हरियाणा को दी यूपी ने मात,टिकी रही महिला पहलवानों पर निगाहे।
रोचक बनी महिला पहलवानों की कुश्ती,देखने के लिए उमड़ी भीड़।
पहली बार देखा गया इस अखाड़े पे महिल पहलवानों की कुश्ती।
By admin
M v online Bihar news/बक्सर/ जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के नियाजीपूर मे महावीरपूजा समिति पुराना खड़ा के द्वारा पंडित राम लखन पाठक के बगीचे मेंं विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाा। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब के दिग्गज पहलवानोंं की उपस्थिति रही।खास बात यह रही कि इस साल महिला पहलवान भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और, इन महिला पहलवानों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।
महिला पहलवानों पर टिकी निगाहें...
हर साल की भाती इस साल भी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया गया । जिसमे महिला पहलवानों ने अपनी उपस्थिति दि और अपने कुश्ती से लोगो का मन मोह लिया। हालाकि पुरुष पहलवान आए थे, लेकिन लोगो की निगाहे सिर्फ महिला पहलवानों की कुश्ती पर टिकी रही, जैसे ही महिला पहलवानों की कुश्ती शुरू हुई की लोगो में जोस,उमंग भर आया। वही महिला पहलवानों के द्वारा अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए एक दुसरे को पछाड़ फेकने की कोशिश लगी रही। बता दे की पहली बार इस अखाड़े में महिला पहलवानों की कुश्ती देखी गई।
हरियाणा को दी यूपी ने मात....
सबसे रोचक कुश्ती यूपी और हरियाणा की हुई जिसमे पहलवान एक दुसरे को पछाड़ फेकने की चाह रखी रही। जैसे ही शुरू हुआ दंगल की लोगो के द्वारा जयकारे पे जयकारे लगना शुरू हो गया। इस कुश्ती पर पूजा समिति के द्वारा 5000 रूपये का इनाम रखा गया,जिसके बाद पहलवानों ने अपना कला दिखाना शुरू किया, वही इस कुश्ती को देखने के लिए कई गावों से लोगो का जमावड़ा लगा रहा। जबकि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दि।
