BY ADMIN
M V ONLINE BIHAR NEWS/buxar/dumrao :- इस वक्त की बड़ी खबर डुमराव अनुमंडल क्षेत्र के कोरानसराय थाने से आ रही है। जहां एक वृद्ध की थाना में मौत हो गई है। घटना मंगलवार देर रात की कहीं जा रही है। जिसके बाद पूरे इलाके में पुलिस के प्रति आक्रोश पैदा हो गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोपवा गांव निवासी 70 वर्षीय यमुना सिंह का 15 से 20 दिन पहले भोला पासवान व मिथिलेश पासवान के परजिन से विवाद हुआ था। उसी घटना में थानाध्यक्ष जुनैद आलम के द्वारा मृतक को गिरफ्तार किया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि वह बहुत ही प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। जिसके चलते उन्हें थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया गया था। आज गुरुवार की तड़के जब पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उनके शव को उतारा गया और सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है वही आक्रोशित लोगों के द्वारा थाना एवं डुमराव बिक्रमगंज मुख्य पथ को भी जाम किया गया है।
जिसको देखते हुए कुरान सराय थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष जुनैद आलम को सस्पेंड कर दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है। घटना कैसे घटित हुई यह बड़ा सवाल पुलिस पर उठ रहा है क्योंकि क्या उस समय सीसीटीवी कैमरा चालू था या बंद मामले के बारे में बताने से वरीय अधिकारी चुप्पी साध रहे हैं।