anish .: पटना न्यूज "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

     

 



पटना न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पटना न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ी में बैठाया; पटना में मचा बवाल

BY ADMIN

MV BIHAR NEWS

पटना : में बुधवार को RJD के लोकभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकले मार्च को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी बीच पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया।

तेजस्वी यादव और RJD कार्यकर्ताओं का यह मार्च छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सीवान में AK-47 से हुई कथित फायरिंग जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।

तेजस्वी यादव ने वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर हुई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।

तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, गाड़ी में बैठाया; पटना में मचा बवाल

बिहार में 2 हजार से ज्यादा मुखिया जांच के घेरे में! 12 पर बर्खास्तगी की तलवार, जानिए क्या है पूरा मामला


BY ADMIN 

MV BIHAR NEWS

पटना: बिहार की ग्राम पंचायतों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 2 हजार से ज्यादा मुखिया जांच के दायरे में आ गए हैं। वहीं इनमें से 12 मुखियाओं पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद पंचायत स्तर पर हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-गली, नल-जल और स्वच्छता योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. वही नियमों की अनदेखी और लापरवाही से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन पंचायतों में गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आई हैं, वहां जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में मुखियाओं के खिलाफ अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है। वहीं 12 मामलों में कार्रवाई इतनी गंभीर स्थिति तक पहुंच गई है कि संबंधित मुखियाओं को पद से हटाए जाने की संभावना बन गई है।


पंचाय अस्तर पर कराई गई जाँच 

प्रमंडलीय आयुक्तों के स्तर से कराई गई जांच में कई पंचायतों में नियमों की अनदेखी और सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं. इसके बाद 2,000 से अधिक मुखिया पंचायती राज विभाग की जांच के दायरे में आ गए हैं. वहीं, गंभीर अनियमितताओं के आरोप में 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है.


ये रहे 12 वो मुखिया का नाम

1. इम्तियाज अंसारी- काजीपुर सिमरी, बक्सर

2. दीपनारायण सिंह- पहरी सिमरी, बक्सर

3. बटोरन कुमार- डोमा, बख्तियारपुर, पटना

4. अजय कुमार- बरिसवन, शाहपुर, भोजपुर

5. शिवशंकर सिंह- रामपुर डीह, हनुमान नगर, दरभंगा

6. रमेश मांझी- श्रीपुर गाहर पश्चिमी, खानपुर, समस्तीपुर

7. मोहम्मद नदीमुर रहमान- ठिकही, कटरा, मुजफ्फरपुर

8. किरण बाला - अखलासपुर, कैमूर

9. अखिलेश रजक- भीखनपुरा, देसरी, वैशाली

10. रामानंद सिंह- पिंजौरा, जहानाबाद

11. अंजली कुमारी- सहाजितपुर, सारण

12. आजाद शाह- मोकरमपुर, मधुबनी

इन सभी पर आरोप है कि ये 

1. बिना ग्राम सभा के ही खर्च किए है राशि,
2. सोलर लाइट योजना में भी गंभीर गड़बड़ियां की है।
3. वही इनके यहां एस्टीमेट और मेजरमेंट बुक तक नहीं मिली

पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विकास योजना में सरकारी राशि के दुरुपयोग को गंभीरता से लिया जाएगा. जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित जनप्रतिनिधियों को पद से हटाया जा सकता है. साथ ही पांच साल तक पंचायत चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आने वाली सरकारी राशि के इस्तेमाल और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच यह मामला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में 2 हजार से ज्यादा मुखिया जांच के घेरे में! 12 पर बर्खास्तगी की तलवार, जानिए क्या है पूरा मामला

लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष बनने पर प्रो. डॉ. आमिर महमूद को AISF ने दी बधाई 



BY AMIT KUMAR

MV ONLINE BIHAR NEWS

आरा/बक्सर : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के लोक प्रशासन विभाग के नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आमिर महमूद को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) की ओर से सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। AISF के प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू राज ने लोक प्रशासन विभाग पहुंचकर प्रो. डॉ. आमिर महमूद को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर बब्लू राज ने कहा कि भगत सिंह की प्रतिमा भेंट करने का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, सामाजिक न्याय और छात्र सम्मान की भावना को मजबूत करना है।


