anish शिक्षिक के घर भीषण चोरी, चोरो ने नगद समेत 70 लाख ले उड़े - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

शिक्षिक के घर भीषण चोरी, चोरो ने नगद समेत 70 लाख ले उड़े

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के मुसफिरगंज में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुई। सुबह जानकारी के बाद पहुंचे घरवालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की गई। बताया जाता है इस चोरी की घटना में अज्ञात चोरों ने 70 लाख के जेवरात व पांच लाख नगद उड़ा लिए। हालांकि, चोरी की घटना के दिन शिक्षक का पूरा परिवार यूपी बलिया स्थित अपने गांव गया था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। 

 मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी वीरेंद्र बहादुर सिंह के पुत्र जोशी सिंह ने बताया कि वह सपरिवार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित चौरा गांव गए हुए थे। वहां उनका पैतृक गांव है, कुछ महीनो बाद उनके घर एक शादी होने वाली है। जिसको लेकर वह तैयारी कर रहे थे। किसी आवश्यक जरूरी कार्य हेतु घर में ताला बंद कर गांव चले गए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई, ताले उसी तरह बंद पड़े है। आशंका है कि घर मे चोरी की घटना हुई है।

यही नही, सुबह अगल-बगल के सभी पड़ोसी घरों के आगे दरवाजे के कुंडी भी बन्द थी। सूचना पर भागे-भागे जब यहां पहुंचे तो उन्होंने पाया कि बक्से व अलमारी में रखे सारे गहने और नकदी की चोरी कर ली गई है। परिजनों के आने के बाद वही अगल-बगल के ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। वही, बताया जा रहा घटना लगभग रात्रि एक बजे से तीन बजे के बीच की गई है। घटना की सूचना मिलते वार्ड संख्या 13 के पार्षद प्रतिनिधि जय तिवारी एवं वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद शशि गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल की जांच करने के उपरांत पुलिस यह मान रही है कि चोरी की इस घटना में किसी नजदीकी का भी हाथ हो सकता है, क्योंकि चोरों ने सीधे उसी अलमारी व बक्से पर हाथ साफ किया है जिसमें गहने और पैसे रखे हुए थे। हालांकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वही, इस चोरी की घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दी गई है।