anish शादी से इनकार करने पर मैनेजर ने चाकू से गोदकर की थी फाइनेंस कर्मी की हत्या सुलझ गई गुत्थी। - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

शादी से इनकार करने पर मैनेजर ने चाकू से गोदकर की थी फाइनेंस कर्मी की हत्या सुलझ गई गुत्थी।

By Chandrashekhar 

mvonlinebiharnews/बक्सर/राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव के बधार में हुई महिला फाइनेंस कर्मी की हत्या का राज खुल गया है। अवैध संबंधों के कारण ही हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका गीता हत्या में प्रयुक्त चाकू व मृतका

का पर्स तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। हत्यारे का खून लगा शर्ट भी पुलिस ने देवल पुल के पास से बरामद कर लिया। है। हत्यारा यूपी के भदौरा स्थित कैशपार माइक्रो फाइनांस ब्रांच का मैनेजर बताया जा रहा है। मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो मैनेजर शिव बरन आर्य ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्रांच मैनेजर शिव बरन आर्य उक्त महिला से प्रेम करता था। उससे शादी करने के इरादे से प्रपोज भी किया था। जिसे महिला ने पहले से शादीशुदा होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया था। महिला के इनकार करने के बाद ब्रांच मैनेजर को उसके अन्य अफेयर के बारे में भी पता चला। जिसके बाद वह आपा खो बैठा। उसने बुधवार की रात उसकी हत्या कर दी।

मैनेजर और मृतिका दोनों ये शादीशुदा

बताया जा रहा है कि भदौरा ब्रांच मैनेजर शिव बरन आर्य शादीशुदा है। पुलिस के पूछताछ में ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही है। वह कहीं दूसरे जगह रहती थी। मेरी जिंदगी में अकेलापन हावी था। मैं सेंटर इंचार्ज गीता देवी के आकर्षण में था उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, उसने भी इंकार कर दिया। मृतका के पति विजय राम ने बताया कि गीता देवी के तीन पुत्र हैं। तीनों पुत्र के साथ पति पत्नी तियरा में रहते थे।

दैनिक भास्कर ने भी मैनेजर पर जाहिर किया था शक

दैनिक भास्कर ने महिला हत्याकांड मामले में पुलिस के जांच अनुसंधान व पति के बयान के आधार पर पहले ही शक जाहिर कर दिया था कि महिला हत्याकांड में भदौरा ब्रांच मैनेजर शिव बरन आर्य संलिप्त है। क्योंकि, शिव बरन आर्य हत्या के 2 घंटे बाद खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस के पूछताछ में ब्रांच मैनेजर ने के बताया कि सेंटर इंचार्ज गीता देवी से प्रेम करता था गीता देवी ने प्रेम को स्वीकार नहीं किया। वह उसे बेइंतहा मोहब्बत करने लगा था। लेकिन, यह धोखेबाज निकली। उसके अन्य लोहों से भी अफेयर थे। इसपर मैंने उसकी हत्या कर डाली।

मोबाइल लोकेशन पर हत्या का खुला राज

बताया जा रहा है कि महिला के हत्या के वक्त पुलिस को मोबाइल लोकेशन पर भदौरा ब्रांच मैनेजर शिव बरन आर्य का लोकेशन पाया गया था। लोकेशन के आधार पर पुलिस जब जांच करने पहुंची तो उसी दिन प्रबंधक ने आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए गले की नस काट ली थी। जिसके बाद वह गाजीपुर अस्पताल में भर्ती था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि उसकी स्थिति सामान्य हो गई है। पुलिस ने रविवार को गाजीपुर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था। लेकिन मैनेजर ने संलिप्तता स्वीकार करते हुए स्वयं हत्या की जिम्मेवारी ली है।

खून लगा शर्ट बिहार में फेंक चला गया था उत्तर प्रदेश ● राजपुर थाना इलाके में महिला फाइनांस कर्मी गीता देवी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। उसकी हत्या प्यार में धोखे के कारण यूपी के भदौरा ब्रांच मैनेजर ने की थी। हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतका का फोन भी बरामद हो गया है।

पुलिस के पूछताछ में मैनेजर ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने के बाद महिला का पर्स और चाकू को गड़े में फेंका गया है। खून लगे शर्ट को बिहार में ही देवल पुल के पास मोड़ पर फेंका है। गिरफ्तार भदौरा ब्रांच मैनेजर शिव बरन आर्य ने बताया कि यूपी पुलिस के गिरफ्तारी के डर से खून लगे शर्ट को यूपी में प्रवेश करते ही देवल पुल के पास छुपा कर रख दिया। ताकि पुलिस खून लगने के कारण गिरफ्तार न कर ले। पुलिस ने बताया कि घर पहुंचने के बाद मैनेजर ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसमें अपने हाथ और गले की नसें काट ली।