उन्होंने कहा कि प्रो. डॉ. आमिर महमूद के नेतृत्व में विभाग में विद्यार्थियों के लिए बेहतर और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की गरिमा, अधिकार और शैक्षणिक हितों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा में भेदभाव एवं अन्याय के खिलाफ सकारात्मक माहौल बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रो. डॉ. आमिर महमूद को विद्वान, सरल स्वभाव एवं छात्रहितैषी शिक्षक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और नवाचार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

AISF की ओर से प्रो. डॉ. आमिर महमूद के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की गई। संगठन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वह आगे भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर विभाग से जुड़े लोगों ने भी प्रो. डॉ. आमिर महमूद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल में विभाग के विकास की उम्मीद जताई।

लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष बनने पर प्रो. डॉ. आमिर महमूद को AISF ने दी बधाई

परिवार के साथ नैनीताल के नयना देवी मंदिर पहुचे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार किए विधिवत पूजा-अर्चना


BY ADMIN

MV ONLINE BIHAR NEWS

पटना : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नयना देवी मंदिर में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनता के कल्याण की कामना की। वही माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर देवी के 51 शक्तिपीठों में अनन्य है। माना जाता है कि यहां माता सती का नयन गिरा था l यहां उनकी पिंडी स्वरूप में पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता के दर्शन से नेत्र विकार दूर होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता के दरबार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे 12 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष्य में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु सुदीर्घ सेवा काल की कामना की। साथ ही, उन्होंने माँ नयना देवी से बिहार की सुख-शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।

परिवार के साथ नैनीताल के नयना देवी मंदिर पहुचे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार किए विधिवत पूजा-अर्चना

मवेशी के लिए चारा लाने गई किशोरी की करंट से झुलसकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

BY AMIT KUMAR
MV BIHAR NEWS

मुजफ्फरपुर/ जिले में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोरी की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया और नारेबाजी की। मामला कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा पंचायत अंतर्गत धनवाड़ा मोहना गांव का है। मृतका की पहचान रंजीता कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रंजीता अपने मवेशियों के लिए चारा लाने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि जंगल और झाड़ियों के कारण तार दिखाई नहीं दिया और उसके हाथ में मौजूद बांस की लग्घी बिजली के तार से सट गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गई।
रंजीता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बच्ची की मौत के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है।

घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

मवेशी के लिए चारा लाने गई किशोरी की करंट से झुलसकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

ब्रह्मपुर विधानसभा में आज होगा NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 चुनाव का होगा शंखनाद

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर, 11 सितम्बर 2025: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आज (NDA) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन को आगामी 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मंच साझा करेंगे और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति तथा संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।

स्थानीय स्तर पर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री धीरज पाठक बक्सर ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक एकता को मजबूत करेगा बल्कि 2025 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जोश और ऊर्जा से भरने का काम करेगा। वहीं, विपक्ष भी इस सम्मेलन पर नजर बनाए हुए है।

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाला यह सम्मेलन आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी को और तेज करेगा और इसे एनडीए के चुनावी शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। 

कार्यक्रम स्थल 

दिनांक--- 11 सितंबर ( बृहस्पतिवार)

स्थान --- उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर का मैदान 

समय --- 10.30 am।

ब्रह्मपुर विधानसभा में आज होगा NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 चुनाव का होगा शंखनाद

बिहार के पूर्व DGP व वर्तमान में कथा वाचक गुप्तेश्वर जी महाराज ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा — मनीष कश्यप का पाकिस्तान से है संबंध

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर : बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) और वर्तमान में प्रसिद्ध कथा वाचक के रूप में पहचान बना चुके गुप्तेश्वर जी महाराज ने एक चौंकाने वाली बात अपने फेसबुक पर कही है, कि यूट्यूबर और स्वयंभू पत्रकार मनीष कश्यप के संबंध पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। हालांकि उनका यह लिखना यू कहे तो अस्पताल प्रशासन की इस रवैए की तरफ इशारा कर रहा है 

फेसबुक पोस्ट में क्या कहा गया?

