डुमराव डी०के० कॉलेज में सेहत केंद्र का वर्चुअल माध्यम से किया गया उद्घाटन।
By Shubham Kumar
M v online bihar news/buxar/आज दिनांक 01.07.2021 को राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के तत्वधान में बिहार राज्य के 28 चयनित उच्च शिक्षण संस्थानों में सेहत केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन पटना से किया गया। डुमराव में भी जिले का एकमात्र 'सेहत केंद्र' डीo केo कॉलेज, डुमराव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ आर बी प्रसाद तथा प्रचार्य डॉ अरविंद कु• सिंह द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन तथा फीता काटकर किया गया। 'सेहत केंद्र' के नोडल पदाधिकारी सह एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार सिंह ने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
सेहत केंद्र के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ रामेन्द्र कु• सिंह ने बताया कि यह छात्रों के बीच स्वास्थ्य संबंधित चेतना एवं जागरूकता का एक बेहतर माध्यम बनेगा साथ ही एन• एस• एस• के स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज में इस जागरूकता का प्रचार एवं प्रसार करें जिससे एक स्वस्थ-जागरूक समाज का निर्माण हो। कार्यक्रम की सफलता के लिए नोडल पदाधिकारी डॉ रामेन्द्र सिंह ने एन• एस• एस• के स्वयंसेवको को लक्ष्मण कुमार (पियर एजुकेटर), शुभम सिन्हा ( पियर एजुकेटर) के विशेष उल्लेख किया। साथ ही उदय कुमार वर्मा, प्रीतम कुमारी, कौशिकी पांडे, सुप्रिया ओझा, नदीम अंसारी, रेखा कुमारी के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं एवं कर्मी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी श्री अखिलेश्वर जी, लेखपाल श्री मनोज कुमार सिंह आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही नमामि गंगे परियोजना के पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार आदि ने अपनी बातें रखें।साथ ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत 150 लोगो ने वैक्सीन भी दिया गया।



