anish राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने तेज किया संगठन का विस्तार तिलक सिंह बने बक्सर जिलाध्यक्ष। - . "body"

    hedar kana

     Mvonlinebiharnews-के google पेज पर आप सभी का स्वागत है विज्ञापन या खबर देने के लिए संपर्क करे 7050488221

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने तेज किया संगठन का विस्तार तिलक सिंह बने बक्सर जिलाध्यक्ष।

By admin

M v online bihar news/बक्सर/पुरे देश में संचालित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा बक्सर में संगठन विस्तार की रफ्तार को काफ़ी तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में राणा तिलक सिंह को बक्सर जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जिसके बाद उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेशों के आने का क्रम जारी है। बतादें की सोशल मीडिया जिसमें की फेसबुक, वाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम या फिर फ़ोन कॉल से लगातार चाहने वालों द्वारा बधाई संदेश व शुभकानाएँ दी जा रही हैं।

कहते है प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष रिन्कू सिंह मुखिया द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आदेशानुसार बक्सर ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में संगठन विस्तार की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। जिला हो या प्रदेश दोनों ही इकाइयों में संगठन विस्तार की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। जिसमें की लगभग हर जिले में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है और आगे की नियुक्तियाँ भी अपने निर्णायक मोड़ पर हैं। 

प्रदेश अध्य्क्ष रिन्कू सिंह मुखिया द्वारा बताया गया कि पूर्व के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों व बक्सर जिले भर से हज़ारों की संख्या में युवाओं से विचार- विमर्श करने के पश्चात सबकी सहमति से जिलाध्यक्ष के रूप में तिलक सिंह को चयनित किया गया है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी बात है कि इतनी बड़ी संख्या में बक्सर जिले से युवा जोश का समर्थन तिलक सिंह को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि टीम मैनेजमेन्ट की बात यदि की जाए तो बक्सर जिला को पहला स्थान प्राप्त होगा।

कहते है नए जिलाध्यक्ष

बात चीत के क्रम में युवा जिलाध्यक्ष तिलक सिंह ने कहा कि समाज हित के लिए जो कदम उठाना होगा उठाएंगे और यह भी कहा कि राजपूत वो होता है जो कमजोरों का सहारा बने बिना जातिगत पक्षपात के, यह जाती प्राचीन समय से ही देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखने के लिए जानी जाती है। प्रदेश अध्यक्ष रिन्कू मुखिया जी ने हमपर विश्वास किया है उसे तोड़ेंगे नहीं और जहाँ तक बात है संगठन की तो पूर्व के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल काफी सुसज्जित रहा है। आगे भी समाज में एकता बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहूँगा।