बिहार में जिन बच्चों के माता-पिता कोविड-19 से मरे उन बच्चों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रतिमाह
By admin
M v online bihar news/बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप काफी तेज गति से पिछले दिन देखने को मिला था। जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई बच्चे बेघर हो चुके,जिसको लेकर के बिहार सरकार के द्वारा आज नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वैसे बच्चे या बच्चियां जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 के द्वारा हो गई हो या माता पिता मे से किसी एक की भी हुई हो तो वैसे बच्चों को बाल सहायता योजना अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा 18 वर्ष तक 15 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा और वैसे बच्चों को रहने और उनकी पढ़ाई के लिए कस्तूरबा विद्यालयों में उनको रखा जाएगा और उनकी देखभाल बिहार बाल सहायक योजना करेगी। इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

