anish मंदिरों व मस्जिद में न लगाएं भीड़, घर पर ही करें पूजा और इबादत - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 मंदिरों व मस्जिद में न लगाएं भीड़, घर पर ही करें पूजा और इबादत

- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

- वैक्सीन के साथ साथ मास्क व शारीरिक दूरी बेहद जरूरी

By amit kumar

M v online Bihar news/बक्सर, 15 अप्रैल | जिले में एक ओर जहां कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा, वहीं इससे मुक्ति के लिए सभी वर्ग के लोग इबादत और पूजा पाठ भी कर रहे हैं। जिले में रमजान के पावन माह में मुस्लिम भी रोजे रख रहे हैं, तो सनातन धर्मावलंबी चैत्र नवरात्र की पूजा अर्चना में जुटे हुए हैं। आगामी दिनों में रामनवमी और चैती छठ का चार दिवसीय महानुष्ठान भी शुरू होने वाला है। जिसको लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि, राज्य गृह विभाग ने भी इस संबंध में जिला प्रशासन व लोगों के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दिया है जिसके कारण सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। चैती दुर्गापूजा, छठ पूजा, रामनवमी एवं रमजान के महीने के अवसर पर किसी भी तरह के सार्वजनिक समारोह पर पाबन्दी लगा दी गई है। सरकार ने यह सारे प्रतिबन्ध आमलोगों की सुरक्षा के लिए ही है। इसलिए सभी धार्मिक स्थलों को आमजनों के लिए बन्द किया गया है। ताकि लोग घरों में ही इबादत व पूजा करें और बेवजह मस्जिदों व मंदिरों में भीड़ न लगा सकें।

अपनी नहीं तो अपनों की फिक्र करें लोग :

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है, उसे लेकर लोगों को पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। अभी जिस प्रकार के हालात हैं, उसे लेकर लोगों को कोविड-19 के सामान्य नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है कि लोग बिना आवश्यक कारण के घरों से बाहर न निकलें । यदि उन्हें अपनी चिंता नहीं है, तो कम से कम अपनों की चिंता अवश्य करें। उन्होंने कहा वायरस गेंद का आकार का तो होता नहीं है, जो लोग उसे देखें और उससे दूर हो जाएं। यह हवा व अन्य चीजों से एक दूसरे रे में प्रवाहित होता है। यदि एक स्वस्थ व्यक्ति वायरस की चपेट में आ जाये, तो उसके साथ उसके पूरे परिवार के सदस्यों को संक्रमण की संभावना रहती है।

बाजार में जाने के दौरान करें नियमों का पालन : 

सीइस डॉ. नाथ ने बताया पर्व त्यौहारों में लोगों को खरीदारी के लिए बाहर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। साथ में यह भी ध्यान रखें कि जिस दुकान से वह सामान ले रहे हैं, वहां दुकानदार ने मास्क व ग्लब्स पहन रखा हो और वह सैनिटाइजर का प्रयोग करता हो। जो भी दुकानदार इन मानकों का प्रयोग न करता हो, उसके यहां से सामान न लें। ऐसा करने से आपके संक्रमित होने की संभावना कम रहेगी।

संक्रमण से बचने को इन नियमों का करना होगा पालन :

- बिना मास्क व फेसकवर के घर से बाहर न निकलें 

- किसी से मिलने या बात करने के दौरान दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें

- बेवजह भीड़भाड़ के इलाकों में जाने से बचें 

- नियमित अंतराल पर साबुन से अच्छे से हाथ धोएं

- घर से बाजार जाने के दौरान अपने हाथ में अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर अवश्य रखें