गुप्तेश्वर जी महाराज ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि बिहार में मनीष कश्यप नाम के एक पत्रकार हैं । अभी एक डॉक्टर साहेब ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से मनीष के निजी संबंध है । पाकिस्तानी जनरल ने भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पटना के मनीष कश्यप को सेट कर गोला ,बम ,बारूद ,मिसाइल और एटम बम के साथ अकेले पटना PMCH (patna medical college and hospital ) को उड़ाने के लिए भेज दिया । मनीष को पीएमसीएच पर हमला कर उसको उड़ाना था । सैकड़ों डॉक्टर और हजारों मरीज की जिंदगी खतरे में थी।इसी बीच पीएमसीएच के डॉक्टरों को जनरल मुनीर की साजिश का पता चल गया । सैकड़ों देश भक्त डॉक्टरों ने अपनी जान को जोखिम को डाल कर देश के लिए शहादत देने का संकल्प लेते हुए बम गोली मिसाइल की परवाह किए बिना मनीष कश्यप पर हमला कर दिया जो अकेले थे । उनको घायल किया लेकिन चूँकि वो हिंसा में विश्वास नहीं करते इसलिए मनीष की हत्या नहीं की । अपने इस शौर्य पराक्रम से बहादुर डॉक्टर लोगों ने पीएमसीएच के सैकड़ों डॉक्टरों और हज़ारों मरीजों की जान बचा ली । पता चला है कि मनीष कश्यप के पास से Ak 47 सहित भारी संख्या में गोली बम और मिसाइलें बरामद की गई हैं । वही बहादुर डॉक्टर लोग अब एटम बम की खोज कर रहे हैं जो मनीष कश्यप लेकर गए थे । आशा है जल्दी उसकी भी बरामदगी हो ही जाएगी । मैं भारत सरकार से अपील करता हूँ कि पाकिस्तानी एजेंट आतंकवादी मनीष की पीएमसीएच को उड़ाने की योजना को अपनी जान जोखिम में डाल कर ध्वस्त करने के लिए उन डॉक्टरों को चिन्हित कर जीते जी उनको परमवीर चक्र देकर सम्मानित किया जाए । हमे ऐसे राष्ट्र भक्त ओजस्वी तेजस्वी पराक्रमी डॉक्टरों पर गर्व है । उन्होंने बिहार ही नहीं पूरे देश में अपने समुदाय का और्बदेश का भी नाम रौशन किया है । बिहार या देश के चिकित्सकों के संघ ने भी अभी तक इन महापुरुषों को सम्मानित नहीं किया ,ये चिंता की बात है । इससे इन वीरों का मनोबल गिरेगा । इस अभियान में भाग लेने वाले सभी डॉक्टर बंधुओं के पुरुषार्थ को मेरा विनम्र प्रणाम !जब तक ऐसे भारत माँ के सपूत हैं तब तक देश की आन बान शान को कोई खतरा नहीं ।


राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल

इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में हलचल मच गई है। कई लोग इसे एक पूर्व DGP के जिम्मेदार बयान के रूप में देख रहे हैं, वहीं कुछ इसे राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश के रूप में भी देख रहे हैं। तो कुछ लोग यह भी कह रहे है कि उन्होंने ऐसा लिख कर डॉक्टरों के गाल पर जोरदार तमाचा जडा है. हालांकि इस पूरे मामले में अब तक मनीष कश्यप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर इस घटना का विरोध कर रहे हैं 

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

हालांकि, पूर्व DGP के इस पोस्ट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी की पड़ताल कर रही हैं और यदि जरूरत पड़ी तो मनीष कश्यप से पूछताछ भी की जा सकती है।

वही इस खबर की पुष्टि M V ONLINE BIHAR NEWS नहीं करता है. की वास्ता में जो पोस्ट पूर्व DGP के द्वारा की गई है उसमे कितनी सच्चाई है। हालाकि मनीष कश्यप का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है. 

