कर भेजे गए जेल


BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

‎बक्सर : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। जिसकी जानकारी पीड़ित के परिजनों को मिली थी। उसके बाद घटना की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई। जिसके बाद मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां के आवेदन पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसार, 17 जुलाई को आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर डुमरांव ले आए थे, जहां एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसी दिन थाने पहुंचे थे, लेकिन लोक-लाज के कारण उन्होंने प्रारंभ में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, तीन दिन बाद, 20 जुलाई को परिजन दोबारा थाने पहुंचे और पुनः आवेदन देकर मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया।


‎हालांकि बक्सर पुलिस ने अपने शोसल मीडिया के फेसबुक हेंडल के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त सूचना पर पूलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

> गठित टीम द्वारा उक्त मामले में डुमरॉव थाना कांड सं0-188/2026, दिनांक-20.07.2026 दर्ज कर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मानवीय एवं तकनीकी आसूचना का संकलन करते हुए घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्पता स्वीकार की गई है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता एवं आपराधिक इतिहासः-

1. मो0 इरफान, पे०- लालबाबु भांट, सा० अरियाँव, थाना डुमरांव जिला-बक्सर ।

2. सुमित गुप्ता, पे०-कृपाशंकर गुप्ता, सा० अरियाँव, थाना डुमरांव जिला-बक्सर ।


‎आवेदन मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही जांच शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस अपराध में और लोग भी संलिप्त थे। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसका बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। एएसपी पोलस्त कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी दोषी कोई किसी भी सूरत में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



बक्सर में नाबालिग किशोरी से हुए दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

बबक्सर जिला अन्तर्गत दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पूर्णतः प्रतिबंध जाने पुरा मामला

BY ADMIN
MV BIHAR NEWS 

बक्सर: जिले में तापमान में वृद्धि, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के कारण आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के आलोक में नागरिकों की सुरक्षा हेतु एहतियाती कदम जिला प्रशासन के द्वारा उठाया गया है।

गर्म हवा एवं लू के कुप्रभाव से आमजनों के बचाव के उद्देश्य से बक्सर जिला अन्तर्गत दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दोपहर 12:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी दोपहर 12:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक सीमित करते हुए केवल आवश्यक परिस्थितियों में परिचालन की अनुमति प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया है। 

नोट:उक्त प्रतिबंध से आपातकालीन सेवाओं (चिकित्सा, दवा, पेयजल, दुग्ध आपूर्ति एवं अन्य आपातकालीन सेवा) को मुक्त रखा जा सकता है।

बबक्सर जिला अन्तर्गत दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पूर्णतः प्रतिबंध जाने पुरा मामला


बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को,पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी-सूत्र

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

पटना :- बिहार की नई सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 7 मई को होने जा रहा है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस बार भी गवाह बनेगा जहा सम्राट सरकार के नए मंत्रियों को गोपनीयता की सपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे.हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है.

बीजेपी से ये हो सकते है मंत्री


सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है. संभावितों में मंगल पाण्डेय, रामकृपाल यादव, और दिलीप जायसवाल जैसे कद्दावर नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं. इसके अलावा, खेल जगत से राजनीति में आईं श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, और संगीता कुमारी जैसे नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, और संजय सिंह टाईगर को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहले से ही टीम का हिस्सा हैं.


जेडीयू कोटे से इनका नाम आगे।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने कोटे के लिए अनुभवी और वफादार नेताओं की सूची तैयार की है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, और लेसी सिंह जैसे दिग्गज चेहरे फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही, मदन सहनी, जमा खां, और सुनील कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय है. सामाजिक संतुलन साधने के लिए शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, और जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा के नामों पर मुहर लग सकती है.

इनका भी सहयोग।

एनडीए के अन्य घटक दलों को भी इस विस्तार में उचित स्थान दिया जाएगा. चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं. जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर इस सूची को अंतिम रूप दिया है, जिससे अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है.जिसके बाद बिहार को नए मंत्री मिल जाएंगे। लेकिन अब देखने वाली बात है कि नीतीश सरकार से कितना बेहतर काम करती है सम्राट सरकार।

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को,पीएम मोदी और अमित शाह की रहेगी मौजूदगी-सूत्र

