anish दहेज़ के लिए फांसी के फंदे पर अभिलाख के डेरा में लटक गई नवविवाहिता - . "body"

    hedar kana

     Mvonlinebiharnews-के google पेज पर आप सभी का स्वागत है विज्ञापन या खबर देने के लिए संपर्क करे 7050488221

दहेज़ के लिए फांसी के फंदे पर अभिलाख के डेरा में लटक गई नवविवाहिता

By admin
M v online bihar news/बक्सर/सिमरी :- प्रखंड क्षेत्र के सहायक थाना के रूप में स्थापित रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभिलाख यादव के डेरा गांव में एक नवविवाहिता पुनम देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मामला दहेज से जुड़े होने की कही जा रही है। 

खबर बिस्तार से 

शाहपुर थाना क्षेत्र के जवइनिया गांव निवासी शिवबली बिंद जो अपनी पुत्री की शादी 4 जून 2021 को नियाजिपुर अभिलाख यादव के डेरा निवासी भुवनेश्वर बिंद के पुत्र दिनेश बिंद के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया था। और अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर बेटी को बिदा किया। मृतिका की मां राजकुमारी देवी ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुनम देवी को फांसी के फंदे पर झुलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में दिनेश बिंद(पति), अखिलेश बिंद(देवर), लाल मुनी देवी(सास) एवं भुनेश्वर बिंद(ससुर) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। और यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि बार बार दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों का है कहना

इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि हर रोज घर में आपसी विवाद होता था। जब यह घटना हुआ था तो मृतक के पति पास के दुकान पर गया हुआ था।घर लौटा तो देखा कि दरवाजा बंद है उसने आवाज लगाई।फिर भी दरवाज़ा नहीं खुला तो धक्का दिया फिर नहीं खुला तो, आस पास के लोगों को बुलाया, जब लोग इकट्ठा हुए तो दरवाजे को जोर से धक्का दिया गया तो नजारा यह मिला कि नवविवाहिता फांसी पर लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

कहती हैं पुलिस

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी संजय विकास त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। मृतका की सास लाल मुन्नी देवी और पती को गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।