जाली नोट छापने वाली कंपनी का हुआ भंडाफोड़ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार तीन को हिरासत में ले कर रही है पूछताछ
By admin
M v online bihar news/buxar/इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड के मनोहरपुर गांव से पुलिस ने नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।पुलिस को लगातार मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर पुलिस ने छापेमारी कर धंधे में लिप्त 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।इस मामले में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह राजपुर थानाध्यक्ष शाहकार खान ने बताया कि इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी. उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की, व जांच अभी जारी
राजपुर थाना के मनोहपुर गांव से पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। फिलहाल दो की संलिप्तता उजागर हो गई है।वहीं अन्य 3 लोगो से पूछताछ जारी है।इस गोरख धंधे में एक परिवार के पिता-पुत्र हिरासत में लिए गए हैं। वे लोग हैदराबाद में रहते हैं। उन लोगों के द्वारा ही जाली नोट का कारोबार मनोहरपुर से संचालित किया जा रहा था। मंगलवार की रात ही उनकी तलाश में पुलिस ने यहां छापामारी की थी। लेकिन, उनके पास से कितने रुपये बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस ने नहीं दी है। क्योंकि जाली नोट के इस धंधे में कुछ और लोग भी शामिल हैं।वहीं 3 अन्य लोगो को भी हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।