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS 
बक्सर। बक्सर-पटना फोर लेन पर शुक्रवार की रात तकरीबन 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें BJP के बड़े नेता विजय कुमार मिश्रा बाल-बाल बचगए। हादसे में उनकी गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा  बिहार के यसस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर पटना से बक्सर आ रहे थे, तभी अचानक गाड़ी के सामने नीलगाय आ गई जिसके कारण गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र के नुआंव गांव के पास हुई है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के बेहतर इंतजाम और नियमित निगरानी की मांग की है।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे BJP नेता विजय कुमार मिश्रा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

बदलेगा बक्सर रेलवे स्टेशन की सूरत दिखेगा एयरपोट जैसा नजारा जाने कब से होगा काम शुरू

BY ADMIN

M V ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर / जो महर्षी विस्वामित्र की नगरी है राम की शिक्षा स्थली है वामन की जन्मभूमि है अब उस बक्सर के रेलवेस्टेशन को बेहतर बनाने जा रही है केन्द्र सरकार बताते चले की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण प्रस्तावित है। करीब 130 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही बक्सर स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा।


दिया जाएगा एयरपोर्ट जैसा आधुनिक लुक 

प्रस्तावित योजना के अनुसार स्टेशन भवन को आकर्षक, आधुनिक और एयरपोर्ट जैसा स्वरूप दिया जाएगा। डिजाइन में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी शामिल की जाएगी, ताकि क्षेत्रीय पहचान बनी रहे। स्टेशन परिसर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण और वर्ल्ड-क्लास वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज को पहले से अधिक चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा।

हाईटेक सुरक्षा के साथ बेहतर प्रबंधन

पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाएगी। एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे सुरक्षा और संचालन की मॉनिटरिंग रियल टाइम में हो सके। और सुरक्षा की भरपूर इंतजाम रहेगा।


जाम से मिलेगी मुक्ती,पार्किंग की सुविधा

स्टेशन के आसपास पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध होना इस परियोजना का बड़ा लाभ माना जा रहा है। दक्षिण दिशा में खुला क्षेत्र, इटाढ़ी रेलवे गुमटी से लेकर पांडेयपट्टी तक उपलब्ध भूमि के कारण बड़े स्तर पर विकास संभव है। जहा पार्किंग को बसनाने की बात आ रही है ताकि आने वाले लोगो को जाम से निजात मिल सके 

योजना के तहत:

दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग

बेहतर एंट्री और एग्जिट पॉइंट

सर्कुलेटिंग एरिया का वैज्ञानिक विकास

इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

भविष्य की व्यावसायिक संभावनाएं

खाली भूमि पर भविष्य में फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बजट होटल विकसित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। और यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत भी मिलेगी।


पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

बक्सर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। श्रीराम सर्किट से जुड़े इस क्षेत्र में विश्वामित्र की नगरी होने के कारण पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं। स्टेशन के आधुनिकीकरण से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है इसके साथ ही भदौरा–गहमर के बीच रेल लाइन को गाजीपुर से जोड़ने की प्रस्तावित योजना से बक्सर का यूपी के गंगा पार क्षेत्रों से सीधा संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार और आवागमन को नया आयाम मिलेगा।


जिले से सटे क्षेत्रों को लाभ

इस विकास योजना का लाभ केवल बक्सर तक सीमित नहीं रहेगा। रघुनाथपुर, डुमरांव, चौसा और दिलदारनगर जैसे आसपास के स्टेशनों के यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का फायदा मिलेगा। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। बक्सर स्टेशन का यह कायाकल्प क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बदलेगा बक्सर रेलवे स्टेशन की सूरत दिखेगा एयरपोट जैसा नजारा जाने कब से होगा काम शुरू

बक्सर के इस होटल में संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ रूम में मिला व्यक्ति जाने पूरा मामला

BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS 

बक्सर / दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा रेलवे स्टेशन बक्सर के पास स्थित एक होटल मां वैष्णवी होटल की जांच की गई। होटल का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के क्रम में पाया गया कि एक व्यक्ति जिसका होटल के पंजी पर अकेली प्रविष्टि की गई थी वह संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ होटल के कमरे में पाया गया। जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि होटल में देह व्यापार के धंधे को अंजाम दिया जाता है।