गुप्तेश्वर जी महाराज का यह बयान आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक और सामाजिक बहस का कारण बन सकता है। अब सबकी नजरें मनीष कश्यप की प्रतिक्रिया और सुरक्षा एजेंसियों की जांच पर टिकी है


बिहार के पूर्व DGP व वर्तमान में कथा वाचक गुप्तेश्वर जी महाराज ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा — मनीष कश्यप का पाकिस्तान से है संबंध

पूर्व I.R.S. अधिकारी एवं समाजसेवी बिनोद चौबे ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, मंदिरों के पुजारियों को मासिक भत्ता देने की रखी मांग

* डा. बी एन चौबे फाउंडेशन की तरफ से दो ज्ञापन दिये गए।

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS

बक्सर :- बिहार के पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे बिनोद चौबे ने आज बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न मंदिरों में सेवा दे रहे पुजारियों को मासिक भत्ता दिलाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बिनोद चौबे ने कहा

"बिहार के हिन्दू मंदिर/मठ, जैन मंदिर, गुरुद्वारा और बौद्ध मंदिर/मठ के पंडित, पुजारी और पुरोहित, सिख ग्रंथी की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्हें सरकार की तरफ़ से प्रतिमाह 25,000 से 30,000 रुपय तक न्यूनतम भत्ता तथा इनके बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, और आवास मुहैया कराया जाए। इन पण्डित, पुजारियों और पुरोहितों के वज़ह से सांस्कृतिक, अध्यात्मिक और धार्मिक विकास तथा समाज को एक जुट रखने और आगे की पीढ़ियों को इन सब के बारे में संदेश देने में इन लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए यह भी कहा है कि हजारों मंदिरों में ऐसे पुजारी कार्यरत हैं, जो बेहद दयनीय आर्थिक स्थिति में जी रहे हैं। वे बिना किसी नियमित आय के केवल धार्मिक आस्थाओं के आधार पर सेवा कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इन पुजारियों को एक निश्चित मासिक भत्ता प्रदान कर उनके जीवन यापन को सम्मानजनक बनाए

सामाजिक न्याय की दिशा में एक कदम

बिनोद चौबे ने ज्ञापन में बक्सर के अध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए, इसे पूरे बिहार का अध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी तथा केंद्र बनाया जाए। इसे काशी, अयोध्या, प्रयागराज तथा उज्जैन के तौर पर एक धार्मिक स्थान की तरह विकसित किया जाये। यहां पूरे भारत तथा विदेशों से लोग आएंगे। यह एक पर्यटन स्थल की तरह भी विकसित होगा। इससे न केवल स्थानीय बल्कि पूरे बिहार को आर्थिक लाभ मिलेगा। रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार के राजस्व में भी विभिन्न रूप से वृद्धि होगी।

मंदिरों के रख-रखाव और धार्मिक धरोहरों की रक्षा

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुजारी आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, तो मंदिरों की व्यवस्था, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहरें भी सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह एक नियमित प्रणाली बनाकर सभी पंजीकृत मंदिरों के पुजारियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कर उन्हें मासिक सहयोग राशि दे।

राज्यपाल ने दिया आश्वासन

बिनोद चौबे द्वारा दिए गए ज्ञापन को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गंभीरता से लिया और कहा कि यह मुद्दा अत्यंत संवेदनशील एवं विचारणीय है। और अश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को लेकर बिहार सरकार से विचार विमर्ष करेंगे और आगे की कारवाई करेंगे.

स्थानीय लोगों में सराहना

इस पहल की खबर फैलते ही स्थानीय धार्मिक संगठनों और आम जनता ने बिनोद चौबे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह मांग उन लोगों के लिए आवाज है, जो वर्षों से धर्म की सेवा कर रहे हैं, लेकिन खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हालांकि ज्ञापन देने के समय बिनोद चौबे के साथ हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व पंडित भक्ति शरण शास्त्री, जैन धर्म से शशांक जैन, सिख धर्म से कृपाल सिंह तथा साथ में कमला कान्त तिवारी, शंभूनाथ चौबे मौजूद रहे. इनके अलावा डॉ सरोज चौबे, सुजीत दूबे, गिरीश चंद्र दूबे, शैलेंद्र ओझा, संजय कुमार, और शैलेंद्र तिवारी थे.

पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी एवं समाजसेवी बिनोद चौबे की यह पहल एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव की ओर संकेत करती है। अब यह देखना होगा कि सरकार इस मांग को कितनी प्राथमिकता देती है और कब तक पुजारियों को यह सम्मानजनक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

पूर्व I.R.S. अधिकारी एवं समाजसेवी बिनोद चौबे ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, मंदिरों के पुजारियों को मासिक भत्ता देने की रखी मांग

https://www.facebook.com/mvonlinebiharnews/