नहीं रहे डुमराँव के मशहूर फिजिशियन डॉ विनय सिंह
By admin
M v online bihar news/बक्सर/कोरोनावायरस की स्थिति इतनी तेजी से फैल रहा है कि बिहार सरकार और राज्य सरकार को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। वही इस वायरस से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। बता दे कि बक्सर जिले में इस बीमारी का लहर काफी तेज गति से चल रहा है । जहा लंबे समय से डुमरांव के लोगों के लिए"लाइफलाइन"की भूमिका निभाने वाले, चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले श्री विनय कुमार सिंह जी का निधन हो गया बताया जा रहा है कि इनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और यह इस धरती को छोड़कर चले गए।
वही जिले वासियों का कहना है कि एक बहुत बड़ी क्षति है। जिले के लिए हम दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दंत चिकित्सक डॉ0 हिमांशु पांडे ने कहा कि डुमराँव के मशहूर फिजिशियन डॉ विनय सिंह हम लोगो के बीच नही रहे,ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों मे स्थान दे। चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति ।