होटल में ठहरे हुए युवक-युवती पति-पत्नी प्रतीत नहीं हो रहे थे आगंतुक पंजी में भी उनके संबंध में की गई प्रविष्टि अस्पष्ट थ पंजी के कलम 3 में परिवार अंकित नहीं किया गया था जबकि रुकने वाला व्यक्ति का दावा था कि वह अपनी पत्नी के साथ होटल में ठहरा हुआ है। इसके अतिरिक्त आगंतुक पंजी के क्रमांक 6 में भुगतान की राशि भी अंकित नहीं की गई थी। इससे यह प्रतीत हो रहा था कि होटल द्वारा टैक्स की चोरी करने का भी प्रयास किया जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही थी।

बक्सर के इस होटल में संदिग्ध रूप से एक महिला के साथ रूम में मिला व्यक्ति जाने पूरा मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माँ पर अभद्र बोलने वाले के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन जाने हुआ कहां

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर/डुमरांव /बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं के द्वारा वोट अधिकार यात्रा निकाला जा रहा है. लेकिन इसी विच वोट अधिकार यात्रा के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माँ के बारे में अपशब्द बोला गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके बाद मोदी समर्थक और बीजेपी के कार्यकताओं एवं नेताओं में गुस्सा व्याप्त देखा जा रहा है.


कांग्रेस-राजद के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी पर अभद्र टिप्पणी सिर्फ राजनीति की गिरावट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मातृशक्ति के सर्वोच्च सम्मान पर प्रत्यक्ष प्रहार है।और यह सब उन पार्टियों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में हुआ, जो खुद को लोकतंत्र का ठेकेदार और समाज का ठेकेदार बताते हैं। यह घटना न केवल प्रधानमंत्री जी का, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का घोर अपमान है।

 इस अवसर पर युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने कहा की पहले बिहार का अपमान, और अब प्रधानमंत्री जी की माताजी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग... यह कांग्रेस और राजद के मानसिक दिवालियेपन और शून्यता को दर्शाता है। बिहार की जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है, आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।


पुतला दहन कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता रहे मौजूद 

 “माँ का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान!”

“महागठबंधन शर्म करो, बिहार छोड़कर भागो!”

 “बिहार की धरती पर नहीं चलेगा, माँ का अपमान करने वाला!”

इस दौरान अभिषेक रंजन ने कहा की यह पुतला दहन साबित करता है कि बिहार की जनता अब इस तथाकथित महागठबंधन की घटिया और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। वही मुखिया कुशवाहा ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-राजद गठबंधन को बिहार की धरती से हमेशा के लिए उखाड़ फेंकना है।इस दौरान भाजपा नेता शक्ति राय धनंजय सिंह युवा नेता संटू मित्रा शुभम सिन्हा राहुल सूर्यवंशी शेर बहादुर उर्फ शेरू सिंह ने सभा को संबोधित किया मौके पर शुभम सिंह अजय राय सांभा कुशवाहा अंकुर कुमार शुभम राय पिकी पाठक प्रमिला पांडे गोपाल प्रसाद अमित कुमार शिवजी शर्मा राजा यादव कपिल मुनि उपाध्याय रिंकू गुप्ता श्रीकांत ओझा सहित कई युवा मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माँ पर अभद्र बोलने वाले के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन जाने हुआ कहां

जानिए बिहार में कहा पुलिस ने पकडा 7 लाख की शराब

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

भोजपुर :- बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी लागू है.  लेकिन कहीं ना कहीं शराब की बड़ी खेप मिल ही जाती है पुलिस को, ऐसा ही मामला हुआ है. भोजपुर में जहा  जिलापदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक राहुल  कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

जप्त की गई ट्रक 

बक्सर पटना फोर लेन पर गीधा मुसहरी के पास, (थाना-गीधा, जिला-भोजपुर) में एक दस चक्का ट्रक की जाँच करने पर ट्रक के डाले में ड्राइवर केबिन से सटे लोहे का बना गुप्त तहखाने के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक पर निबंधन संख्या UP78CT-2565 अंकित पाया गया। 

कहा के है तस्कर 

ट्रक के चालक राजीव कुमार, रामपुर हसन लई, थाना- बिहटा, जिला-पटना, बिहार, के साथ एक और व्यक्ति गोविंदा कुमार रामपुर हसन लई, थाना- बिहटा, जिला-पटना, बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त वाहन से जप्त शराब का बाजार मूल्य तकरीबन 07 लाख के करीब आँका गया है। 

कहा जाने वाला था शराब 

जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जानिए बिहार में कहा पुलिस ने पकडा 7 लाख की शराब

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/