बिक्रम विधानसभा के बिक्रम प्रखंड में जरुरतमंदों के बीच और बच्चों के बीच चीप्स का वितरण किया गया
By admin
M v online bihar news/बिहार/कोरोना काल में सभी सुरक्षित रहें, सभी संरक्षित रहें, खुश रहें। इसके लिए बिक्रम विधानसभा के बिक्रम प्रखंड के अलग अलग इलाकों में बिक्रम विधानसभा से *The Plurals Party* की पूर्व प्रत्याशी *डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी* के पहल पर तथा स्वयंसेवी संस्था *प्रसुभागिरी* संस्थान के संयोजन में गरीबी चौतरफा मार झेल रहे
क्षेत्र के अलग अलग पिछड़े इलाकों में बच्चों के बीच चिप्स तथा व्यस्कों के बीच मास्क का वितरण कर उन्हें कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके साथ साथ पूर्व डॉ० ममतमायी प्रियदर्शिनी के सौजन्य से सोमवार को बिक्रम प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य कोरोना योद्धाओं के सम्मान में *कोरोना योद्धा धन्यवाद यात्रा* निकाला गया।
ज्ञात हो कि डॉ० ममतामयी प्रियदर्शिनी, सह अध्यक्ष, "प्रसुभागिरि संस्था", के द्वारा कोरोना काल में पटना के विभिन्न इलाकों सहित बिक्रम विधानसभा के कई इलाकों में जरुरतमंदों के बीच मास्क का वितरण किया गया था।



