पंचायत का भ्रमण कर जिलाधिकारी ने किया कामों का जांच
By admin
M v online bihar news/बक्सर, दिनांक 26 मई 2022 :- आज दिनांक 26 मई 2022 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार के पत्रांक 407 दिनांक 07.04.2022 के द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने तथा प्रशासन को और अधिक संवदेनशील बनाने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। इस क्रम में दिनांक 26 मई 2022 को प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः 09:00 बजे से पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई।
जाँच किए जाने वाली योजनाओं का नाम इस प्रकार से है :- हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएँ, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आँगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें, धान/गेहूँ/दलहन/अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएँ, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएँ, भू-राजस्व एवं अन्य योजनाएँ।
जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के खरहाटाड पंचायत में नल जल योजना, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र 129, 130, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अंतर्गत आच्छादित नल जल योजना में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कुल 13 वार्ड में से 9 वार्ड में पेयजल की समस्या है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निर्देशित किया गया कि सभी वार्डों की जांच करा कर पेयजल की समस्या का त्वरित समाधान करते हुए इस संबंध में अपना प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं इस हेतु पठन-पाठन के कार्यक्रम को विभागीय निर्देश के आलोक में करना सुनिश्चित करेंगे। जांच के क्रम में पंचायत के मुखिया राजेश रंजन यादव भी मौजूद रहे। जिनसे जिलाधिकारी ने वार्तालाप करते हुए, पंचायत के बारे में भी जानकारी ली वहीं पंचायत में होने वाली आम लोगों की समस्या से भी जिलाधिकारी को मुखिया ने रुबरु करवाया।
अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के उतरी नैनीजोर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखंड के रूपसागर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखण्ड के निमेज पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उपसामहर्ता बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखण्ड के एकौना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा डुमराव प्रखंड के कोरान सराय पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के राजपुर कलां पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के खुटहा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव के द्वारा नावानगर प्रखण्ड के बेलाव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के मगराव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखण्ड के कुशलपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के बरूना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उपसमाहर्ता बक्सर के द्वारा चौसा प्रखण्ड के सरेंजा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के अतरोना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया।
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा डुमराव प्रखंड के नंदन पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के दलसागर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के रामपुर कलां पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के मठिला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के कड़सर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के सिमरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के महदह पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। अंचलाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखण्ड के कैथहर कलां पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के गहौना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के चिलहरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया एवं अंचलाधिकारी चक्की-सह-सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के पडरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। इस प्रकार कुल 11 प्रखण्डों के 30 पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जाँच की गई हैं।