नौकरशाही से नाराज नीतीश के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दिया इस्तीफा,
By admin
M v online bihar news/patna/बड़ी खबर, बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही हैं. जहां नीतीश सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने इस्तीफा दे दिया हैं. वो इतने दुखी हो गए हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि नीतीश सरकार में मंत्रियों की पूछ नहीं है. अब मेरे पास इस्तीफे के अलावा कोई चारा नहीं है. विभाग के प्रधान मुख्य सचिव अतुल कुमार पर मंत्री ने बड़ा आरोप लगाते हुए अपनी व्यथा को बयां किया है.हाल ही में बिहार में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. जिसमें मंत्रियों की नहीं सुनी गयी है. इसको लेकर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल से एक ही जगह जमे हैं लेकिन अब तक क्या किया गया, यह किसी को मालूम नहीं है.बता दें कि बीजेपी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर नीतीश सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने खुलेआम आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग में बीजेपी कोटे के मंत्रियों द्वारा बड़ा खेल किया गया है. उनतक पैसे पहुंचाए गए हैं.उन्होंने दावे के साथ कहा है कि बीजेपी कोटे के अधिकतर मंत्रियों ने पैसे लेकर ट्रांसफऱ-पोस्टिंग की है. जिसकी शिकायत खुद जिसकी ट्रांसफऱ हुई है,
या फिर अधिकारियों से मिली है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पूरे मामले की जांच कराए, ताकि बीजेपी की बादनामी नहीं हो सके.बाढ़ से बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू यह साफ कहा कि अगर आज सरकार मंत्रियों के आवास पर छापेमारी करे तो लाखों-करोड़ों रूपए मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि ट्रांसफऱ-पोस्टिंग के नाम पर करोड़ों रूपए लिए गए हैं. जदयू के एक मंत्री जो दूसरे दल से आए हैं उन्होंने ट्रांसफऱ-पोस्टिंग में करोड़ों रू की कमाई की है. उनका निशाना सीएम के एक खास मंत्री पर था.बता दें कल यानी जून 30 जून को कई विभागों में सैकड़ों अधिकारियों का ट्रांसफऱ किया गया है. इसके पहले भी कई विभागों में बड़े स्तर पर ट्रांसफऱ-पोस्टिंग किया गया है. इंजीनियर वाले विभागों के अलावे परिवहन विभाग व अन्य कई विभागों में नियम विरूद्ध जाकर कई चहेते अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात सामने आई है. इसके बाद सत्ताधारी बीजेपी विधायक ने तबादला उद्योग की पोल खोल कर रख दी है.

