अधिकारी की बात का उड़ रहा है धज्जियां गंगा घाट पर उमड़ी भीड़ नहीं दिखी सोशल डिस्टेंस बढा़ करोना का संभावना।
By admin
M v online bihar news/buxar/केशोपुर/जिस तरीके से बिहार में कोरोना संक्रमण अपना पसारते हुए नजर आ रहा है । इसको कम करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा अलग-अलग हथकंडे भी अपनाया जा रहे हैं । कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी मंत्रियों के साथ बैठक कर बिहार में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है ताकि इस महामारी से निजात मिल सके।
अधिकारी की बात का उड़ रहा है धज्जियां
तो वही अगर जिले की बात करें तो बक्सर जिले के जिलाधिकारी अमन समिर के द्वारा गाइडलाइन जारी करते हुए लॉक डाउन का पालन करने की बात कही थी लेकिन उनकी बात को ताक पर रखते हुए लोग बाजार हो या गंगा नदी अनावश्यक रूप से भीड लगा रहे हैं। अगर मुंडन संस्कार की बात करें तो गंगा घाटों पर ज्यादा भीड़ पर भी रोक लगाई गई है और डीजे बजाने पर भी जिलाधिकारी महोदय के द्वारा प्रतिबंध किया गया है । लेकिन इन सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सिमरी प्रखंड के केशोपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में आए हुए लोगों ने इसकी जमकर धज्जियां उड़ाई इतना ही नहीं नदी के तट पर आए हुए लोगों ने डीजे बजा कर के अधिकारी की बात को दबाने की कोशिश की जा रही हो।
क्या कहें सिमरी सीओ
जब इसके बारे में सिमरी सीओ अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्थानीय थाना तिलक राय हाता ओपी को केशोपुर गंगा घाट पर भेज दिया गया है अनावश्यक भीड़ लगाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और डीजे वाले पर भी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।



